छत्तीसगढ़
ये कैसी व्यवस्था: प्राथमिक शाला के लिए भवन उपलब्ध कराने में नाकाम हुआ प्रशासन, तो दूसरे स्कूल में कर दिया विलय, शिक्षकों को भी कर दिया संलग्न
गरियाबंद। जिले के मैनपुर में बिरीघाट पंचायत के आश्रित ग्राम चचरापारा प्राथमिक स्कूल को अब वहां से 400 मीटर दूर सागुनभाड़ीपारा स्कूल में विलय कर दिया गया है. जर्जर भवन की मरम्मत और नए भवन उपलब्ध कराने में प्रशासन की असमर्थता के कारण, स्कूल पिछले तीन साल से बेवा गुनो बाई के पीएम आवास में संचालित हो रहा था. खबर प्रमुखता से लगाए जाने के बाद प्रशासन ने अब फजीहत से बचने का नया तरीका ईजाद कर लिया है.
CG MORNING NEWS : डिप्टी सीएम साव गरियाबंद प्रवास पर, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल जाएंगे बीजापुर, सांसद बृजमोहन विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल … राजधानी में आज
रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज गरियाबंद जिले के प्रवास पर जाएंगे, इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम अरुण साव दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित नवबोध टॉवर में एचडीएफसी बैंक का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद दोपहर एक बजे गरियाबंद जिले के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर ढाई बजे गरियाबंद के कोपरा में ग्राम कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे. उसके बाद डिप्टी सीएम साव दोपहर साढ़े 3 बजे कोपरा से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. वे शाम पांच बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे.
CG MORNING NEWS : सीएम साय मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम साव विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, BSC नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आज… राजधानी में आज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां मुख्यमंत्री दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय सुबह 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे. वे दोपहर 12.25 बजे जशपुर जिले के अंतर्गत ग्राम दुलदुला पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री वहां दुलदुला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर लौट आएंगे.
CG CRIME NEWS: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। जिले में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना हुई है. इतवारी बाजार में देर रात एक नाबालिग ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार में कर लिया है.
कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, देखिये कैसे आरोपियों ने की गोलीबारी, अब तक शूटर्स पुलिस की गिरफ्त से बाहर
रायपुर। राजधानी में कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई. बाइक पर सवार होकर शूटर्स आए और फायरिंग कर फरार हो गए. पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. वहीं इस गोलीबारी का पहला CCTV फुटेज सामने आया है. ]
पोटाकेबिन की छात्रा की मलेरिया से मौत, 30 घंटे के भीतर दूसरी मौत से बढ़ी चिंता
बीजापुर। भोपालपटनम ब्लॉक के संगमपल्ली पोटाकेबिन की छात्रा वैदिका जव्वा की मलेरिया से मौत हो गई. तमाम दावों के बीच भोपालपट्टनम ब्लॉक अंतर्गत 30 घंटे में मलेरिया से दूसरी मौत की घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी है.
रायपुर गोली कांड : कांग्रेस के आरोप पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कहा- सात महीनों में अपराध में आई कमी…
रायपुर। रायपुर गोली कांड के हवाले से कांग्रेस के कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की थी. वहीं पिछले 7 महीनों का आंकड़ा देखेंगे तो स्पष्ट होगा कि अपराध में कमी आई है. आने वाले समय में शक्ति से और मजबूती से कार्रवाई होगी, और छत्तीसगढ़ में कानून का राज होगा.
शाला प्रवेश उत्सव
शाला प्रवेश उत्सव
लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम गुरुकुल हॉल में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त माननीय श्री टी.पी. शर्मा जी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भातखंडे ललित कला शिक्षक समिति के अध्यक्ष माननीय श्री तरल मोदी जी ने किया मुख्य अतिथि श्री टी.पी. शर्मा जी ने नवप्रवेशित छात्राओं को कॉपी, पेन, पुस्तक एवं मिष्ठान भेट कर स्वागत सत्कार किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र किसी भी स्थान पर पहुंचे वह अपने गुरुजनों के द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही संभव हो पाता है । समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने संछिप्त उद्बोधन से विद्यालय की स्थापना एवं उपलब्धियों पर जानकारी देते हुए नवप्रवेशित छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय श्री तरल मोदी जी द्वारा छात्राओं को सुभाशीष प्रदान किया गया ।इस अवसर पर समिति की सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल, सम्मानीय सदस्य श्रीमती पूजा दानी, श्री आर.के. गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित थे । गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती संध्या गुप्ता, कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्या नाथ सिंह एवं लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य श्रीमती मनीषा गहोई के द्वारा साल,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री एस.एस. सिद्दीकी, उच्च श्रेणी शिक्षिका लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति रायपुर की सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल ने दिया इस अवसर पर विद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ शिक्षक,शिक्षिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री साय आज श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 जुलाई शनिवार को प्रातः 9.30 बजे स्वामी
CG MORNING NEWS : मुख्यमंत्री साय कैबिनेट के साथ जायेंगे अयोध्या, श्रीरामलला के करेंगे दर्शन, नेशनल लोक अदालत का आयोजन, राजधानी में आज ….
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अपने मंत्रिमंडल के साथ श्रीरामलला के दर्शन करने आज अयोध्या जाएंगे.इस अवसर पर मुख्यमंत्री माता शबरी की पावन भूमि शिवरीनारायण से बेरों से भरी टोकरी भी रामलला को भेंट करेंगे. इसके साथ ही सुगंधित विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी अर्पित करेंगे.
CG NEWS : DEO ने प्रधान पाठक को किया निलंबित, 15 पेड़ों की कटाई के मामले में हुई कार्रवाई
गरियाबंद। प्रधान पाठक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. वह भी इसलिए क्योंकि प्रधान पाठक भुनेश्वर यादव ने स्कूल परिसर में लगे 15 पेड़ों की अवैध कटाई की थी. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है.
बनने से पहले गायब हो गया प्राथमिक शाला भवन, बच्चों का भविष्य संवारने बेवा ने दे दिया अपना पीएम आवास…
गरियाबंद। जर्जर स्कूल भवनों के आपने बहुत से किस्से सुने होंगे, इनमें घूम-फिर के बात आखिरकार भ्रष्टाचार, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता सामने आती है. ऐसा ही वाकया गरियाबंद जिले में एक प्रायमरी स्कूल का है, जो कागजों में तो सरकारी भवन में संचालित होता नजर आता है, लेकिन हकीकत में एक बेवा के पीएम आवास में संचालित है, जिसने जर्जर भवन में बच्चों की भविष्य खतरे में देख अपना पीएम आवास सौंपकर झोपड़ी में रहना मंजूर किया है.
CG NEWS : लघुशंका के लिए कार से उतारा शख्स, करंट की चपेट में आने से मौत
बलौदाबाजार। मौत का कोई ठिकाना नहीं है, वह कभी भी कहीं भी आ सकती है. एक ऐसा ही मामला बलौदाबाजार से सामने आया है. यहां इनोवा कार में सवार व्यक्ति ढाबा के पास लघुशंका करने के लिए कार से उतरा था. इस दौरान अंधेरे में वह ट्रांसफार्मर को नहीं देख पाया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है.
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर व्यापम का बड़ा फैसला, 20 जुलाई को फिर होगी परीक्षा, इस वजह से लिया गया निर्णय
धमतरी। व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से बीते 23 जून को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा, धमतरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें द्वितीय पाली में उत्तर पुस्तिका विलंब से वितरित किए जाने के कारण परीक्षार्थियों के हित में व्यापम द्वारा फिर से परीक्षा के लिए विकल्प देने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत आगामी 20 जुलाई को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा में उपस्थित 288 परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के लॉगिन में प्रवेश पत्र 15 जुलाई से उपलब्ध होंगे.
2 महीने से लापता है छत्तीसगढ़ का अग्निवीर, जयपुर के SATA बटालियन में था पदस्थ… परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
मुंगेली। अग्निवीर में नियुक्त मुंगेली का जवान विगत 2 महीने से रहस्मयी तरीके से लापता है. परिजन उसकी पतासाजी के लिए लगातार विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कही भी उसका पता नहीं चल पा रहा है.
CG Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, महिला और 4 माह के बच्चे की मौत, आरोपी फरार
धरसींवा। रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर परिवार को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार महिला और 4 माह के बच्चे की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर घटी है.
G MORNING NEWS : मुख्यमंत्री साय महावृक्षारोपण अभियान में होंगे शामिल, सड़क चौड़ीकरण को लेकर महापौर करेंगे सीएम से मुलाकात, केंद्रीय वित्त आयोग की टीम पहुंची छत्तीसगढ़ … राजधानी में आज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले महावृक्षारोपण अभियान- 2024 में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल होंगे.