छत्तीसगढ़ / रायपुर

"राजिम कुंभ में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का सहर्ष स्वागत"


रायपुर: इस बार राजिम कुंभ में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना दिव्य दरबार लगाएंगे. कोटा गुढ़ियारी में चल रही अपनी हनुमंत कथा के दौरान पं. धीरेंद्र ने धर्मस्व, संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा राजिम कुंभ में पधारने के निमंत्रण पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान की.

आज बृजमोहन अग्रवाल ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का श्रवण किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया. इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातनियों को जगाने का श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं. उनकी कथा, उनकी वाणी का प्रभाव जनमानस में दिखाई पड़ता है. हमारा सौभाग्य होगा कि त्रिवेणी संगम राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक होने वाले कुंभ आयोजन में वे पधारेंगे.

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image