छत्तीसगढ़ / रायपुर

Raipur News: भंसाली, सिंघानिया, चावला, गोलछा जैसे प्रतिष्ठित परिवारों के बेटे होटल बेबीलॉन में खेल रहे थे जुआ… होटल संचालक के खिलाफ भी FIR

 बीती रात तेलीबांधा पुलिस ने वीआईपी चौक के पास स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में छापामार कर लाखों रुपये के जुए के फड़ पर कार्रवाई की थी। इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने जुआरियों की पहचान को गोपनीय रखते हुए 2 घंटे के भीतर पूरे मामले को रफादफा कर दिया था।  खबर के बाद पुलिस ने अब जुआरियों के नामों की लिस्ट जारी की है।


खबर मिली थी कि जुए के इस फड़ में शामिल जुआरियों में आधा दर्जन से अधिक शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों के सुपुत्र थे, जिनका शहर में ठीक-ठाक रसूख है। इसी वजह से पुलिस ने उन्हें वीवीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए थाना से ही छोड़ दिया। हालाँकि अब खबर के बाद पुलिस ने कार्रवाई की पूरी जानकारी साझा की है।

बेबीलॉन के रूम नंबर 115 में पकड़े गए जुआरियों के नाम और बरामद राशि
क्रमांक नाम पिता का नाम कुल राशि
1 निखील सिंघानिया पवन सिंघानिया ₹25,000
2 रित्विक भंसाली प्रवीण भंसाली ₹13,000
3 पारस वाधवा दीपक वाधवा ₹16,500
4 यश चावला अजय चावला ₹20,500
5 ऋषव भंसाली विकास भंसाली ₹20,000
6 दर्शन मुलवानी नंदलाल मुलवानी ₹13,000
7 गौरव गोलछा उत्तम चंद जैन ₹20,150
8 अक्षय सचदेव स्व. मनोहर सचदेव ₹19,000
9 पंकज चावला संतोष चावला ₹21,000
10 निखील जगताप यशवंत जगताप ₹30,000
कुल राशि ₹1,98,150
होटल बेबीलॉन कैपिटल के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
बता दें कि होटल बेबीलॉन कैपिटल पर भी सवालिया निशान उठ रहें है, क्योंकि अगर एक कमरे में दो लोगों को ठहरने की अनुमति (विशेष परिस्थति में 4) दी जाती है तो फिर एक साथ 10 लोग एक कमरे में बैठकर कैसे जुआ खेल रहे थे और होटल प्रबंधन को कमरे में जुआ खेले जाने की भनक तक नहीं लगी। तेलीबांधा पुलिस ने होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image