छत्तीसगढ़ / रायपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण: रायपुर में नगरीय प्रशासन के अधीन, 334 नागरिकों को लाभ प्राप्त

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा दूसरा चरणः जोन 9 के वार्ड 9 में केन्द्र सरकार, राज्य शासन की योजनाओं से 334 लाभान्वित, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने 460 नागरिकों ने लिया सामूहिक संकल्प

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री श्री अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा - निर्देशन में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण निरन्तर प्रगति पर है ।

आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 9 के तहत जोन कार्यालय मोवा सामुदायिक भवन के परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया।

नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के तहत डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 9 के शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय , कार्यपालन अभियंता श्री के.के. शर्मा ने जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1803 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 334 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोकहितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 7 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। आयुष्मान कार्ड 25 नागरिकों को तत्काल बनाकर दिये गये । स्वास्थ्य शिविर में 229 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी 255 नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त की ।

पीएम उज्जवला योजना में लाभ हेतु पात्र 30 महिलाओं को पंजीकृत किया गया, वहीं शिविर में पीएम स्वनिधि योजना में पात्रता अनुसार 1 नागरिक को पंजीकृत किया गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 9 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 41 नागरिकों ने भाग लिया ।

वहीं 20 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिकों को सुनायी। शिविर में 460 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया। 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image