छत्तीसगढ़ / रायपुर

कृषि विश्वविद्यालयों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित


रायपुर : छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं महाराष्ट्र के कृषि विश्वविद्यालयों में नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु रणनीति तैयार करने हेतु कल 20 जनवरी 2024 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय बेंगलुरु के पूर्व कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद होंगे और अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल करेंगे।

कार्यशाला में विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में नवीन शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करने के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा तथा इसके क्रियान्वयन हेतु तैयार रोड मैप का मसौदा प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यशाला में देश भर के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा देश के कृषि विश्वविद्यालय में नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं तथा कृषि विश्वविद्यालय में नवीन शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image