छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर: महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन


रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे गांधी चबूतरे, उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवम् दो मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केन्द्रीय कार्यालय शुक्ल भवन बूढापारा में मनाई गई.

ज्ञात हो कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कुछ दिन शुक्ल भवन में ठहरे थे. कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहें..., जब तक सूरज चांद रहेगा, महात्मा गांधी जी का नाम रहेगा...घोष भी किया.

इस अवसर पर महामंत्री रामअवतार देवांगन, प्रवक्ता नितिन कुमार झा, अधिवक्ता मनोहर जेठानी, विकास गुप्ता, देवमणि पाण्डेय, रवि शर्मा, हमीद खान आदि उपस्थित रहे.
 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image