व्यापार

Reliance Market Cap Update: रिलायंस के मार्केट कैप में जबरदस्त उछाल, जानिए कितने हजार करोड़ बढ़ा…

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 9 की वैल्यू में पिछले हफ्ते के कारोबार में संयुक्त रूप से 95,523 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिली. कंपनी का मार्केट कैप 29,634.27 करोड़ रुपये बढ़कर 20.30 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इससे पहले कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये था.



रिलायंस के अलावा एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक के वैल्यूएशन में भी पिछले हफ्ते के कारोबार के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं, एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में इस दौरान 4,835 करोड़ रुपये की कमी आई है.

पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 650 की तेजी
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 23 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 33 अंकों की बढ़त के साथ 81,086 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 11 अंकों की तेजी रही, यह 24,823 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 13 में गिरावट रही. निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट रही. एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी में गिरावट रही.

ऑटो सेक्टर में 1.12% की तेजी रही. वहीं, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.43% की गिरावट देखी गई. वहीं, मीडिया में 1.29% और आईटी में 1.00% की गिरावट रही.

मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या है?
मार्केट कैप किसी भी कंपनी के कुल बकाया शेयरों का मूल्य होता है यानी वे सभी शेयर जो वर्तमान में उसके शेयरधारकों के पास हैं. इसकी गणना कंपनी के जारी किए गए शेयरों की कुल संख्या को शेयर की कीमत से गुणा करके की जाती है.

मार्केट कैप का उपयोग कंपनी के शेयरों को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है, ताकि निवेशकों को उनकी जोखिम प्रोफ़ाइल के आधार पर उन्हें चुनने में मदद मिल सके, जैसे कि लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियां.

Leave Your Comment

Click to reload image