Solar Eclipse : ग्रहण काल में किए गए ये उपाय माने जाते हैं चमत्कारी …
हिंदू धर्म में ग्रहण काल को बेहद शक्तिशाली और आध्यात्मिक दृष्टि से प्रभावकारी समय माना गया है. मान्यता है कि सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान वातावरण में विशेष ऊर्जा सक्रिय हो जाती है, जो साधना, मंत्र जाप और दान-पुण्य को कई गुना फलदायी बना देती है. यही कारण है कि शास्त्रों में इसे सिद्धि का काल कहा गया है. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण से पहले स्नान करके पवित्रता बनाए रखना चाहिए और ग्रहण काल में मौन रहकर भगवान के नाम का जाप करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. इस दौरान तुलसी मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और पितरों के लिए तर्पण मंत्रों का जाप करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. ग्रहण के बाद स्नान, दान और भोजन वितरण करना अनिवार्य बताया गया है.