छत्तीसगढ़
दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनिजी के श्रीमुख से विवेकानंद नगर में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने प्रवचन का लाभ
रायपुर । जैन संत श्री विरागमुनि जी का रायपुर प्रवेश हो चुका है और वे जिनवाणी की वर्षा करते हुए शहर के श्रावक-श्राविकाओं को लाभान्वित कर रहे हैं। जिनवाणी की वर्षा के क्रम में रविवार को दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनिजी के श्रीमुख से विवेकानंद नगर में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने प्रवचन का लाभ लिया। रायपुर शहर में चल रहे प्रवचन श्रृंखला के दौरान उन्होंने मन के रोग के संदर्भ में कहा कि अगर आपको 50 लाख रूपए का पेमेंट लेना हो तो आप धूप में घंटों तक खड़े रह सकते है। वहीं, आपके अगर दुकान में ग्राहक नहीं आ रहे तो आपको एसी में बैठकर भी गर्मी लगने लग जाएगी। जब तक हम अंदर से संतुष्ट नहीं होंगे तब तक हमें बाहर की विकृतियां दिखती रहेगी। हम अपने लिए तो कई घंटे धूप झेल सकते है लेकिन दूसरों के लिए पांच मिनट खड़ा होना भी ज्वालामुखी पर खड़े होना जैसा लगता है।
मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया गया
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा (Ms. NEENU ITTYERAH) द्वारा 07 जुलाई,2024 को रायपुर रेल मंडल के अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया गया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे ।
चार निजी अस्पतालों पर 18.55 लाख रुपए जुर्माना
रायपुर । मरीजों का नि: शुल्क इलाज करने के बजाय आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का पैसा खाने वाले चार और निजी अस्पतालों पर 18.55 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कार्ड ब्लॉक करने के बाद भी मरीजों से अतिरिक्त राशि लेने और ओपीडी के पेशेंट को आईपीडी में दिखाने जैसे मामलों में 17 और अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
Raipur News : स्मार्ट रोड निर्माण में विलंब पर कार्य एजेंसी का अनुबंध निरस्त
रायपुर. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लाखेनगर चौक से बूढ़ेश्वर चौक तक स्मार्ट रोड निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब, कार्य की धीमी गति व मानक स्तर की गुणवत्ता न पाए जाने पर कार्य एजेंसी का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है. मेसर्स मोहम्मद फारूक वारसी जे.वी. एवं मेसर्स राजपाल कंस्ट्रक्शन का अनुबंध निरस्त कर एजेंसी को तत्काल कार्य स्थल खाली कर स्मार्ट सिटी को हैंड ओवर करने कहा गया है.
EPFO में असिस्टेंट ऑफिसर और ESIC में नर्सिंग ऑफिसर के लिए परीक्षा कल, अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र
रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 7 जुलाई को ईपीएफओ में असिस्टेंट ऑफिसर और ईएसआईसी में नर्सिंग ऑफिसर के लिए परीक्षा आयोजित की गई है. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र में पहुंचे. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
राजिम. गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार की ठोकर से बाइक सवार युवक उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
सरकार के प्रयास को धराशाई करने पर आमदा पटवारी, 32 सूत्रीय मांगों को लेकर दी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी…
रायपुर। आम लोगों को नक्शा, खसरा, बंटाकन में होने वाली परेशानी को दूर करने एक तरफ जहां सरकार 6 जुलाई से राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्व पटवारी संघ ने सरकार के प्रयास को धराशाई करने के लिए 32 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : स्टैंपिंग मशीन से उछलकर 15 फीट ऊंची केबिन पर फंसी रेल पटरी, केबल में आग लगने से मची अफरा-तफरी
दुर्ग. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में बीएसपी प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है. दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई. इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है. बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया.
CG NEWS : भ्रष्टाचार मामले में सरपंच बर्खास्त, एसडीएम ने की कार्रवाई
राजिम. भ्रष्टाचार मामले में राजिम एसडीएम ने कोपरा पंचायत की सरपंच बर्खास्त कर दिया है. इससे पहले पंचायत सचिव किसन साहू भी बर्खास्त हो चुका है. बता दें कि सरपंच-सचिव पर लाखों रुपए गड़बड़ी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.
डेढ़ दर्जन गौवंश को वाहन ने रौंदा, आधे किमी सड़क हुई खून से लाल…
धरसींवा। धरसींवा-तिल्दा मार्ग पर किरणा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने डेढ़ दर्जन गौवंश को रौंद दिया. दुर्घटना की वजह से करीब आधा किलोमीटर तक पूरी सड़क गौवंश के खून से लाल हो गई है.
थैलेसीमिया रोगियों के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन का रक्तदान शिविर 7 को
रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है. शिविर 7 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित किया जाएगा.
कवर्धा में होगा छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रादेशिक अधिवेशन, सीएम साय, दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी राज्यों के पत्रकार होंगे शामिल
रायपुर. छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन कवर्धा में 27 व 28 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है. इस वृहद आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे. उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित विजय दत्त श्रीधर करेंगे. मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा टेलीवीजन दिल्ली के पूर्व एक्जक्यूटिव डायरेक्ट राजेश बादल उपस्थित रहेंगे. भारत के विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार संघों के अध्यक्ष इस अधिवेशन में शामिल होकर अपने अनुभवों से पत्रकारों को संबोधित कर शिक्षित करेंगे.
ग्रामीणों ने पुल निर्माण को लेकर किया चक्काजाम, 7 साल पहले टूटा पुराना पुल, 5.70 करोड़ की लागत से नया पुल बनने की तैयारी…
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर मुख्यालय से मैनपुर कला पंडरीपनी जाने वाले मुख्य मार्ग पर आज फिर सुबह ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. 90 के दशक में परियोजना मद से बनाया गया छोटा पुल 7 साल पहले टूट गया था. इसके बाद से ग्रामीण हर साल यहां पुल निर्माण के लिए सड़क जाम कर पुल निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं.
शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत युवकों ने बार में की तोड़फोड़, घटना CCTV कैमरे में कैद, तलाश में जुटी पुलिस
दुर्ग। जिले के एक बार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. भिलाई के पेपर चिल्ली बार में नशे में चूर असामाजिक तत्वों ने देर रात अचानक हंगामा मचाया और जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. यह मामला वैशाली नगर का है.
कांग्रेस नेता कुणाल शुक्ला के घर पहुंची राजस्थान पुलिस, लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी पर हुआ था FIR
रायपुर। कांग्रेस नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला के घर शुक्रवार सुबह राजस्थान पुलिस पहुंची. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ टिपप्णी करने पर राजस्थान में एफआईआर दर्ज किया गया था. राजस्थान पुलिस ने नोटिस देते हुए कुणाल शुक्ला से 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.
युवक ने पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर की खुदकुशी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट…
रायपुर। नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर एक युवक ने शुक्रवार सुबह खुदकुशी कर ली. युवक की पहचान नरेश साहू के रूप में हुई है, जो उसी भवन में संचालित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के अकाउंट शाखा में पदस्थ था. युवक के पास से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. मामला राखी थाना क्षेत्र का है.