महात्मा गाँधी के 76वें निर्वाण दिवस पर रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर और अन्य नेता ने अर्पित की आदरांजलि
रायपुर: आज महात्मा गाँधी के 76 वें निर्वाण दिवस पर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से महात्मा गाँधी को उनके 76 वें निर्वाण दिवस पर ऐतिहासिक टाउन हाल प्रांगण में उनके मूर्ति स्थल पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी ने महात्मा गाँधी को निर्वाण दिवस पर उनके मूर्ति स्थल पर सादर पुष्पांजलि दी.