व्यापार

Mahindra की पॉपुलर कारों को मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार, इलेक्ट्रिक THAR से लेकर Scorpio N पिक-अप तक जल्द होगी पेश

 Mahindra ने पिछले साल Scorpio N-बेस्ड Global Pik Up और Thar.e कॉन्सेप्ट को पेश किया था. 15 अगस्त 2023 में हुए इस कार्यक्रम के दौरान, कंपनी ने अपनी कई BE और XUV.e इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च टाइमलाइन सहित अपनी भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा किया था. यह भी पुष्टि की गई कि कंपनी की ICE SUV इलेक्ट्रिक होंगी. आइए, इनके बारे में जान लेते हैं.


स्कॉर्पियो ईवी और बोलेरो ईवी का बैटरी पैक और मोटर महिंद्रा की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही होगा. महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक थार एसयूवी के कॉन्सेप्ट के मुताबिक इसका फ्रंट मोटर 109hp की पावर और 135Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं इसका रियर मोटर 286bhp की पावर और 535Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. कार ऑल व्हील ड्राइव कैपेसिटी के साथ आएगी.

महिंद्रा के P1 प्लेटफॉर्म पर बनी इलेक्ट्रिक कारों में 60kWh या 80kWh बैटरी पैक मिल सकता है. पहले वाले की रेंज 325 किलोमीटर तक जा सकती है. वहीं बड़े बैटरी पैक की रेंज एक बार फुल चार्ज करने पर 435 से 450 किलोमीटर तक जा सकती है. हालांकि अपकमिंग स्कॉर्पियो ईवी और इलेक्ट्रिक बोलेरो के बैटरी पैक को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कैसी होगी THAR Electric
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इवेंट में Thar Electric कॉन्सेप्ट को पेश किया जाएगा, जो कि फोर व्हील ड्राइव (4X4) सेटअप के साथ आएगा. ऐसा माना जा रहा है कि, इसमें क्वॉड मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, आमतौर पर इलेक्ट्रिक फोर व्हील ड्राइव वाहनों में डुअल मोटर सिस्टम का प्रयोग किया जाता है. हालांकि अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि, ये कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी या फिर इसे रेगुल पेट्रोल मॉडल के बॉडी-ऑन-फ्रेम पर तैयार किया जाएगा.

महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में कई एडवांस फीचर्स को शामिल किए जाने की उम्मीद है. हालांकि अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, इसमें कंपनी क्रैबवॉक (Crabwalk) फीचर को भी शामिल कर सकती है. ये कुछ वैसा ही होगा जैसा कि, आपने हुंडई मोबिज के द्वारा पेश की गई इलेक्ट्रिक कार में देखा था. क्रैब वॉक को ठीक से समझने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं. खैर थार इलेक्ट्रिक के बारे में ज्यादा जानकारी इवेंट के दौरान ही सामने आएगी.
 

Leave Your Comment

Click to reload image