छत्तीसगढ़ /

मंत्री केदार कश्यप ने दंतेश्वरी दरबार में टेका माथा

दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर।वनतथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने शारदीय नवरात्र पर्व की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने दंतेश्वरी देवी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर वन मंत्री श्री कश्यप ने मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। नवरात्र पर्व के दौरान माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव, विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुड़ामी, जिता पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर और संतोष गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image