छत्तीसगढ़ / रायपुर

"धर्म और राजनीतिक दल: बदलते मुद्दे और चुनावी रणनीति"


प्रदेश और देश की राजनीतिक स्थितियां में निरंतर बदलाव होते रहा है राजनीतिक दलों के बदलते समीकरण के साथ मुद्दों में बदलाव रहा है समय और मांग की स्थिति अनुसार राजनीतिक दल मुद्दे तय करते हैं और घोषणा पत्र जारी होते हैं किंतु पिछले एक दशक के अंतर्गत विधानसभा चुनाव और आम चुनाव में जिन मुद्दों की गर्माहट सर्वाधिक रही उसमें अब धर्म प्राथमिकता में आ गया है

देश में केंद्रीय सरकार की बागडोर भारतीय जनता पार्टी खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पर आने के बाद से धार्मिक मुद्दे ज्वलंत होते जा रहे हैं विशेष 2018 से लेकर 2024 और इससे पहले 2023 की विधानसभा चुनाव में चुनाव धर्म के आधार पर लड़ा गया वैसे भी धर्म को असत्य पर सत्य की जीत को मानते हुए प्राथमिकता रही राजनीतिक दलों ने धर्म को सर्वोपरि बनाकर बताया दलों को चुनाव में लोकप्रिय मिलने के साथ जीत मिली ताजा उदाहरण 2023 की विधानसभा चुनाव है

जिसमें छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों की सरकार में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का मुख्य आधार धर्म और उससे जुड़े रहे हैं स्पष्ट है कि 2024 का आम चुनाव धर्म से रिलेटेड मुद्दे पर लड़ा जाएगा इससे पहले सभी तरह के चुनाव में रोटी कपड़ा और मकान और आम लोगों की जरूरत मुद्दा हुआ करते थे अब रोटी कपड़ा मकान प्रमुख मुद्दे नहीं है कहना यू भी है की यह मुद्दे सरकार बदलने में पर्याप्त नहीं हो सकती यही मानसिकता राजनीतिक दलों को दिख रही है तभी तो सभी ने धर्म आधारित मुद्दों को स्वीकार कर लिया है और राजनीति की जा रही है

कर्नाटक चुनाव के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने भगवान हनुमान को लेकर काफी बड़ा कैंपेन चलाया और जीत सुनिश्चित करने की कोशिश की अगर कर्नाटक की पढ़ी-लिखी जनता ने मुद्दे को हटा दिया और भाजपा को जीत नहीं मिल सकी कांग्रेस सत्ता में पहुंच गई लेकिन 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव में मुद्दे बदल गए इसमें धन और धर्म को लेकर चलने वाली चर्चाओं ने सरकार बना दी मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ में राजस्थान में मुद्दे दिखे और जीत मिली एक दौर था की बेरोजगारी महंगाई विकास शिक्षा स्वास्थ्य मुद्दे होकर चुनाव जीते जाते थे लेकिन हाल के दिनों में मुद्दों का समीकरण हाईजैक हो गया है अब भगवान राम और हनुमान हाईजैक कर चुके हैं चुनाव लड़े जा रहे हैं

देश की प्रबुद्ध जनता के साथ मेहनत कर रोजी-रोटी से पेट भरने वाली जनता धर्म के चोले में फंसकर मतदान कर रही है और जीत मिल रही है लेकिन एक फर्क इस मुद्दे में दिखाई पड़ता है कहीं ना कहीं धार्मिक मुद्दे देश को बंटवारे की स्थिति पर यह सवाल ज्वलंत होते जा रहा है की 1947 में देश को मिली आजादी में धर्म आधार था और हिंदू और मुस्लिम दो भागों में बैठकर पाकिस्तान और भारत बन गए क्या फिर इस मार्ग को अपनाया जाना चाहिए धर्म को सर्वोपरि बनाया जाना चाहिए आस्था एक का एक अपना स्थान है

सभी वर्ग और सभी संप्रदाय के लोग सदियों से अपने देवी देवताओं का अनुसरण कर सामाजिक विकास की बात को प्रमुखता से रखते आए हैं परंतु अब समाज के अंदर भी धर्म घुस गया है और सामाजिक चुनाव में भी धर्म प्रमुख बन गया है और चुनाव हो रहे हैं इस मानसिक और संवेदन मुद्दे में भावनाओं की बाढ़ है जिसमें सभी बहते चले जाएंगे और चुनाव आने वाले दिनों में इन मुद्दों पर ही निर्भर होते जाएंगे या कहना भी गलत नहीं होगा की आने वाले दिनों में नए राजनीतिक दल धर्म पर राजनीति का नाम रखकर संगठन का गठन करें

यह याद रखना होगा की उड़ीसा की कालाहांडी की भुखमरी और विवाह बेरोजगारी का मुद्दा चुनाव का मुख्य विषय रहा पर आधार बदल गए हैं पैसे की राजनीति ने धर्म को खरीद लिया है और राजनीति की जा रही है यहां तक की राजनीतिक दलों की सर्वाधिक प्रमुख पदों में पैसे वाले कब्जा करके बैठे हैं इसीलिए लोगों को यह समझना जरूरी है की धर्म आवश्यक है लेकिन इस शर्त पर नहीं की देश की सीमाएं प्रदेश के विभाजन धर्म पर हो जाए सतर्क रहना होगा मांग उठने लगी है बचना होगा खालिस्तानी आतंकवादी का मुद्दा खत्म नहीं हुआ है

नक्सलबाड़ी का आंदोलन नक्सलवादी मुद्दा बनाकर अभी भी बना हुआ है इन लोगों में धर्म कहां है यह राज्य को बंटवारे के लिए धर्म को प्रमुख बना रहे हैं एक दौर था कि धर्मांतरण का मुद्दा काफी सुर्खियों को बटोरा चरण पादुका अभियान चला लेकिन समय के बाद सभी बदल गए राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र के बाद गरीब तो गरीब है अमीर और अमीर हो गया चुनाव जीतने वाले अरबो रुपए के मालिक मगर मतदान करने वाला गरीब आदमी गरीब है 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image