देश-विदेश

अमेरिका में लापता हुई एक और भारतीय छात्रा

  वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीयों छात्रों का गायब होना या उन पर हमला होना आम बात हो गई है। यहां लगातार भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। अब कैलिफोर्निया में 23 साल की एक भारतीय छात्रा लापता है। उसका पिछले हफ्ते से कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगी है।

 
पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सैन बर्नार्डिनो (सीएसयूएसबी) की छात्रा नितिशा कंडुला 28 मई से लापता हैं। सीएसयूएसबी के पुलिस प्रमुख जॉन गुटेरेज ने रविवार को एक्स पर कहा कि उसे आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी। छात्रा की खोज के लिए पुलिस ने एक नंबर (909) 537-5165 भी जारी किया है। अधिकारी ने कहा कि अगर किसी को नितिशा के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो इस नंबर पर फोन करके बताएं।

Leave Your Comment

Click to reload image