छत्तीसगढ़ /

मोबाइल दुकान और गैरेज से चोरी के दो मामलों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

9 मोबाइल और बजाज पल्सर समेत करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद बीजापुर, 2 सितम्बर।थाना बीजापुर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने मोबाइल दुकान और मोटर गैरेज से चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 09 मोबाइल फोन और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सहित करीब 5 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीणा एवं अमन कुमार के मार्गदर्शन, एसडीओपी अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पहले मामले में राउतपारा निवासी रोशन गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल जोन दुकान से 26 और 27 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति ने 09 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शिकायत पर थाना बीजापुर में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं दूसरे मामले में बिलासपुर निवासी एवं आवापल्ली निवासी महेन्द्र कुमार निर्मलकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BV5485 को बीजापुर स्थित काल भैरव आकांक्षा ऑटोमोबाइल गैरेज में खड़ा किया था, जहां से 5 नवंबर 2025 को मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान थाना पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी लखन समतुल (23 वर्ष), निवासी ग्राम कोटेर डोंगरीपारा, थाना बीजापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image