मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, तुला राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी
18 Nov 2025
18 नवंबर, मंगलवार को वृष राशि के लोग महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों को प्रमोशन, इंक्रीमेंट या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आज फायदेमंद निवेश और समझौते भी हो सकते हैं। कर्क राशि वालों को नए मौके मिल सकते हैं। सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। तुला राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी और स्थिति में भी सुधार होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन... आज का दिन तर्क, स्पष्टता और आत्म नियंत्रण के साथ बीतेगा। आप भावनाओं से ज्यादा बुद्धिमत्ता और अनुभव से निर्णय लेंगे। परिवार में किसी विषय पर आपकी स्पष्ट राय सामने आ सकती है। बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, पर आप संतुलन बनाए रखेंगे। बच्चे पढ़ाई या करियर को लेकर आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा करेंगे। घरेलू वातावरण शांत रहेगा, पर भावनात्मक गर्मजोशी थोड़ी कम हो सकती है। अनुशासन, सही निर्णय और व्यावहारिक सोच से परिवार में संतुलन बनाए रखेंगे। करियर - किसी कठिन निर्णय को तर्क और अनुभव से सुलझाने में सफल होंगे। ऑफिस में आपकी स्पष्टता और निष्पक्ष रवैया सराहना प्राप्त कराएगा। वरिष्ठ आपके विचारों को महत्व देंगे। जो न्याय, लेखन, प्रशासन या शिक्षा क्षेत्र से हैं, उन्हें विशेष उपलब्धि मिल सकती है। नई जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम रहेंगे।
लव - प्रेम संबंधों में आप भावनाओं को नियंत्रित रखेंगे और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएँगे। सिंगल किसी गंभीर, परिपक्व व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। विवाहित के बीच आज स्पष्ट संवाद और सीमाओं की आवश्यकता होगी। संबंधों में अगर कोई असमंजस है, तो आप उसे स्पष्टता से हल करने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ - विचारों की अधिकता से तनाव हो सकता है। कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आँखों में जलन हो सकती है। आराम और ध्यान से मानसिक संतुलन बनाए रखें। पानी और नींद का संतुलन आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा।
लकी रंग - व्हाइट, लकी नंबर - 6 आज का दिन नई शुरुआत, ऊर्जा और प्रेरणा से भरा रहेगा। आप किसी नए विचार या कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। परिवार में किसी योजना की शुरुआत या मकान से जुड़ी बातचीत संभव है। बुजुर्गों से प्रेरणा या समर्थन मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। बच्चे किसी रचनात्मक गतिविधि में भाग ले सकते हैं और नई सीख की ओर अग्रसर होंगे। घर का माहौल जोश और नवाचार से भर सकता है। यह समय है अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने और रुके हुए कार्यों को नए उत्साह से शुरू करने का। करियर - किसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत कर सकते हैं या प्रस्ताव के माध्यम से खुद को सिद्ध करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपकी पहल की सराहना होगी। कोई नया विचार या सेवा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपकी ऊर्जा और दृष्टिकोण आपको कार्यस्थल पर अलग पहचान दिला सकते हैं।
लव - प्रेम संबंधों में आज नई ऊर्जा और आकर्षण का संचार होगा। सिंगल को किसी नए व्यक्ति से संपर्क या रोमांटिक अनुभव मिल सकता है। विवाहित के रिश्ते में ताजगी और उत्साह आएगा। आप साथी के साथ कोई रोमांचक योजना या यात्रा पर विचार कर सकते हैं। आज रिश्ते में जुनून और नयापन बना रहेगा।
हेल्थ - आप ऊर्जा और जोश से भरपूर महसूस करेंगे। व्यायाम, नई हेल्थ रूटीन या फिटनेस गोल की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। थकावट या सुस्ती दूर होगी। पाचन, हार्मोन या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं में सुधार दिखेगा। मन और शरीर दोनों स्तरों पर ताजगी बनी रहेगी।
लकी रंग - सैफरन, लकी नंबर - 3 आज का दिन स्थायित्व, आर्थिक परिपक्वता और व्यावहारिक सोच से जुड़ा रहेगा। आप अपने अनुभवों से परिवार को मजबूत दिशा देंगे। किसी आर्थिक निर्णय में आपकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। बुजुर्गों से जमीन या निवेश संबंधी सलाह प्राप्त हो सकती है। बच्चे आपकी उपलब्धियों से प्रेरित हो सकते हैं। घर का माहौल जिम्मेदारी और स्थिरता से भरा रहेगा। आप किसी खरीदारी, निवेश या घरेलू प्रबंधन में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। आज का दिन आपको परिवार में एक मजबूत स्तंभ के रूप में प्रतिष्ठित कर सकता है। करियर - मेहनत और समर्पण का आर्थिक लाभ मिल सकता है। पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी का योग है। लाभदायक समझौते और निवेश संभव हैं। आप किसी टीम या संस्था के लिए मुख्य मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं। स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे जातकों को ग्राहकों या क्लाइंट्स से भरोसा और विस्तार मिल सकता है।
लव - प्रेम संबंधों में आज स्थिरता, सुरक्षा और परिपक्व भावनाओं का संचार रहेगा। सिंगल को कोई भरोसेमंद और स्थायी रिश्ता मिलने की संभावना है। विवाहित आज एक दूसरे के लिए भावनात्मक और आर्थिक रूप से मजबूत सहारा बनेंगे। आप साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से चर्चा कर सकते हैं।
हेल्थ - शरीर की जरूरतों को समझकर भोजन और दिनचर्या में अनुशासन रखेंगे। हड्डियों, जोड़ों या रक्तचाप से संबंधित समस्याओं में सुधार संभव है। आज आप अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर रहेंगे और कोई नई हेल्दी आदत अपनाने की योजना बना सकते हैं।
लकी रंग - पीकॉक ब्लू, लकी नंबर - 4 आज का दिन नए अवसरों, सीखने की इच्छा और भविष्य की योजनाओं के लिए उपयुक्त रहेगा। आप किसी योजना की नींव रखने या आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करने में व्यस्त रह सकते हैं। परिवार में शिक्षा, करियर या निवेश को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा और वे आपकी नई सोच की सराहना कर सकते हैं। बच्चे किसी नए कोर्स या कौशल को लेकर उत्साह दिखा सकते हैं। घर का माहौल शिक्षाप्रद, प्रगतिशील और सहयोगपूर्ण रहेगा। आज का दिन छोटी शुरुआतों से बड़े लक्ष्य तय करने के लिए अनुकूल है। करियर - नए अवसरों की दस्तक संभव है। जो पढ़ाई पूरी कर नौकरी की ओर बढ़ना चाहते हैं, उन्हें आज कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। आप किसी नई स्किल, कोर्स या प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते हैं। ऑफिस में आपकी सीखने की प्रवृत्ति और मेहनत को सराहा जाएगा। आपकी सीखने की भावना से करियर में नई दिशा खुलेगी।
लव - प्रेम संबंधों में नई शुरुआत या कोमल भावनाएं उभर सकती हैं। सिंगल किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो सरल, व्यावहारिक और समझदार हो। विवाहित के बीच भरोसे और सहारे की भावना मजबूत होगी। आज आप साथ में किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। रिश्ते में सीखने, समझने और आगे बढ़ने का माहौल रहेगा।
हेल्थ - नई हेल्थ हैबिट, डाइट प्लान या कसरत शुरू करने का अनुकूल समय है। विटामिन की कमी, त्वचा या पाचन से जुड़ी छोटी समस्याओं पर ध्यान दें। योग, ध्यान या सैर जैसी सरल गतिविधियां स्वास्थ्य में संतुलन लाएंगी।
लकी रंग - ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर - 5 आज का दिन तीव्र गति, अचानक समाचार और लंबे समय से रुके कार्यों में तेजी के संकेत देता है। परिवार में कोई यात्रा, कार्यक्रम या निर्णय अचानक तय हो सकता है। बुजुर्गों से जुड़ी कोई जरूरी बात तेजी से हल होगी। बच्चे किसी प्रतियोगिता, परिणाम या अवसर को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। घर का माहौल व्यस्त और गति से भरा रहेगा। एक के बाद एक कार्य पूरे होते जाएँगे। आज कोई पुराना अटका निर्णय अचानक स्पष्ट हो सकता है। समय का सदुपयोग करना अत्यंत आवश्यक रहेगा। करियर - लंबित प्रोजेक्ट्स या मेल आज अचानक गति पकड़ सकते हैं। इंटरव्यू कॉल, अप्रूवल या मीटिंग्स का त्वरित जवाब मिल सकता है। जो लोग यात्रा या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अत्यंत फलदायक है। नई नौकरी, पदोन्नति या लोकेशन ट्रांसफर से जुड़ी खबरें मिल सकती हैं। आज गति में रहकर ही आप सफलता पा सकते हैं।
लव - प्रेम संबंधों में रोमांच और संवाद की बहुलता रहेगी। सिंगल को अचानक किसी नए व्यक्ति से भावनात्मक संपर्क संभव है। विवाहित साथ मिलकर कोई निर्णय ले सकते हैं जैसे यात्रा, परिवार विस्तार या भविष्य की योजना। संवाद की स्पष्टता से संबंध मजबूत होंगे। आज भावनाएँ शब्दों के माध्यम से खुलकर व्यक्त होंगी।
हेल्थ - खानपान की अनियमितता या नींद की कमी परेशानी ला सकती है। स्पोर्ट्स, शारीरिक गतिविधि या जिम में चोट से बचें। आज आपको उच्च रक्तचाप, नसों में तनाव या गर्दन की अकड़न की संभावना रह सकती है। संतुलन और विश्राम को प्राथमिकता दें।
लकी रंग - मस्टर्ड येलो, लकी नंबर - 3 आज का दिन खुशी, मेल मिलाप और उत्सव का है। परिवार में किसी सफलता, जन्मदिन या शुभ समाचार को लेकर जश्न का माहौल बन सकता है। बुजुर्गों का स्नेह और सहयोग मिलेगा, जिससे भावनात्मक सुरक्षा महसूस होगी। बच्चे किसी समूह गतिविधि या रचनात्मक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। घरेलू वातावरण उल्लासपूर्ण और सहयोग से भरा रहेगा। पुराने दोस्तों या सगे संबंधियों से मिलना संभव है। आज आप सामूहिक खुशी का हिस्सा बनेंगे और किसी छोटी पर खास जीत का जश्न मना सकते हैं। करियर - ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की सफलता का जश्न हो सकता है या टीम में तालमेल से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और कार्य का माहौल सकारात्मक रहेगा। पदोन्नति या प्रोत्साहन का समाचार मिल सकता है। नेटवर्किंग और अच्छे संबंध आज मुख्य भूमिका निभाएंगे।
लव - प्रेम संबंधों में आज ताजगी, रोमांस और आपसी समझ का संचार होगा। सिंगल को किसी पार्टी या सोशल इवेंट में नए व्यक्ति से मिलना संभव है। विवाहित के बीच संबंधों में मिठास और साथ में समय बिताने की संभावना है। साथी के साथ जश्न, डिनर या आउटिंग जैसी योजनाएँ बन सकती हैं। आज का दिन रिश्तों में भावनात्मक संतुलन और प्रसन्नता लाने वाला है।
हेल्थ - तले भुने या मीठे खाने से गैस, अपच या वजन बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। दिनचर्या में लचीलापन रहेगा, लेकिन पानी और नींद की मात्रा पर ध्यान देना आवश्यक है। योग या हल्की सैर से संतुलन बनाए रखें।
लकी रंग - पिंक, लकी नंबर - 3 आज का दिन मानसिक शांति की ओर बढ़ने, पुराने तनावों से दूर निकलने और राहत की शुरुआत का है। परिवार में हाल ही में चली आ रही किसी समस्या का समाधान संभव है। आप या कोई प्रियजन स्थान परिवर्तन या यात्रा की योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों से भावनात्मक दूरी कम होगी। बच्चे किसी मन की बात आपके साथ साझा कर सकते हैं। घर का माहौल शांत और सहयोगपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से आप पुराने द्वंद्वों से बाहर निकलते हुए नई दिशा में सोचने को तैयार होंगे। करियर - पुराने तनाव कम होंगे और स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा। यदि आपने हाल ही में नौकरी बदली है, तो आज उस दिशा में प्रगति हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांत और सहयोगी रहेगा। टीम या वरिष्ठों से अपेक्षित समर्थन मिलेगा। कुछ लोग कार्य यात्रा या ऑनलाइन मीटिंग्स में व्यस्त रह सकते हैं।
लव - प्रेम संबंधों में बीते तनावों के बाद अब आपसी समझ और संवाद की ओर बढ़ने का समय है। सिंगल को किसी पुराने रिश्ते से मुक्ति की अनुभूति होगी और नए सिरे से सोचने का अवसर मिलेगा। विवाहित के बीच हाल के मतभेद कम हो सकते हैं। साथी के साथ किसी शांत स्थान पर समय बिताने या यात्रा की योजना बन सकती है।
हेल्थ - पुरानी चिंता, अनिद्रा या सिरदर्द जैसी समस्याओं में सुधार संभव है। यात्रा के दौरान थोड़ी थकावट या पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। अधिक सोचने से बचें और पानी की मात्रा बढ़ाएँ। ध्यान या प्राणायाम से मन को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।
लकी रंग - ग्रे, लकी नंबर - 4 आज का दिन मानसिक उलझनों, आत्म संदेह और आंतरिक अवरोधों से भरा हो सकता है। परिवार में कोई विषय ऐसा हो सकता है जिसे लेकर आप खुलकर बात नहीं कर पा रहे हैं। बुजुर्गों से दूरी या असहमति संभव है, जिससे निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चे किसी बात को लेकर आपसे मदद चाहते हैं, पर आप खुद की उलझनों में घिरे रह सकते हैं। घर का माहौल सतही रूप से शांत लेकिन भीतर दबावपूर्ण रहेगा। आज आपको खुद के बनाए बंधनों को पहचान कर उनसे बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। करियर - आप सीमित या जकड़े हुए महसूस कर सकते हैं। किसी फैसले में असमर्थता, आत्मविश्वास की कमी या डर आपको पीछे खींच सकता है। ऑफिस में नए अवसर होने के बावजूद आप झिझक सकते हैं। जो नौकरी बदलना चाहते हैं, वे मानसिक रुकावट का सामना कर सकते हैं। वरिष्ठों से संवाद में सावधानी रखें।
लव - प्रेम संबंधों में आज आप खुद को भावनात्मक रूप से कैद या अव्यक्त महसूस कर सकते हैं। सिंगल किसी पुराने अनुभव के कारण आगे बढ़ने से डर सकते हैं। विवाहित के बीच संवादहीनता या गलतफहमी रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। आज संवाद की चाबी से रिश्तों की गिरह खोलने की आवश्यकता है।
हेल्थ - अत्यधिक सोचने की प्रवृत्ति आपको थका सकती है। भावनात्मक अस्थिरता पाचन या नींद पर भी असर डाल सकती है। ध्यान, प्राणायाम और खुलकर बातचीत से आप इस मानसिक बोझ को हल्का कर सकते हैं।
लकी रंग - स्काई ब्लू, लकी नंबर - 4 आज का दिन तर्क, अनुशासन और स्पष्ट विचारों से भरा रहेगा। आप परिवार के किसी निर्णय में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। आपकी सलाह या दिशा से कोई महत्वपूर्ण घरेलू मामला सुलझ सकता है। बुजुर्गों से विचारों का आदान प्रदान होगा, लेकिन भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। बच्चे आज आपके निर्णय को मान्यता देंगे। घर का वातावरण अनुशासित रहेगा, लेकिन थोड़ी कठोरता भी दिख सकती है। आज व्यावहारिक सोच और स्पष्ट निर्णय से आप कई विषयों को दिशा दे सकेंगे। करियर - आपकी लीडरशिप, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता विशेष रूप से उभरकर सामने आएगी। ऑफिस में कोई जटिल कार्य या टालते आ रहे प्रोजेक्ट पर आपकी राय निर्णायक हो सकती है। वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होंगे। जो कानून, प्रशासन, नीति निर्माण, रिसर्च या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज विशेष मान्यता मिल सकती है।
लव - प्रेम संबंधों में आप आज ज्यादा भावुक होने के बजाय व्यावहारिक रवैया अपनाएंगे। सिंगल को कोई ऐसा व्यक्ति प्रभावित कर सकता है जो गंभीर, बुद्धिमान और परिपक्व हो। विवाहित के बीच आपसी समझ तो रहेगी, लेकिन भावनात्मक अभिव्यक्ति थोड़ी कम हो सकती है। रिश्ते में लचीलापन बनाए रखें।
हेल्थ - आपकी प्राथमिकता मानसिक संतुलन और दिनचर्या में अनुशासन होना चाहिए। अधिक स्क्रीन टाइम या बैठने के कारण गर्दन और रीढ़ की हड्डी में तनाव हो सकता है। ध्यान और स्क्रीन ब्रेक लेना आवश्यक होगा।
लकी रंग - व्हाइट, लकी नंबर - 1 आज का दिन सत्ता, नियंत्रण और स्थिरता का है। आप परिवार में एक मार्गदर्शक और निर्णयकर्ता की भूमिका निभाएँगे। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय जैसे संपत्ति, उत्तराधिकार या संरचना से जुड़ा आपके हाथ में रहेगा। बुजुर्गों से विचार या परंपरा को लेकर सहमति हो सकती है, लेकिन आप अपनी बात दृढ़ता से रखेंगे। बच्चे आपसे अनुशासन और प्रेरणा लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित, सुरक्षित और संगठित रहेगा। आज आपकी बातों और निर्णयों को विशेष महत्व मिलेगा। करियर - आप नेतृत्व, नीतिगत सोच और संरचना पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ा निर्णय लेने या टीम को दिशा देने की जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ आपकी सख्त लेकिन निष्पक्ष सोच की सराहना करेंगे। जो सरकारी सेवा, रक्षा, प्रशासन या प्रबंधन में हैं उन्हें आज सम्मान या उन्नति मिल सकती है। स्थिरता और अनुशासित निर्णय लाभ देंगे।
लव - प्रेम संबंधों में आज आप सुरक्षा, जिम्मेदारी और नियंत्रण की भावना रखेंगे। सिंगल किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो व्यवस्थित, स्थिर और परिपक्व हो। विवाहित के बीच रिश्ते में अधिकार और कर्तव्य का संतुलन जरूरी रहेगा। आज आप साथी के लिए संरक्षक जैसे बन सकते हैं, लेकिन अधिक कठोरता से बचें।
हेल्थ - हड्डियों, जोड़ या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं में सुधार संभव है। आज आप किसी हेल्थ चेकअप या फिटनेस प्लान को अनुशासित तरीके से अपनाने का निर्णय ले सकते हैं। ध्यान रहे मन की कठोरता शरीर पर भी असर डाल सकती है।
लकी रंग - मैरून, लकी नंबर - 7 आज का दिन पूर्णता, उपलब्धि और संतोष का है। परिवार में किसी कार्य की सफल समाप्ति या लंबे समय से प्रतीक्षित समाचार मिलने की संभावना है। घर में कोई यात्रा, प्रॉपर्टी या विदेश से जुड़ी चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों से आशीर्वाद और सराहना मिलेगी, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। बच्चे किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम, प्रतियोगिता या ऑनलाइन मंच से जुड़ सकते हैं। घर का वातावरण प्रसन्नता और संतुलन से भरा रहेगा। करियर - कोई लक्ष्य प्राप्ति, परियोजना की सफल समाप्ति या विदेशी अवसर का संकेत मिल सकता है। इंटरव्यू, ट्रांसफर या पदोन्नति की प्रतीक्षा करने वाले जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ को विदेश से नौकरी या प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय विस्तार या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलता मिल सकती है।
लव - प्रेम संबंधों में संतुलन, परिपक्वता और साझा लक्ष्य की भावना रहेगी। सिंगल को किसी विदेशी या डिजिटल माध्यम से जुड़ाव का योग है। विवाहित के बीच आज रिश्ते की परिपक्वता दिखेगी। आप मिलकर भविष्य की यात्रा, घर या अन्य निर्णय पर विचार कर सकते हैं। आज का दिन उन रिश्तों को स्थायित्व और पूर्णता की ओर ले जाएगा।
हेल्थ - जो पुराने रोगों से जूझ रहे थे, उन्हें आज राहत का अनुभव होगा। कुछ को यात्रा से संबंधित थकान हो सकती है, लेकिन संपूर्ण स्वास्थ्य सकारात्मक रहेगा। योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या आपके स्वास्थ्य को और सशक्त बनाएगी।
लकी रंग - रॉयल ब्लू, लकी नंबर - 3 आज का दिन सतर्कता, छुपी रणनीति और सूझबूझ से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर पूरी सच्चाई सामने नहीं आ सकती, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। आप या कोई सदस्य किसी निजी योजना को साझा करने से बच सकता है। बुजुर्गों से विचारों का टकराव या गलतफहमी संभव है। बच्चे किसी विषय को छुपा सकते हैं। घर का माहौल थोड़ा रहस्यमय और अस्थिर रह सकता है। आज किसी भी निर्णय या बातचीत में पारदर्शिता और विवेक जरूरी होगा। करियर - ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी योजना या विचार को अपने नाम से प्रस्तुत कर सकता है, इसलिए सजग रहें। किसी दस्तावेज, प्रोजेक्ट या डिजिटल फाइल को लेकर सतर्कता रखें। नई साझेदारियों में भरोसे से पहले अनुभव और सत्यापन को प्राथमिकता दें।
लव - प्रेम संबंधों में आज संदेह, छुपी भावनाएं या अधूरी बातें सामने आ सकती हैं। सिंगल किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो पूरी तरह ईमानदार न हो। विवाहित के बीच कोई बात छुपाई जा सकती है, जिससे गलतफहमी बढ़ सकती है। आज संबंधों में पारदर्शिता और संवाद को प्राथमिकता दें।
हेल्थ - पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती है, खासकर यदि आप खानपान को लेकर लापरवाह रहें। पानी की कमी या गैस की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
लकी रंग - ब्लैक, लकी नंबर - 8