छत्तीसगढ़
सीईओ ने उत्कृट कार्य करने वाले सरपंच, सचिवों को किया सम्मानित
सीईओ ने उत्कृट कार्य करने वाले सरपंच, सचिवों को किया सम्मानित
आयुष्मान पखवाड़ा 30 सितम्बर तक
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन जिले में आयुष्मान पखवाड़ा 20 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है। ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बना हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर घर घर जाकर एवं गावों में शिविर आयोजन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही विकासखंड स्तर पर हेल्थ कैप, आयुष्मान सभा, जागरूकता रैली आदि आयोजित की जा रही हैं।
CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सभी निकाय क्षेत्र में कौशल्या विहार की तर्ज पर बनेगी टाउनशिप,
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में कौशल्या विहार की तर्ज पर आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की है।
आपके द्वार आयुष्मान महाअभियान: स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बना रहे आयुष्मान कार्ड
रायपुर। आयुष्मान भारत पखवाड़ा 20 से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। कबीरधाम जिले में ‘आपके द्वार आयुष्मान महाअभियान‘ में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए हितग्राहियों की आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं और सिकलसेल की जांच भी कर रहे हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ के संदर्भ में जानकारी दे रहे हैं। राज्य में कबीरधाम जिला आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रथम स्थान पर हैं।
CG MORNING NEWS: CM साय कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस में होंगे शामिल… भाजपा सदस्यता अभियान का भव्य कार्यक्रम… BJP सहयोग केंद्र में आज रहेंगे वित्त मंत्री चौधरी…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 3 बजे कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस और सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय 4 बजे सीएम हाउस लौटेंगे.
लखपति दीदी का मिला मान, महतारी वंदन ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान
रायपुर। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नित नए कदम उठाए जा रहे है। बिहान की योजनाएं हो या महतारी वंदन योजना या कृषक मित्र आदि से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। धमतरी के ग्राम पोटियाडीह की श्रीमती संतोषी हिरवानी को अब अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी की मदद की आवश्यकता नही है। बिहान के तहत श्रीमती हिरवानी लखपति दीदी बन गई है। कृषक मित्र बनकर किसानों को जैविक खाद बनाने और उसका उपयोग करने को प्रेरित करती है। इसके साथ ही जैविक दवाइयों की बिक्री से श्रीमती हिरवानी को 2 हज़ार रुपए तक आमदनी हो जाती है।
लोहारीडीह मामले में जेल बंद सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए : भूपेश बघेल
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोहारीडीह गांव की घटनाओं को लेकर शनिवार को गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में तीन हत्याओं की घटनाएं, आपसी रंजिश और पुलिस मारपीट के दौरान प्रशांत साहू की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। बघेल ने आरोप लगाया कि जेल में बंद लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। कई कैदी चलने-फिरने में असमर्थ हैं, और गंभीर चोटों से पीड़ित हैं।
रायपुर में लता मंगेशकर की 96वीं जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 को
लता मंगेशकर फैन्स क्लब के आयोजन में आएंगे सिंगर सौम्यजोत और पियानो वादक सौरेंद्रो
अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सैकड़ो प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे,भरण पोषण के लिए रोजगार देने की मांग.
रायपुर राजधानी से 10 किलोमीटर दूर नया रायपुर में धरना स्थल पर सैकड़ो अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं इन प्रदर्शन कार्यों की मांग है की उनके पास रोजगार नहीं है उनके सामने जीवन मरण का प्रश्न खड़ा है ऐसे में राज्य के शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों से एक मार्मिक अपील के माध्यम से इन अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने शासन के समक्ष अपनी व्यथा जाहिर की है

1998 से लेकर अब तक निरंतर अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे अनुकंपा नियुक्तियों के लिए शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने टीचरशिप के लिए डीएलएड और b.ed की मांग रखनी है खाने के लिए पैसे नहीं है ऐसे में यह योग्यता हासिल करना काफी कठिन है लिहाजा सरकार से अपील है कि इस शर्त को सरल करें और शासन के किसी पद पर रोजगार दे ताकि पूरे प्रदेश में काफी संख्या में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके
स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं फैंसी स्टोर्स का संचालन
महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम लामीडीह की महिलाओं ने अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम से एक नई सफलता की इबारत लिखी है। एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा के अंतर्गत “दुर्गा महिला स्व सहायता समूह“ को छत्तीसगढ़ महिला कोष से फैंसी स्टोर्स के संचालन हेतु 2 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। इस समूह में कुल 11 सदस्य हैं, जो सामूहिक रूप से दुकान का संचालन करते हैं।
गुण्डाधूर और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान के लिए आवेदन 25 सितंबर तक
रायपुर। राज्य के सर्वाेत्कृष्ट खिलाड़ियों से गुण्डाधूर और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2024-25 हेतु 25 सितम्बर तक आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किए गए हैं। खिलाड़ियों के निर्धारित प्रपत्र में आवेदन एवं अनुशंसा, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है।
CG CRIME : मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की मिली जली हुई लाश, इलाके में फैली सनसनी
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में व्यापारी की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही. अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
कलेक्टर और पर्यावरण संरक्षण मंडल से डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग
रायपुर। वाहनों में स्पीकर और डीजे बजाने वालों पर पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग डॉ. राकेश गुप्ता ने कलेक्टर, पर्यावरण विभाग के सचिव और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को पत्र लिख कर की है।
गणेश विसर्जन झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची लेकर आए 60 बदमाश गिरफ्तार, 10 विशेष टीमों का किया गया था गठन
रायपुर। गणेश विसर्जन की झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची लेकर आए 60 बदमाशों को पुलिस की विशेष टीमों ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह अधिकारियों/कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट फ्री और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए गुंडा-बदमाशों,आपराधिक और शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, जमीन पर बैठकर की बातचीत
रायपुर। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों से जमीन पर बैठकर करीब 20 मिनट बातचीत की। डिप्टी सीएम शर्मा ने एसआई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अभ्यार्थियों और उनके पालकों के साथ चर्चा की. बता दें कि SI भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी रिजल्ट जारी करने को लेकर एक बार फिर गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं.
BIG BREAKING: राजधानी में झाँकी विसर्जन के बीच चाकू मारकर युवक की हत्या, सुरक्षा में तैनात हैं 1000 जवान
रायपुर। राजधानी रायपुर में झांकी विसर्जन उत्सव के दौरान एक युवक की चाकूबाजी में हत्या की खबर सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने एक युवक पर ताबड़तोड़ वारकर उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।
CG MORNING NEWS: साय कैबिनेट की बैठक आज… पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम का आयोजन… अमेरिका दौरे से राजधानी लौटेंगे डिप्टी सीएम साव…छत्तीसगढ़ बंद ऐलान के बाद कांग्रेस की बैठक… बोर्ड परीक्षा में शामिल होने फॉर्म 30 सितंबर तक…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. कैबिनेट बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है. यह बैठक करीब एक माह बाद होने जा रही है, जिसमें राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.