एम्स रायपुर: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया काम बंद, प्रबंधन के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन
दरअसल पिछले दिनों एम्स की तरफ से आउटसोर्सिंग के उलट रेग्युलर कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया था। एम्स प्रबंधन ने इसके साथ ही संविदा की सेवा ख़त्म करने के संकेत दिए थे। एम्स के इस फैसले से उन कर्मियों के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे जो यहाँ संविदा के तौर पर कई वर्षों से सेवारत थे।
ये सभी कर्मी प्रबंधन द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किये जाने का भी विरोध भी किया हैं। हड़ताल में जानें वालों में हॉस्पिटल अटेंडेंट, अकाउंटेंट, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट, स्टोर कीपर, इलेक्ट्रीशियन, कम क्लर्क और ऑफिस अटेंडेंट के काम में नियोजित संविदा कर्मी हैं।