छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन"


रायपुर: मध्य भारत में पहली बार विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रामकृष्ण केयर अस्पताल ने सनराइज फाउंडेशन के साथ मिलकर नि:शुल्क थर्मोग्राफी, थर्मलेटिक्स डिवाइस द्वारा स्तन कैंसर की जांच की शुरुआत की। यह मध्य भारत में पहली बार इस तकनीकी का उपयोग स्तन कैंसर के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

थर्मोग्राफी में प्रशिक्षित ऑन्कोलाजिस्ट डॉ. रवि जायसवाल इसे स्तन कैंसर का पता लगाने के लिए एक सामूहिक स्क्रीनिंग उपकरण बतलाते हैं, जिससे किसी भी प्रकार के स्पर्श या दर्द महसूस नहीं होता और यह पूरी तरह से विकिरण मुक्त है।

डॉ. देवा दुलाल बिस्वास ने बताया रामकृष्ण केयर अस्पताल ने 3 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महिलाओं में स्तन कैंसर थर्मोग्राफी द्वारा सर्वाकल कैंसर पैप स्मीयर द्वारा और पुरुषों में ओरल कैंसर की जांच के लिए कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन कर रहा है। अस्पताल के डॉ. सौरभ जैन स्क्रीनिंग के माध्यम से कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हैं, जिससे हम शुरुआती चरण में ही कैंसर का निदान कर सके।

रामकृष्ण केयर हास्पिटल के मेडिकल एवं मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ. संदीप दवे जो विगत 35 वर्षों से भीू अधिक वर्षों के अनुभवी एवं कुशल सर्जन हैं। उन्होंने अपने कठिन परिश्रमों व प्रयासों से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को श्रेष्ठ व विस्वस्तरीय हास्पिटल का स्थान दिलाया है। 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image