सामान्य ज्ञान

आज का इतिहास 17 जनवरी : आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की हुई थी पहली बैठक

 वर्ष के 365 दिन इतिहास की किताब के 365 पन्ने हैं और हर पन्ने में उस तारीख की अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इस लिहाज से वर्ष का यह 17वां दिन भी कोई अपवाद नहीं है। इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जो इतिहास का हिस्सा बनीं। दुनिया में शांति और सुरक्षा की संरक्षक मानी जाने वाली सर्वोच्च संस्था संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक 17 जनवरी 1946 को हुई और इस दिन को इतिहास का हिस्सा बना गई। सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।

Leave Your Comment

Click to reload image