"रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में भारत स्काउट गाइड और स्थानीय कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि"
रायपुर: शहर के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित जयतु सा व मठ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिए श्रद्धांजलि दी गई
इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का वाचन किया गया श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से पूर्व ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा डॉक्टर महंत रामसुंदर दास अजय तिवारी महेंद्र अग्रवाल सुरेश शुक्ला प्रोफेसर उज्जवल ठाकुर कमलोचन साहू सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे
भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं भातखंडे ललित कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन की प्रस्तुति दी वही श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता के सम्मान में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई