भारतीय कृषि के लिए गौरवशाली दिन: चौधरी चरण सिंह और डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया
आज का दिन भारतीय कृषि के लिए एक अत्यंत गौरवशाली दिन है. आज केंद्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो-दो मनीषियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है.
एक ओर जहां भारतीय किसानों की बेहतरी के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले किसान नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करने से देश के हर किसान का सर ऊंचा हुआ है वहीं भारत में हरित क्रांति के प्रणेता डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न प्रदान किए जाने से हर कृषि वैज्ञानिक गर्व महसूस कर रहा है.
मुझे अपने करियर की शुरुआत में डॉक्टर एस स्वामीनाथन जैसी महान हस्ती के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ और मैंने उनके साथ फूड एंड न्यूट्रिशन के क्षेत्र में काफी काम किया। मेरे करियर की सफलता में डॉक्टर स्वामीनाथन जी का भी बड़ा योगदान है।इस शानदार फैसले के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का साधुवाद .