छत्तीसगढ़ / रायपुर

दिल्ली दौरे से लौटेंगे CM साय… कैबिनेट बैठक आज… रामभद्राचार्य को नहीं मानता जगद्गुरु, वो भाजपा प्रचारक : महंत…

 रायपुर. दिल्ली दौरे से आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वापस लौटेंगे. दोपहर करीब 1 बजे छत्तीसगढ़ सदन, दिल्ली से एयरपोर्ट रवाना होंगे. करीब शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे.


साय कैबिनेट की बैठक आज 
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है. मंत्रालय में यह बैठक शाम 6 बजे आयोजित होगी. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटते ही अचानक बुलाई गई इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. हालांकि सरकार की ओर से बैठक का अधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न जनहित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा आम लोगों को राहत देने वाले कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है.

रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता, वो भाजपा प्रचारक : चरणदास महंत
रायपुर. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वामी रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर जमकर निशाना साधा. महंत ने दो टूक कह दिया कि वे रामभद्राचार्य को जगद्गुरु कतई नहीं मानते. उन्होंने आरोप लगाए कि रामभद्राचार्य केवल भाजपा के प्रचारक हैं और वे अपने प्रवचन में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं. महंत ने तीखे तेवर दिखाते हुए कह दिया कि ज्ञान के माध्यम से लोगों को ठगने वाले बाबा बेवकूफ बना रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों में शिरकत नहीं करने की सलाह दे दी. महंत के बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश में सियासत गरमा गई. इधर चिरमिरी में प्रवचन के दौरान रामभद्राचार्य ने भी पलटवार कर दिए. उन्होंने कहा कि संतों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री जैसे सभी बाबा फर्जी हैं. हम तो कण-कण में भगवान को मानने वाले लोग हैं. रामभद्राचार्य को तो मैं जगद्गुरु क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता. यह लोग तो भाजपा के एजेंट हैं. भाजपा के प्रचारक हैं और उस पार्टी का प्रचार करने आए हैं. महंत के बयान को लेकर चिरमिरी के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने व्यासपीठ से ही नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 
कला प्रदर्शनी ‘मेरी मां’

संस्थान – महाकोशल कला परिषद

स्थान- घड़ी चौक के समीप महाकोशल आर्ट गैलरी

समय- शाम 5 से 7 बजे तक.

परमानंद महोत्सव

संस्थान- श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट

स्थान- बूढ़ापारा स्थित मंदिर

समय- सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक, वेदोक्त पाठ. रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन.

समर क्लासेस

संस्थान- गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड

स्थान- स्टेशन रोड गुरुद्वारे का लंगर हॉल

समय- सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक.

श्रीशिव महापुराण कथा

कथावाचक- राधा रासबिहारी शरण महाराज

आयोजक- सनातन धर्मप्रेमी गण

स्थान- टिल्लु चौक लाखेनगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण

समय- सुबह 9 बजे से.

Leave Your Comment

Click to reload image