छत्तीसगढ़ /

सुआ नृत्य और फूलों की महक के साथ सावन और तीजा का उल्लास

भाजपा जिला महिला मोर्चा का आयोजन, प्रतियोगिताओं ने बांधा समां छत्तीसगढ़ संवाददाता बेमेतरा, 2 सितंबर। सावन की रिमझिम फुहारों और छत्तीसगढ़ की माटी की सोंधी महक के बीच जिला भाजपा कार्यालय में सावन एवं तीजा उत्सव का भव्य और अलौकिक आयोजन संपन्न हुआ। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधानों में सजी-धजी महिलाओं के उत्साह, सुआ नृत्य की थाप और फूलों से सजे झूलों ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी के सशक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक पहचान और संगठनात्मक एकजुटता की अनुपम मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं प्रदेश महामंत्री शीतल नायक उपस्थित रहीं,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पुष्पवर्षा और पारंपरिक सुआ नृत्य से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की विशेष उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। सांस्कृतिक सरोकार और संगठन की ताकत - विभा विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा ने कहा-सावन और तीजा केवल पर्व नहीं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता के प्रतीक हैं,प्रज्ञा निर्वाणी के नेतृत्व में बेमेतरा महिला मोर्चा राजनीति से आगे बढक़र सामाजिक-सांस्कृतिक सरोकारों को जिस तरह जीवंत कर रहा है, वह बेहद सराहनीय है। वहीं शीतल नायक प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ने बताया ऐसे आयोजन लोक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करते हैं,बेमेतरा महिला मोर्चा की यह सक्रियता भाजपा संगठन की असली शक्ति है। सांसद विजय बघेल ने कहा महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता पार्टी की नींव को मजबूत करती है,यह आयोजन अपनी संस्कृति को सम्मान देने और कार्यकर्ताओं को आपस में जोडऩे का बेहतरीन माध्यम है। आयोजन की सूत्रधार एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि यह उत्सव मनोरंजन से परे छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है,उन्होंने संगठन के शिल्पी पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश महामंत्री शीतल नायक और समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। पूरा परिसर हरियाली और ताजे फूलों से महक रहा था,गेंदे और गुलाब के फूलों से सजा पारंपरिक झूला महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा,सुआ नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की गूंज और खेल प्रतियोगिताओं ने उत्सव का रंग दोगुना कर दिया,खेल प्रतियोगिताओं की विजेता सोलह श्रृंगार में डॉ नेहा वर्मा,एकल नृत्य में सावित्री रजक को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में साजा-बेमेतरा विधायक, प्रभारी हर्षिता पांडेय, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना, जिपं.अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, प्रह्लाद रजक, जितेंद्र साहू, संध्या परगनिहा, अजय साहू, ओमी जोशी, राजेंद्र शर्मा,अंजू बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, हेमा दिवाकर, माया बारले , हर्षवर्धन तिवारी, प्रणीश रजक,सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। महिला मोर्चा से कुमुद बघेल, ललिता साहू, मंडल अध्यक्ष ममता साहू पिंकी नेमा, निशा चौबे, ओमेश्वरी साहू, मीनू पटेल और मनीता साहू, मधु राजपूत, कल्याणी साहू,लक्ष्मी साहू,शिलू साहू,डामिन वर्मा,पार्षद सिमरन ताम्रकर ,प्रीति,नमिता सिन्हा,जामिन बंछोर आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image