छत्तीसगढ़ / रायपुर

सिलयारी- मांढर रेलवे सेक्शन के समपार फाटक के 407 टोर गेट पर अप-डाउन और मिडिल लाइन में गार्डर लॉन्चिंग अपग्रेडेशन कार्य के कारण, निम्नलिखित गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी


रायपुर: रायपुर रेल मंडल के सिलयारी- मांढर रेल खंड के समपार फाटक क.-407 टोर गेट पर अप-डाउन एवं मिडिल लाइन में गर्डर लॉन्चिंग अपग्रेडेशन कार्य हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

(A) दिनांक 15/16 फरवरी 2024 को रात्रि 1:00 बजे से 4:35 बजे तक 3 घंटे 35 मिनट का डाउन लाइन में ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण गाड़ी संख्या 0 8728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 16 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

(B) दिनांक 19 फरवरी 2024 को रात्रि 23:00 बजे से दिनांक 20 फरवरी 2024 को सुबह 3:00 बजे तक अप एवं मिडिल लाइन में 4 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण

1) गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से दिनांक 19 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी

(2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोरबा से दिनांक 19 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) बिलासपुर स्टेशन से दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 08275 रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 18260 हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दिनांक 19 फरवरी 2024 को हावड़ा से 2 घंटे री शेड्यूल की जाएगी।

अपग्रेडशन कार्यों में रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है । 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image