रायपुर रेलवे स्टेशन में अवैध वेंडरों ने बदली रणनीति… RPF-CIB और कमर्शियल सब फेल!
रायपुर |
23-Jun-2024
रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन में अवैध वेंडरों का रगना ‘प्रदीप गैंग’ एक बार फिर महीनों बाद सक्रिय हो गया है. इस बार इस गैंग ने नई रणनीति अपनाई है और यही कारण है कि अवैध वेंडरों को पकड़ने के लिए मुस्तैद रहने वाली आरपीएफ-सीआईबी और कमर्शियल विभाग की टीम भी फेल हो गई
इस गैंग ने रणनीति ये अपनाई है कि ये गैंग अब रायपुर रेलवे स्टेशन में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक जमकर अवैध वेंडिंग करता है. क्योंकि इस समय सीआईबी की टीम ऑफिस बंद कर घर चली जाती है. दूसरी तरफ आरपीएफ की टीम स्टेशन में होते हुए भी कई बार अवैध वेंडरों को देखने में नाकाम रहती है.
यही कारण है कि इस गैंग ने नई रणनीति के साथ रविवार को भी रायपुर रेलवे स्टेशन में जमकर अवैध वेंडिंग की. लल्लूराम डॉट कॉम के पास रायपुर रेलवे स्टेशन में अवैध वेंडिंग करने वाले करीब आधे दर्जन लोगों की तस्वीरें कैमरे में कैद की. हैरानी की बात ये है कि इन सभी लोगों ने अपनी टी-शर्ट में IRCTC लिखवा रखा है. जिससे यात्रियों को ये लगे कि ये अधिकृत वेंडर है.