अवैध शराब बेचने के आरोपी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया
बसना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 50 लीटर शराब जप्त किया गया है.
10 फरवरी को बसना पुलिस को मुखबिर की सूचना मिला कि ग्राम अरेकेल डीपा में समीर खान नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब छिपा कर रखा है जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है.
सुचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के रेड कार्यवाही कर आरोपी समीर खान पिता मुस्ताख खान उम्र 42 साल निवासी वार्ड नंबर 11 अरेकेल डीपा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से तीन सफेद रंग के 20-20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन व एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई कुल 50 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 10000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है.