छत्तीसगढ़ / रायपुर

"विश्व कैंसर दिवस: तंबाखू सेवन से देश में हर साल 13 लाख से अधिक मौतें, डॉ. मेनन ने किया जागरूक"


रायपुर: जटिल बीमारी कैंसर के अवरनैस व्यापक जनजागरूकता के लिए पूरी दुनिया में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को संजीवन कैंसर केयर फाउंडेशन एवं वॉलिंटरी हेल्थ एसोशिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संजीवन कैंसर केयर फाउंडेशन के फाउंडर एवं सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. यूसुफ मेमन, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन प्रेसिडेंट डॉ. राकेश गुप्ता, सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. अर्पण चतुर्मोहता एवं डॉ. दिवाकर पांडेय, पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू, कीमोथैरेपी एवं इम्यूनोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. अनिकेत ठोके एवं डॉ. राकेश मिश्रा वॉलिंटरी हेल्थ एसोशिएशन ऑफ इंडिया से अवधेश मलिक एवं सुष्मिता श्रीवास्तव की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

डॉ. युसूफ मेमन एवं डॉ. राकेश गुप्ता ने भारत तंबाखू उत्पादों के कैंसर से संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाखू के सेवन भारत में हर साल 13 लाख से अधिक मौतें होती है, जो प्रतिदिन 3500 मौतों के बराबर है। तम्बाखू से होने वाली मौतों और बीमारियों के अलावा देश केे आर्थिक और सामाजिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि न केवल तंबाखू का उपयोग कई प्रकार के कैंसर और बीमारियों के लिए एक प्रमुख जोखिम कारके हैं, बल्कि धूम्रपान करने वाले स्वयं के साथ सेकंड हैंड स्मोकिंग के जरिए अपने आसपास में रहने वाले लोगों को भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोशिएशन छत्तीसगढ़ में कैंसर के बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों को तंबाखू उत्पादों, अत्याधिक अल्कोहल सेवन एवं अन्य कैंसर कारकों से दूरी रखकर नियमित चेक अप एवं विशेषज्ञों से परमर्श लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर डॉ. चतुर्मोहता एवं डॉ. दिवाकर पांडेय ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते कैंसर के मामलों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक चिंताजनक विषय है कि आजकल गुटखा, बीड़ी व तंबाखू के उत्पादों के प्रचलन से मुंह के कैंसर के साथ-साथ अन्य कैंसरों के मामले बढ़ते हुए मिल रहे हैं। डॉ. दिवाकर पांडेय ने बताया कि अचानक वजन कम हो जाना, सांस लेने या निगलने में तकलीफ महसूस होना, अत्याधिक थकान महसूस होना, एनीमिया हो जाना, शरीर में गांठ आना, त्वचा में बदलाव आना, मलमूत्र विसर्जन की आदतों में बदलाव आना, मुंह के ना भरने वाले छाले, मल मूत्र या योनि से रक्त स्राव जैसे संकेत दिखते पर इससे डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए।
 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image