"महासमुंद में 75वें गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज"
महासमुंद |
26-Jan-2024
महासमुंद : 75 वाँ गणतंत्र दिवस महासमुंद जिले में पूरे गरिमामय तरीक़े से मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सुबह 9ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।