अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सैकड़ो प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे,भरण पोषण के लिए रोजगार देने की मांग.
रायपुर राजधानी से 10 किलोमीटर दूर नया रायपुर में धरना स्थल पर सैकड़ो अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं इन प्रदर्शन कार्यों की मांग है की उनके पास रोजगार नहीं है उनके सामने जीवन मरण का प्रश्न खड़ा है ऐसे में राज्य के शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों से एक मार्मिक अपील के माध्यम से इन अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने शासन के समक्ष अपनी व्यथा जाहिर की है

1998 से लेकर अब तक निरंतर अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे अनुकंपा नियुक्तियों के लिए शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने टीचरशिप के लिए डीएलएड और b.ed की मांग रखनी है खाने के लिए पैसे नहीं है ऐसे में यह योग्यता हासिल करना काफी कठिन है लिहाजा सरकार से अपील है कि इस शर्त को सरल करें और शासन के किसी पद पर रोजगार दे ताकि पूरे प्रदेश में काफी संख्या में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके