रोचक तथ्य
आंतरिक ऊर्जा को बढ़ाती है मंत्र की मौखिक शक्ति, अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का करें जाप
हिंदू धर्म में लाखों मंत्रों का उल्लेख है। मंत्र दो प्रकार के होते हैं। प्रसिद्ध मंत्र का जाप कोई भी कर सकता है, अथवा किसी गुरु द्वारा दिए गए किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सामान्य तरीके से भी किया जा सकता है। जबकि काम्यसिद्ध मंत्र का जाप किसी विशिष्ट उद्देश्य या किसी विशिष्ट समस्या के समाधान के लिए किया जाता है। मंत्र का प्रत्येक अक्षर और शब्द व्यक्ति के मन और शरीर पर प्रभाव डालता है। हर मंत्र का एक अर्थ होता है, जिसके उच्चारण से शरीर में गर्मी या किसी प्रकार का कंपन पैदा होता है।
12 February 2025 Ka Panchang : इतने समय तक रहेगा आश्लेषा नक्षत्र, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय …
12 February 2025 Ka Panchang : आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और 12 फरवरी को दिन बुधवार पड़ रहा है. पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा. साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज माघी पूर्णिमा है. इसके अलावा आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे. जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.
आज का राशिफल : इन पांच राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के अच्छे अवसर और होगा धन लाभ
आज का राशिफल : इन पांच राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के अच्छे अवसर और होगा धन लाभ
पं दीनदयाल उपाध्याय: वैभवशाली भारत के पथ प्रदर्शक
11 फरवरी, पुण्यतिथि विशेष
11 February 2025 Ka Panchang : मंगलवार को इतने बजे तक रहेगा आयुष्मान योग, कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे बुध, जानिए शुभ मुहूर्त …
11 February 2025 Ka Panchang: 11 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है. चतुर्दशी तिथि मंगलवार शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगी. 11 फरवरी को सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा. साथ ही मंगलवार शाम 6 बजकर 34 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 11 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.
10 February 2025 Ka Panchang : आज बन रहा है रवि योग, जानिए शुभ मुहूर्त …
10 February 2025 Ka Panchang : आज सोमवार का दिन पूर्ण रूप से शिव जी को समर्पित है. ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही जीवन में शुभता आती है. आज के दिन (10 February Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –
अच्छी याददाश्त के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 मंत्र, एकाग्रता के साथ बढ़ेगा ज्ञान..
इस प्रतिस्पर्धी माहौल में सीखी हुई बातों को याद रखने की क्षमता एक महत्वपूर्ण गुण है और इसलिए, याददाश्त जितनी मजबूत होगी, परिणाम उतने ही बेहतर प्राप्त किए जा सकेंगे. शिक्षा एक महत्वपूर्ण गुण है जो ज्ञान की महान दुनिया का द्वार खोलता है. माता-पिता अक्सर शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे को कुछ भी याद नहीं रहता, उसकी याददाश्त कमजोर है. इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने बच्चे को कुछ मंत्र सिखा सकते हैं जिनका वे जाप कर सकते हैं, जिससे उनकी याददाश्त और एकाग्रता बढ़ सकती है.
07 February 2025 Ka Panchang : आज बन रहा है रोहिणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग, जानिए राहुकाल का समय …
7 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आज शुक्रवार का दिन है. इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा. दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 12:10 − 12:53 मिनट है. राहुकाल 11:10 − 12:31 मिनट तक है. चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण करेंगे.
आज का राशिफल : मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कामयाबी
06 February Horoscope : इस राशि के छात्रों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें आपके लिए क्या है खास …
आज ग्रहों की स्थिति कुछ खास संकेत दे रही है. जानिए आपकी राशि के अनुसार दिन कैसा बीतेगा और किन बातों का रखना होगा ध्यान.
06 February 2025 Ka Panchang : 6 फरवरी को बन रहा है ब्रह्म योग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय …
06 February 2025 Ka Panchang : 6 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और दिन गुरुवार का है. नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. इस दिन शाम 6 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा. साथ ही शाम 7 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.
अमेरिका से अवैध प्रवासियों की वापसी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अमेरिका प्रथम‘ अभियान पर अमल शुरू कर दिया है। ट्रंप ने चुनाव से पहले गैर कानूनी रूप से अमेरिका में रह रहे भारत समेत अन्य देशों के नागरिकों को वापस भेजने का सिलसिला तेज कर दिया है। इस क्रम में अमेरिकी शहर टेक्सास से 205 ऐसे भारतीयों को सैन्य विमान में लादकर अमृतसर में लाया गया है, जो गैर-कानूनी ढंग से अमेरिका में रह रहे थे। हालांकि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही कह चुके हैं कि अवैध अप्रवासियों का भारत स्वागत करेगा।
इस पहली खेप में भेजे गए 205 प्रवासियों का भारत में रिहाईश का पूरा डाटा जांच करने के बाद लिया गया है। जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से इस मुद्दे पर सहमति 23 जनवरी 2025 को ही बन गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप से फोन पर हुई बातचीत में भरोसा दिया था कि जो सही होगा उसे स्वीकार करेंगे।
अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (आईसीई) की सूची के अनुसार ऐसे करीब 20,427 भारतीयों की सूची हैं, जो अवैध प्रवासियों की श्रेणी में आते हैं। इनमें से 17,940 भारतीयों के मूल निवासी होने के पतों का दस्तावेजी सत्यापन भी हो चुका है। इन्हें भी अमेरिका से निकालने की कार्यवाही चल रही हैं। हालांकि एक निजी एजेंसी के अनुसार अमेरिका में करीब 7.25 लाख भारतीय अवैध ढंग से रह रहे हैं।
हालांकि अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकाले जाने की बात कोई नई नहीं है। अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 के दौरान 1100 लोगों को चार्टड विमान से भेज चुका है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में भारत समेत अन्य देशों के चार लाख से भी अधिक अप्रवासी निकाले गए थे। अमेरिका अब तक चार छोटे देशों ग्वाटेमाला, होंडूरास, इक्वाडोर और पेरू के अवैध प्रवासियों को निकाल चुका है। भारत पांचवां देश हैं, जहां के अवैध प्रवासियों को निकाला गया है। अमेरिका ने मैक्सिको और कोलंबिया के भी अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान में लादकर भेजा था। परंतु इन देषों की सरकारों ने विमान को अपने देशों की सीमा के भीतर उतरने की मंजूरी नहीं दी थी। बाद में इन्हें सीमा पर उतारने की सहमति बन गई थी। अमेरिका में वैध एवं अवैध तरीकों से बसने की इच्छा रखने वालों में भारत के बाद दूसरे पायदान पर चीनी नागरिक हैं। इसके बाद अल-साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, फिलीपींस, मैक्सिको और वियतनाम के प्रवासी हैं। दरअसल अमेरिका अवसरों और उपलब्धियों से भरा देश माना जाता है। इसलिए लोग बेहतर और सुविधाजनक जीवन जीने की दृष्टि से अमेरिका में स्थाई तौर से बसने की लालसा रखते हैं। किंतु अब लगता है अमेरिका में विदेशी प्रवासियों के रास्ते बंद हो रहे हैं। क्योंकि अमेरिका ने जन्मजात नागरिकता पर भी रोक लगाने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
ट्रंप द्वारा जन्मजात नागरिकता खत्म करने के आदेश के पहले तक अमेरिका में किसी भी देष के प्रवासी दंपत्ति के जन्मे शिशु को जन्मजात नागरिकता स्वतः मिल जाती थी। यह प्रावधान तब भी था, जब उनकी माता अवैध रूप से देश में रह रही हो और पिता भी वैध स्थायी निवासी न हो। ट्रंप द्वारा जन्मजात नागरिकता पर प्रतिबंध के बाद सबसे अधिक परेशानी उन महिलाओं को हो रही है, जो अमेरिका में शरणार्थी या अवैध प्रवासी के रूप में रह रही हैं। वे सवाल उठा रही हैं कि उनकी कोख में पल रहे मासूम शिशु का क्या दोष है ? ट्रंप के प्रतिबंधित आदेश के अनुसार वही जन्मजात बच्चे अमेरिकी नागरिकता के पात्र होंगे जिनके माता या पिता अमेरिकी नागरिक हैं। कुछ राज्यों में अदालत के आदेश के चलते जन्मजात नागरिकता पर प्रतिबंध जरूर लग गया है, लेकिन ट्रंप ने इस आदेश के विरुद्ध ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। ट्रंप ने कड़ा रुख व्यक्त करते हुए कहा है, ‘हम पीछे नहीं हटेंगे।‘ अमेरिकी न्याय विभाग दावा कर रहा है कि जन्मजात नागरिकता खत्म करना अमेरिकी हितों के अनुरूप है। इससे लगता है, देर-सबेर जन्मजात नागरिकता खत्म करने का कानून संपूर्ण अमेरिका में लागू हो जाएगा। वैसे भी अमेरिका में भारतीयों तथा अन्य वैध-अवैध प्रवासियों के विरुद्ध धुर दक्षिण पंथियों का आंदोलन ‘अमेरिका प्रथम‘ एक अभियान के रूप में सक्रिय है। यही नहीं यह आंदोलन उग्र रूप में बदलकर ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन‘ अर्थात ‘अमेरिका को फिर से महान बनाएं‘ जाने की मानसिकता के चलते नस्लीय तनाव के रूप में भी देखने में आ रहा है।
अवैध प्रवासियों के संदर्भ में अमेरिका को अपने गिरेवान में भी झांकने की जरूरत है। क्योंकि चिड़िया भी पंख नहीं मार सकती, का दावा करने वाला देष अवैध तरीके से आने वाले प्रवासियों पर लगाम लगाने में अब तक नाकाम रहा है। इसीलिए अमेरिका को मूलतः अप्रवासियों का देष माना जाता है। भारत के साथ अन्य देशों के लोग भी फर्जी दस्तावेजों और गैर-कानूनी तरीकों के आधार पर अमेरिकी सीमाओं के पार चले जाते हैं ? आखिर डंकी रूट के जरिए अमेरिका में ही क्यों सबसे ज्यादा लोग प्रवेश करने में सफलता पा लेते हैं ? इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका में कुशल एवं अकुशल कामगारों की हमेशा जरूरत रहती है। इसलिए कंपनियां अवैध तरीकों के जरिए विदेषियों को लाकर उसी तरह बसाती हैं, जिस तरह भारत में बांग्लादेषी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बसाने का प्रबंध किया जाता है। अमेरिका सरकार का दावा है कि बीते पांच साल में दो लाख से ज्यादा भारतीय चोरी-छिपे अमेरिका में घुसने के प्रयास में पकड़े गए हैं। इनमें से कुछ वापस हो गए तो कुछ हिरासत में रहकर रिहाई के प्रयास में हैं। जबकि डंकी रुट का पर्याय बनी घुसपैठ की कोषिषें अत्यंत जोखिमभरी होने के साथ जानलेवा भी हैं। अनेक भारतीय युवा नौकरी व कारोबार करने की ललक में अपनी पैतृक जमीन बेचकर डंकी रुट से अमेरिका जाने का जोखिम उठाकर बर्बाद हो रहे हैं। दरअसल अमेरिका में चालक (ड्राइवर) जैसी छोटी नौकरी में भी करीब साढ़े तीन लाख रुपए का वेतन प्रतिमाह मिलता है। इसीलिए हरियाणा और पंजाब के सैंकड़ों युवा डंकी रुट के मोहजाल में आकर स्वंय के साथ समूचे परिवार की आर्थिक बद्हाली की कहानी लिख चुके हैं। अतएव युवाओं को ही नहीं उन अभिभावकों को अमेरिकी दीवानगी से बचने की जरूरत है, जो अपनी संतान का उज्जवल भविश्य अमेरिकी चकाचैंध में देख रहे हैं।
प्रवासियों का देश अमेरिका
अमेरिका की कुल जनसंख्या करीब 33 करोड़ है। इस आबादी की तुलना में उसका भू-क्षेत्र बहुत बड़ा, यानी 98,33,520 वर्ग किमी है। इतने बड़े भू-लोक के मालिक अमेरिका के साथ विडंबना है कि 15वीं षताब्दी तक अमेरिका की कोई स्वतंत्र राश्ट्र के रूप में पहचान नहीं थी। दुनिया केवल एशिया, यूरोप और अफ्रीका महाद्वीपों से ही परिचित थी। 1492 में नई दुनिया की खोज में निकले क्रिस्टोफर कोलंबस ने अमेरिका की खोज की। हालांकि कोलंबस अमेरिका की बजाय भारत की खोज में निकला था। लेकिन रास्ता भटक कर वह अमेरिका पहुंच गया। वहां के लोगों को उसने ‘रेड इंडियन‘ कहकर पुकारा। क्योंकि ये तांबई रंग के थे और प्राचीन भारतीयों से इनकी नस्ल मेल खाती थी। हालांकि इस क्षेत्र में आने के बाद कोलंबस जान गया था कि वह भारत की बजाय कहीं और पहुंच गया है। बावजूद उसका इस दुर्लभ क्षेत्र में आगमन इतिहास व भूगोल के लिए एक क्रांतिकारी पहल थी। कालांतर में यहां अनेक औपनिवेशिक शक्तियों ने अतिक्रमण किया। 17वीं शताब्दी में ऑस्ट्रेलिया और अन्य प्रषांत महासागरीय द्वीप समूहों की खोज कप्तान जेम्स कुक ने की। जेम्स ने यहां अनेक प्रवासियों की बस्तियों को आबाद किया।
इसी क्रम में 1607 में अंग्रेजों ने वर्जीनिया में अपनी बस्तियाँ बसाईं। इसके बाद फ्रांस, स्पेन और नीदरलैंड ने उपनिवेश बनाए। 1733 तक यहां 13 बस्तियां अस्तित्व में आ गईं। इन सब पर ब्रिटेन का प्रभुत्व कायम हो गया। 1775 में ब्रिटेन के विरुद्ध युद्ध छिड़ गया। 4 जुलाई 1776 में जाॅर्ज वाष्गिटंन के नेतृत्व में अमेरिकी जनता ने विजय प्राप्त कर ली और संयुक्त राज्य अमेरिका का गठन कर स्वतंत्र और षक्तिषाली राश्ट्र के रूप में वह अस्तित्व में आ गया। इसीलिए कहा जाता है कि अमेरिका के इतिहास व अस्त्तिव में दुनिया के प्रवासियों का बड़ा योगदान रहा है। साथ ही यहां एक बड़ा प्रष्न खड़ा हुआ कि अमेरिका महाद्वीप के जो रेड इंडियन नस्ल के मूल निवासी थे, वे हाषिये पर चले गए। गोया, मूल अमेरिकी तो वंचित रह गए, अलबत्ता विदेषी-प्रवासी प्रतिभावान किंतु चालाक अमेरिका के मालिक बन बैठे। इस विरोधाभास का मूल्यांकन करके ही ट्रंप चिंतित हैं कि आईटी टेक्नोक्रेट के बहाने जो आईटी प्रोफेशनल्स अमेरिकी संस्थाओं व कंपनियों पर प्रभावी होते जा रहे हैं, वे मूल-अमेरिकियों के लिए अमेरिकी संस्थाओं में बेदखली और बेरोजगारी का कारण भी बन रहे हैं। इसी लिहाज में ट्रंप अमेरिका-फर्स्ट की नीति को महत्व दे रहे हैं।
इस दृष्टिकोण से यदि वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका का नृजातीय रूप में मूल्यांकन करें तो पता चलता है कि यहां मूल अमेरिकियों, मसलन रेड इंडियनों की आबादी महज 2.7 प्रतिशत ही रह गई है, शेष 97.7 फीसदी भूमि पर यूरोप, अफ्रीका और एशिया से आ बसे लोगों का कब्जा है। इसमें रेड इंडियन के साथ नवाजो और चरूकी जनजातीय लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें अधिकांश लोग अब अपनी संस्कृति से कट गए हैं। ज्यादातर ने आधुनिक अमेरिकी संस्कृति को अपना लिया है। लेकिन नस्लीय भेदभाव के चलते अमेरीकी समाज इन्हें दोयम दृश्टि से देखता है। इस कारण ये आधुनिक सुविधाओं से लगभग वंचित व उपेक्षित हैं। अभावग्रस्त यही लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वालों के लिए अमेरिका में अलग मंत्रालय खोलकर इनके कल्याण के लिए पहल की जा रही है। अमेरिका में कुल आबादी में से 13.66 फीसदी लोग गरीबी-रेखा के नीचे रहने को विवश हैं। इन्हीं लोगों में सर्वाधिक बेरोजगारी है। राष्ट्रपति ट्रंप शायद ऐसे ही लोगों की बेरोजगारी दूर करने के लिए जन्मजात नागरिकता और वीजा संबंधी नियमों को कठोर बना रहे हैं, जिससे गैर-अमेरिकियों के लिए रोजगार के रास्ते बंद हो जाएं और स्थानीय लोगों के लिए खुल जाएं। लेकिन आज अमेरिका जिस विकास और समृद्धि को प्राप्त कर पूंजीपति व शक्ति-संपन्न राष्ट्र बना दुनिया पर अपना प्रभुत्व जमाए बैठा है, उसकी पृष्ठभूमि में दुनिया के प्रवासियों का ही प्रमुख योगदान है। लिहाजा ट्रंप के प्रवासी भारतीयों समेत अन्य प्रवासियों को अमेरिका में ही बसाए रखने के नीति और उपाय बदस्तूर रखने चाहिए।
05 February 2025 Ka Panchang : 05 फरवरी को किया जाएगा भीष्माष्टमी के साथ दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय …
05 February 2025 Ka Panchang : आज 05 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज दिन बुधवार का पड़ रहा है. अष्टमी तिथि बुधवार रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी. 5 फरवरी को रात 9 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा. साथ ही बुधवार रात 8 बजकर 33 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 5 फरवरी को भीष्माष्टमी साथ ही दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा. जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.
04 February 2025 Ka Panchang : 4 फरवरी को रखा जाएगा रथ सप्तमी का व्रत, जानिए इसका शुभ मुहूर्त …
04 February 2025 Ka Panchang : माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन 04 फरवरी को है. सप्तमी तिथि मंगलवार देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. 4 फरवरी को रात 12 बजकर 6 मिनट तक शुभ योग रहेगा. इसके साथ ही मंगलवार रात 9 बजकर 50 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा.
04 फरवरी 2025 का राशिफल : आज मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?.. पढ़ें अपना अपना राशिफल
ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 4 फरवरी के दिन मंगलवार है। मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की उपासना करने से भय, दुख, कष्ट आदि दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 4 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 4 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…
मेष राशि- जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए बातचीत करते रहना जरूरी है। किसी भी पेंडिंग मुद्दे को ईमानदारी के साथ हैंडल करें। आज बंधन को मजबूत करने और अपने साथी के करीब आने का एक अच्छा समय है।
वृषभ राशि- आज नए अनुभवों के लिए खुले रहें और प्रक्रिया पर भरोसा रखें। आपका प्रेम जीवन एक दिलचस्प मोड़ लेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई मुलाकात कनेक्शन में बदल सकती है। नए मौकों के लिए खुले रहें।
मिथुन राशि- आज का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वाले जातक अपनी बीच की दूरियां कम करने में सक्षम रहेंगे। डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें।
कर्क राशि- आज का दिन थोड़ा सा बिजी रहने वाला है। स्टूडेंट्स किसी असाइनमेंट या प्रोजेक्ट के चक्कर में खुद के लिए वक्त निकालने में प्रॉब्लम का सामना करेंगे। लव लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि- आज सोच-समझकर चुनाव करना आपको स्टेबिलिटी बनाए रखने और अपनी फाइनेंशियल सिक्योरिटी बढ़ाने में मदद करेगा।
कन्या राशि- आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कुछ जातक आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। करियर में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें। रोज एक्सरसाइज करें।
तुला राशि- आज के दिन आपको सभी टास्क समय पर पूरे कर लेने चाहिए। इससे आप बॉस की नाराजगी से बच सकते हैं। पैसों के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। सिंगल लोगों को अपने ऑफिस या क्लास में कोई नया क्रश मिल सकता है। धन को समझदारी के साथ मैनेज करें। स्ट्रेस कम लें।
धनु राशि- आज आप पाएंगे कि आप अपने गोल्स के करीब पहुंच रहे हैं। मुसीबतों को पार करने की अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। अपने शरीर की जरूरतों पर फोकस करें।
मकर राशि- आज का दिन आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकता है। चाहे प्यार, करियर, पैसा या हेल्थ हो, अप्रत्याशित अवसरों के लिए तैयार रहें। सभी बदलावों को खुले दिल और दिमाग से अपनाएं।
कुंभ राशि- आज का दिन नॉर्मल रहने वाला है। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत पर निगरानी रखें। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। रोजाना योग करें। जंक फूड्स से दूरी बनाएं।
मीन राशि- आज का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। लव के मामले में साथी के साथ अनबन करने से बचें। खुद की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा।
03 February 2025 ka Panchang : आज है स्कंद षष्ठी, बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए शुभ समय …
आज यानी 03 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान स्कंद अर्थात भगवान कार्तिकय की पूजा-अर्चना करने का विधान है. साथ ही व्रत भी किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि स्कंद षष्ठी के दिन पूजा करने से जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है. षष्ठी तिथि पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं.
03 फरवरी 2025 का राशिफल : आज मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?
ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 3 फरवरी के दिन सोमवार है। सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 3 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 3 फरवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…