भागवत बोले- भारत के सभी मुसलमान हिंदू, घर वापसी हो; AI समिट में अव्यवस्था और सामान की चोरी पर सरकार ने माफी मांगी; भारत-फ्रांस के बीच मेगा डील; PM मोदी बोले-2047 तक भारत AI का सुपरपावर बनेगा
18-Feb-2026
भागवत बोले- भारत के सभी मुसलमान हिंदू, घर वापसी हो; AI समिट में अव्यवस्था और सामान की चोरी पर सरकार ने माफी मांगी; भारत-फ्रांस के बीच मेगा डील; PM मोदी बोले-2047 तक भारत AI का सुपरपावर बनेगा प्रमुख रहा।
1. भागवत बोले- भारत के सभी मुसलमान हिंदू, घर वापसी हो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित किया। इस दौरान मोहन भागवत ने हिंदुओं से तीन बच्चे पैदा करने को कहा। मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित और सशक्त होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमको किसी से खतरा नहीं है, लेकिन सावधान रहना है। हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने लालच और जबरदस्ती हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घर वापसी का काम तेज होना चाहिए।
2. AI समिट में अव्यवस्था और सामान की चोरी पर सरकार ने माफी मांगी
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के पहले दिन हुई भारी अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 फरवरी को कहा कि समिट के पहले दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ जुटी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। हम लोगों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं। समिट के पहले दिन सोमवार को हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गई थीं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा।
3. भारत-फ्रांस के बीच मेगा डील
भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, इंडो-पैसिफिक, तकनीक, AI और अंतरिक्ष सहित 20 से ज्यादा समझौते होने जा रहा हैं. सबसे बड़ी 3.25 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील में 114 राफेल फाइटर जेट शामिल हैं. इनमें 18 फ्रांस से आएंगे, जबकि 96 भारत में मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे. HAMMER मिसाइल समझौते पर भी सहमति बन सकती है. वहीं फ्रांस भारत से पिनाका रॉकेट सिस्टम खरीदने पर विचार कर रहा है.
4. PM मोदी बोले-2047 तक भारत AI का सुपरपावर बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। दरअसल, नई दिल्ली में 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद आज उन्होंने AI को लेकर न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं हैं।
आज के प्रमुख इवेंट्स
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। आज वो मुंबई से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में भारत मंडपम का दौरा करेंगे। 19 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेनिथलाकल मुंबई दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे तिलक भवन में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सिंगल फेज में हो सकता है असम विधानसभा चुनाव: असम में अगले महीने के पहले हफ्ते यानी 4-8 मार्च के बीच विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग हो सकती है। सभी 126 सीटों के लिए एक या अधिकतम दो फेज में वोटिंग होने की संभावना है। मंगलवार को भाजपा, कांग्रेस सहित राज्य की छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक में इसकी मांग रखी है। पार्टियों ने चुनाव की तारीख बिहू त्योहार के आसपास रखने की अपील की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग कर सके।
राहुल गांधी ने उठाया गिग वर्कर्स का मुद्दा : AAP नेता राघव चड्डा के बाद अब कांग्रेस ने देश में काम कर रहे गिग वर्कर्स का मुद्दा लपक लिया है। पार्टी ने सोशल मीडियो X पर रविवार को राहुल गांधी की गिग वर्कर्स के डिलीगेशन से मुलाकात का वीडियो शेयर किया। राहुल ने कहा कि राज्यों और केंद्र में सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी(BJP) की सरकार गिग वर्कर्स के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि BJP की सरकारें इस अन्याय को नजरअंदाज कर रही हैं। गिग कंपनियों के लिए कोई मजबूत कानून नहीं हैं, कोई सोशल सिक्योरिटी नहीं है और कोई जवाबदेही नहीं है।
सीबीएसई का नया नियमः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने 2026 से लागू नई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं बोर्ड के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य होगा, तभी दूसरा मौका मिलेगा। जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या तीन से ज्यादा विषय छोड़ देंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा और उन्हें अगली साल फिर से बोर्ड परीक्षा देनी पड़ेगी।