होली तक गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत, इस समय एक्टिव होती है नेगेटिव एनर्जी…
होली का त्यौहार नजदीक आते ही घर के बड़े बुजुर्ग कहते थे घर से बाहर निकलते समय सावधान रखना. सड़क पर कोई चीज को लांघना नहीं या बच्चों से कहा जाता था, कोई कुछ दे तो उसे खाना नहीं… मान्यता है कि होली तक नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं, इसलिए इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने जरूरी होता है. खासकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को लेकर घरों में दादी-नानी कई पारंपरिक उपाय अपनाती रही हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली के 8 दिन पहले का समय शुभ कार्यों से परहेज और साधना-उपासना का होता है. घरों में पूजा-पाठ और भगवान का स्मरण कर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने पर जोर दिया जाता है.