UK General Election 2024 LIVE: ब्रिटिश चुनाव में लेबर पार्टी की आंधी, अब तक 235 सीटें जीती, ऋषि सुनक की पार्टी करारी हार की ओर, दिया इस्तीफा
2024-10-17 16:47:44
UK General Election 2024: ब्रिटेन आम चुनाव में उम्मीदों के अनुरूप मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी (Labour Party) प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। शुरुआती नतीजों में लेबर पार्टी 205 सीटें जीत चुकी हैं। जबकि सत्तारूढ़ ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) अभी तक सिर्फ 44 सीटें ही जीत पाई है। लेबर पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर (keir starmer) भी लंदन (London) की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। मतगणना जारी है।
इस बीच खबर आई है कि ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने इस्तीफे का एलान किया है। ब्रिटेन के संसदीय चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में सुनक की पार्टी को करारी हार मिलती दिख रही है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सच में बदल जाते हैं तो इस बार यूके में लेबर पार्टी की भारी जीत मिलेगी। इसके साथ ही देश को नए प्रधानमंत्री के रूप में कीर स्टार्मर मिलेंगे।
इससे पहले गुरुवार को सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 11:30 बजे) 40 हजार पोलिंग सेंटर्स पर वोटिंग शुरू हुई थी। रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। इसमें भारतवंशी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार का अनुमान लगाया गया है।
लेबर पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर।
जीत के बाद स्टार्मर बोले- यह दिखावे की राजनीति का अंत
लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत दर्ज करने के बाद कीर स्टार्मर ने कहा, “मैं अपने चुनाव क्षेत्र में रह रहे हर एक नागरिक के हित में काम करूंगा। मैं सभी की आवाज बनूंगा। देश की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। यह दिखावे की राजनीति का अंत है। ये जनता का लोकतंत्र है, उन्होंने वोट दिया। अब हम उनकी बदलाव लाकर दिखाएंगे।
कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल से सत्ता में
PM ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी बीते 14 सालों से सत्ता में रही। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में लगातार उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई थी। कंजर्वेटिव पार्टी ने पिछले 5 सालों में 4 बार प्रधानमंत्री बदला है। न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव परिणाम से पहले गुरुवार को लंदन के शेयर बाजार और पाउंड में डॉलर के मुकाबले बढ़त दर्ज की गई। इसकी वजह कंजर्वेटिव पार्टी की हार का अनुमान बताया जा रहा है।
बहुमत के लिए क्या है आंकड़ा?
650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है। हार का संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। एग्जिट पोल के अनुमान अगर वास्तविक नतीजों में तब्दील होते हैं, तो लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है और केर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। यूके में मतदान समाप्त होते ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी, लेकिन 650 सीटों वाली संसद में स्पष्ट विजेता कौन होगा यह सामने आने में कुछ घंटे लगेंगे। एक अन्य सर्वे एजेंसी YouGov ने केर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 431 सीटें मिलने और पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के लिए सिर्फ 102 सीटों की भविष्यवाणी की है।
भारत के लिए यूके इलेक्शन महत्वपूर्ण क्यों?
भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दो साल से अधिक समय से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत कर रहे हैं। लेबर पार्टी की प्रचंड जीत से दोनों देशों के बीच एफटीए पर चल रही वार्ता के डायनामिक्स में बदलाव आ सकता है। यदि सर्वेक्षण सटीक होते हैं, तो अन्य यूरोपीय देशों की तरह ब्रिटेन में भी वर्तमान सरकार बदल जाएगी। बता दें कि कोविड महामारी और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण उत्पन्न संकट के बाद कई यूरोपीय देशों में हुए चुनाव में सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है। एग्जिट पोल के आंकड़े ब्रिटेन में भी यह चलन कायम रहने के संकेत देते हैं।