छत्तीसगढ़ / रायपुर

पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती पर रायपुर में समर्थकों का समारोह


रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री पं श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती प्रतिमा स्थल, गौरव पथ, गांधी उद्यान के पास पूर्व मंत्री श्री अमितेष शुक्ल की मुख्य उपस्थिति में मनाई गई. समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर श्याम भैया अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा श्याम भैया का नाम रहेगा का घोष किया.

श्री अमितेष शुक्ल ने स्व. श्री श्यामाचरण शुक्ल जी को स्मरण करते हुए कहा कि वे सिद्धांतवादी नेता थे. सिंचाई, शिक्षा, उद्योगों के विकास के लिये वे सदैव याद किये जायेंगे. नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सुंदर जोगी ने भी उन्हें याद करते हुए किसानों, युवाओं के लिये किये गये कार्यों का स्मरण किया. कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व कार्यवाहक महापौर मनोज कंदोई, नितिन कुमार झा, सुरेश मिश्रा, गौतम मिश्रा, अनुभव शुक्ला, अनुपम शुक्ला, कुणाल शुक्ला, सुनील बाजारी, किशन बाजारी, रवि शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन एवम् शुक्ल समर्थकगण उपस्थित थे.
 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image