खरसिया में दो माह से राशन नहीं मिलने का आरोप
|
09 Oct 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 8 अक्टूबर। खरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूती-बगबुड़वा में सितंबर और अक्टूबर माह का राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम खरसिया को लिखित शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर लंबित राशन तत्काल वितरित कराने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत की उचित मूल्य दुकान का संचालन जय भवानी महिला स्व सहायता समूह करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों महीनों का राशन दुकान संचालक को उपलब्ध कराया जा चुका है, इसके बावजूद करीब 150 हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित समय पर राशन वितरण नहीं होने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद पंचायत खरसिया के क्षेत्र क्रमांक-12 तिऊर के जनपद सदस्य अमृत सिंह सिदारसहित ग्रामीणों ने दुकान में उपलब्ध राशन और पूर्व में किए गए वितरण का प्रशासनिक सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित समूह के खिलाफ कार्रवाई तथा आवश्यकता पडऩे पर दुकान संचालन की जिम्मेदारी किसी अन्य सक्षम समूह को देने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर तहसील कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया