"बालको मेडिकल सेंटर ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया"
रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर द्वारा एक कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस रैली का मुख्य उपदेश कैंसर के रोकथाम के लिए लक्ष्णों को समझना व समय रहते उसका इलाज करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस विश्व कैंसर दिवस की थीम है - क्लोज द केयर गैप, इस रैली में हॉस्पिटल के सभी चिकित्सक , नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ , सफाई कर्मचारी ,मैनेजमेंट स्टाफ व कैंसर मरीजों के परिजनों ने हिस्सा लिया , रैली का मुख्य उद्देश्य कैंसर के ख़िलाफ़ लड़ाई में समुदायों को एकत्र करने के लिए वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, इस वर्ष का थीम कैंसर जागरूकता और रोकथाम में देखभाल के अंतर को कम करने के महत्व पर ज़ोर देती है।
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के परिणामों को बेहतर बनाने में शीघ्र पता लगाने की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानता है, बाल्को मेडिकल सेंटर स्थानीय समुदाय, मीडिया और सभी संबंधित व्यक्तियों को कैंसर जागरूकता वॉक में भाग लेने और देखभाल अंतर को कम करने के वैश्विक प्रयास में योगदान करने के लिए धन्यवाद् करता है। साथ मिलकर, कैंसर के प्रति जागरूकता को बढ़ाना व इससे डरने की जगह इससे लडऩे को प्रोत्साहित करना है
बालको मेडिकल सेंटर की डायरेक्टर और मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ भावना सिरोही ने देश व् विदेशो के कई बड़े चिकित्सा सस्थान में काम किया है व् आज इस विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर निशुल्क फ्री सेकंड ओपिनियन ( बी म सी डे केयर सेंटर पर) , व् कैंसर स्क्रीनिंग पैकेजेस व् दवाइयों पर छूट दिया जा रहा है व् कई प्रशिक्षण संस्थानों , स्कूलों व् सोसाइटी में फ्री कैंसर स्क्रीनिंग कैंप व् अवेयरनेस टॉक का आयोजन किया जा रहा है ।
जिससे अधिक से अधिक लोगो को जागरूख किया जा सके व् कैंसर को शुरुवाती स्टेज में ही पकड़ा जा सके व् कैंसर का इलाज समय पर किया जा सके।