सामान्य ज्ञान

5 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा साल का आखिरी हफ्ता:सिंह राशि को रुका पैसा मिलेगा और मकर राशि वालों के इनकम सोर्स बनेंगे

29 दिसंबर से 4 जनवरी तक मेष राशि वालों के रुके काम अनुभवी लोगों की सलाह से पूरे होंगे। सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कर्क राशि के लोगों की आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। कन्या राशि वालों को थोड़ी मेहनत से ज्यादा फायदा होगा। मकर राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये सात दिन... मेष - पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में इस सप्ताह आपका कोई कार्य संपन्न होने वाला है। परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। मित्रों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। नेगेटिव- किसी भी तरह की आवाजाही से फिलहाल परहेज ही रखें, ‌क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। ध्यान रखें कि दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की भी स्थिति बन रही है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। लेकिन मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, क्योंकि लेनदेन के मामलों को लेकर कुछ दिक्कत आ सकती हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें। विशेष रूप से महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें। क्योंकि किसी प्रकार के इन्फेक्शन की आशंका लग रही है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8 वृष - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त परिस्थितियां कुछ सामान्य होगी। संतान की पढ़ाई या विवाह से संबंधित कुछ सकारात्मक बातें भी होंगी। आपकी मृदुभाषी ओर अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपका सम्मान करेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियों में भी अनुकूलता आएगी। नेगेटिव- ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि हाथ में आने पर तुरंत उसे पर कार्य करें। अपनी वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान जरूर रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दे, वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं। अपने कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति की किसी भी प्रकार की रिश्वत या पैसे के लेनदेन से दूर ही रहे। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम अवश्य बनाएं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7 मिथुन - पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने का मौका मिलेगा और आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। अधिकांश समय खरीदारी और मनोरंजन गतिविधियों में व्यतीत होगा। बच्चों का मार्गदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। नेगेटिव- कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे कुछ उलझे हुए सवालों का जवाब भी मिलेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी विवादित मामले में अपने व्यवहार को मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- अपनी व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है और ऐसा करना आपके लिए उचित भी रहेगा। आप व्यवसाय में अपनी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा कमाएगे। युवा अपनी कार्य क्षमता में कमी ना आने दें, क्योंकि आलस की वजह से कुछ काम भी रुक सकते हैं। लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और खुशनुमा बना रहेगा। अविवाहितों के लिए कोई रिश्ता होने की संभावना है। स्वास्थ्य- रक्त संबंधी कोई इन्फेक्शन होने की आशंका है। साथ ही वाहन भी सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क - पॉजिटिव- इस सप्ताह आर्थिक योजनाओं पर विचार होगा तथा कुछ निवेश संबंधी योजना भी बनेगी। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में खुशी मिलने से खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आना ठीक नहीं है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ विवादित स्थिति बनने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। पार्टनरशिप में भागीदार के साथ बहस अथवा मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, संयम से काम ले। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने उत्तम कार्यों की वजह से उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला भुना खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 सिंह - पॉजिटिव- यह सप्ताह खुशनुमा व्यतीत होगा। दिल की अपेक्षा दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें, इससे आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अचानक से ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से या कोई काम बनने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। किसी निकट संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें, कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। इस समय कोई भी लेनदेन अथवा निवेश करना नुकसान का कारण बनेगा। यह समय बहुत ही धैर्य और व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करने का है। व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक गतिविधियां किसी अनजान में या बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को अभी स्थगित कर दे, तो ज्यादा उचित रहेगा। भविष्य संबंधी योजनाओ पर कार्य शुरू हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी। स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या - पॉजिटिव- लाभदायक समय है। थोड़े से परिश्रम से ही मन मुताबिक सफलता मिल जाएगी तथा भरपूर आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। घर की किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- खर्च बढ़ने से आपको चिंता भी रहेगी। नजदीकी मित्रों या भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे और भरपूर मेहनत करें। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और रुकावटें अभी बनी रहेंगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यक्तिगत गतिविधियों को अनदेखा भी करना पड़ सकता है। पिता या किसी वरिष्ठ की किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेगी। लव- किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जीवन साथी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह प्रैक्टिकल तथा कर्म प्रधान बने। खुद पर विश्वास रखना प्रगति के रास्ते खोलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छित शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। आपका अनुभव और मेहनत आपको और अधिक मजबूत बनाएंगे। नेगेटिव- किसी बच्चे के भविष्य को लेकर चल रही योजनाओं में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इस समय किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। व्यवसाय- व्यवसाय में कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती हैं। साथ ही कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। कोई व्यापारिक सूचनाएं भी लीक हो सकती हैं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। अगर विदेशी कंपनी से नौकरी का ऑफर आए, तो तुरंत निर्णय लेना फायदेमंद होगा। लव- घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर आयुर्वेद लाभप्रद रहेगा। साथ ही अपने आराम के लिए भी समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक- 3 वृश्चिक - पॉजिटिव- अनुकूल समय है। सप्ताह के प्रारंभ में ही अपने दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना ले, जिससे आपके रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग को अपने करियर संबंधी को लेकर किसी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है, अतः किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। किसी वरिष्ठ सदस्य के सेहत को लेकर भी चिंता रह सकती है। व्यवसाय- यह सप्ताह व्यवसायिक स्त्रियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें तुरंत क्रियान्वित करें। इसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पढ़ सकता है। लव- घर और व्यवसाय के बीच आप बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगे। अतः सभी परिवार लोगों के बीच आपस में उत्तम तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य- गैस तथा अफारा की समस्या परेशान करेगी। खानपान व दिनचर्या बहुत ही संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2 धनु - पॉजिटिव- समय का उचित प्रतिबंध रखने से आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने में सहायता मिलेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परंतु निश्चिंत रहें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास कामयाब रहेगा। नेगेटिव- पैसा आने के साथ-साथ खर्चे की स्थितियां भी तैयार रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम ना उठाएं कि जिसके लिए आपको अफसोस करना पड़े। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। अचानक ही किसी संबंधी के आगमन से कार्य में व्यवधान हो सकते हैं। व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। प्रतिकूल परिस्थिति में भी आपको कहीं से मदद अवश्य मिल जाएगी। मार्केट में आपकी उत्तम छवि बनी रहेगी। अगर पार्टनरशिप करने संबंधी कोई योजना है, तो उस पर एक बार पुनः विचार जरूर करें। कामकाजी महिलाओं को भी बेहतर सफलता मिलेगी। लव- परिवार में शांति का वातावरण बनेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर का भरोसा बना रहेगा। स्वास्थ्य- किसी भी विपरीत परिस्थिति में तनाव और चिंता लेने से परहेज रखें। एक्टिव रहे, पॉजिटिव लोगों का सानिध्य करें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 4 मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह धन संबंधी कोई नया रास्ता बनेगा। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य भी बन सकता है। समय अनुसार अपने कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में भी बदलाव लाना आपकी दिनचर्या में भी नयापन लाएगा। कोई यात्रा संबंधी प्लान भी हो सकता है। नेगेटिव- अपने आसपास के लोगों के साथ व्यवहार करते समय सौम्यता बनाए रखें। बेकार के खर्चों में कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती हैं। परंतु बहुत अधिक कामयाबी के लिए गलत रास्ता ना चुने। साथ ही अवांछित लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। सचेत रहने से आप किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां बन रही है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा और ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- पारिवारिक तनाव को अधिक तूल ना दें और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों मे एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा रिश्तों की गरिमा बनाए रखें। स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या और खानपान रखें। मौसम बदलाव की वजह से सिर दर्द, बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह का अधिकतर समय मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपको अपने कार्यों के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मान-हानि जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य ना करें। व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक गतिविधि करते समय बहुत ही सावधानी बरतें, क्योंकि कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सलेटी, भाग्यशाली अंक- 6 मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा समय अनुसार सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे। कोई समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र अथवा संबंधी की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। युवाओं तथा विद्यार्थियों का संतुलित व्यवहार उन्हें किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। वरना मामला अटक भी सकता है। तनाव की वजह से नींद ना आने के कारण कुछ थकान भी हावी रहेगी। कोई भी समस्या आने पर घर के वरिष्ठ लोगों से सलाह लेना सहायक रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान परिस्थितियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। उनके सहयोग व मार्गदर्शन से कई तरह की बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। नौकरी पेशा लोगों को किसी क्लाइंट की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Leave Your Comment

Click to reload image