हनी गौड़ ने पीएच-डी की उपाधि हासिल की
रायपुर: कलिंगा विश्वविद्यालय,नया रायपुर के तकनीकी संकाय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक एवं उप परीक्षा नियंत्रक हनी गौड़ को कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनके शोधकार्य का विषय "ए कान्सेप्चुएल क्वालिटी एसेसमेंट आफ हाई राईज बिल्डिंग प्रोजेक्टस इन रायपुर (छत्तीसगढ़)" था।उन्होंने अपना शोध कार्य कलिंगा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पी.एस.चारपे के निर्देशन में पूर्ण किया।
विदित हो कि रायपुर के बसंत विहार कॉलोनी निवासी हनी गौड़ भारतीय रेल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री प्रमोद कुमार गौड़ के पुत्र हैं।जबकि उनकी माता श्रीमती अनीता गौड़ घरेलू महिला हैं। उन्होंने इस उपलब्धि की प्राप्ति का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और उनके निरंतर सहयोग को दिया है ।