खेल

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और श्रीलंका करेंगे मेज़बानी, 20 टीमें लेंगी हिस्सा

अगले साल 7 फ़रवरी से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होगा और फ़ाइनल मैच 8 मार्च को होगा. इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में 29 दिनों तक आठ जगहों पर खेला जाएगा. इनमें पांच वेन्यू भारत में और तीन वेन्यू श्रीलंका में होंगे. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स, नामीबिया ग्रुप बी ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ज़िम्बाब्वे, ओमान ग्रुप सी इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, बांग्लादेश, नेपाल, इटली ग्रुप डी न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ़्रीका, अफ़ग़ानिस्तान, कनाडा, यूएई 7 से 20 फरवरी के बीच कुल 40 ग्रुप मैच खेले जाएंगे. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर आठ फ़ेज़ में पहुंचेंगी, जिसकी शुरुआत 21 फ़रवरी से होगी. सुपर आठ की टॉप चार टीमें टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी. सेमीफ़ाइनल मुकाबले कोलकाता/कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि फ़ाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में होगा.(bbc.com/hindi)

Leave Your Comment

Click to reload image