"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पद्मश्री अरुण शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की"
छत्तीसगढ़ के पुरातत्व विद पद्मश्री अरुण शर्मा का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ है उन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर की खुदाई में प्राप्त अवशेषों के शोध के आधार पर न्यायालय में मंदिर होने के प्रमाण प्रस्तुत किए थे छत्तीसगढ़ के मधु द्वीप सहित ऐसे अनेक स्थानों के पुरातात्विक प्रमाण खोजने में हुआ शोध करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है
उनका जीवन कठिन साधना मैं संलग्न रहा है उनके निधन से पुरातात्विक क्षेत्र की अपूरणी क्षति हुई है विचारों के प्रति प्रतिबद्ध तथा अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु अध्ययन और परिश्रम सिद्ध व्यक्तित्व आज हमारे बीच नहीं रहे उनकी इस पवित्र स्मृति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से प्रांत संघ संचालक पूर्णेन्दु सक्सैना ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति और सद्गति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है