छत्तीसगढ़
टंकराम वर्मा : समस्याओं का त्वरित निराकरण कर विभाग की बेहतर छवि बनाएं
बलौदाबाजार । राजस्व-आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व विभाग क़े कार्यो को संवेदनशील एवं गंभीर बताते हुए त्वरित निराकरण कर लोगों में विभाग क़े प्रति विश्वास जगाने तथा अपने कार्यो से विभाग की छवि बेहतर बनाने कहा। उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी की पहल पर जिले में चल रहे राजस्व पखवाड़े की सराहना करते हुए इसे पूरे प्रदेश क़े लिए एक प्रेरणास्रोत बताया और पूरे प्रदेश में 5 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शुरू करने की बात कही।उन्होंने कहा कि सभी विभाग अच्छा काम करके जिले का नाम रोशन करें।
स्कूल खुलते ही पहुंचे कलेक्टर, अनुपस्थित शिक्षकों पर की वेतन कटौती की कार्यवाही
बीजापुर। नये शिक्षा सत्र शुरू होते ही कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बीजापुर ब्लॉक के आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन कटौती एवं लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आश्रम, छात्रावास तथा स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, स्कूलों की साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन मीनू चार्ट, टाईम टेबल तथा कक्षाओं के नामकरण का जायजा लिया।
कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की अपने घर से की शुरुआत
बिलासपुर ।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी माता जी के साथ मिलकर कलेक्टर निवास परिसर में नीम का पौधा लगाया। उन्होंने सभी आम और खास लोगों से इस महा अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए अपनी मां के नाम पर पौधा लगाने की अपील की है। जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने भी अपनी आवासीय परिसर स्थित बाड़ी में अमरूद के पौधे लगाए।
पूर्व में बने 50 हजार आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर बांटेगी
भिलाईनगर। शासन की अति महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सभी नागरिको के स्वास्थ्य से जुड़ा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत पूर्व में बनाये गये 50 हजार आयुष्मान कार्ड बन कर आ गया है। आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर वितरण करेगीं। बीपीएल आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का एवं सामान्य आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है। पहले का बना स्मार्ट कार्ड अब नहीं चलेगा, नया आयुष्मान कार्ड बनवाना ही पड़ेगा। 2018 के बाद का बना आयुष्मान कार्ड पर ईलाज होगा, उन्हे दुबारा बनवाने की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन आमंत्रित, बेरोजगारों को व्यवसाय शुरू करने मिलेगा ऋण
रायपुर । जिले के बेरोजगारों को खुद का व्यवसाय शुरू करनेे जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. रायपुर द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग अंतर्गत बैंक प्रवर्तित अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत छोटे-छोटे व्यवसायियों को अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय कर उनकी आर्थिक स्थिति सुधार किया जा सकेगा।
अब हर महीने होगी सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा, डिप्टी CM अरुण साव ने दिए निर्देश
डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्तों और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरों के सुनियोजित और संतुलित विकास के लिए काम करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में बदलाव लाते हुए परिणाममूलक कार्य करने के निर्देश दिए। साव ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
CG MORNING NEWS : भाजपा का सहयोग केंद्र फिर से होगा शुरू, मंत्री सुनेंगे समस्या, राजस्व प्रकरणों का तेजी से होगा निपटारा, राजधानी में आज से शुरू होगा विशेष सफाई अभियान… रायपुर में आज…
रायपुर। बीजेपी का सहयोग केंद्र फिर शुरू होगा. आम जनता और कार्यकर्ताओं की मंत्री समस्या सुनेंगे. सहयोग केंद्र में अलग-अलग दिन मंत्री मौजूद रहेंगे. बीजेपी कार्यालय में सहयोग केंद्र आयोजित होगा. जहां दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक समस्याओं की सुनवाई होगी और उसका निराकरण किया जाएगा. तय कार्यक्रम के अनुसार, 4 जुलाई को मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद रहेंगे, 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल समस्या सुनेंगे, 8 जुलाई को उपमुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहेंगे और 9 जुलाई को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समस्या सुनेंगे.
राज्य महिला आयोग ने कहा- ‘शादीशुदा व्यक्ति के साथ रहने से पहले हजार बार सोचें महिलाएं’, पहली पत्नी को घर से निकालकर पत्नी बनने का प्रयास ना करें …
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में 253वीं सुनवाई हुई. इस दौरान एक मामले में सुनवाई करते हुए डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाएं शादीशुदा पुरूष के साथ रहने से पहले हजार बार सोचे और उसकी पहली पत्नि को घर से निकलवाकर दूसरी पत्नी बनने का प्रयास ना करें और बसा-बसाया घर उजाड़ने का प्रयास ना करें. ऐसी महिलाओं को महिला आयोग सुधारने की दिशा में सक्त प्रयास करती है. यह कहते हुए उन्होंने दो महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया है.
राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, कहा- जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को मिलती है नई ऊर्जा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयेजित राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ”अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं यूथ मोटिवेटर जया किशोरी के यहां आने से यहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है. यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज़ बहुत पसंद किए जाते हैं. जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो यूट्यूब में इनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियोज़ मैं स्वयं देखता था. आप लोग इनसे प्रेरित हैं, मुझे भी जब कभी सुनने अवसर मिलता है, तो प्रेरित होता हुं. जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है”.
छत्तीसगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में खुलेंगे महिला पिंक थाने
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयों में महिला पिंक थाने खुलेंगे. इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है. इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय बैठक में महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे.
राहुल गांधी के संसद में दिए बयान से चढ़ा देश में सियासी पारा, डिप्टी सीएम साव ने कहा- हिन्दुओं का किया अपमान
रायपुर। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण ने संसद के साथ पूरे देश का सियासी पारा चढ़ा दिया है. भाषण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर होकर देश की संसद में झूठ बोलना गलत है.
सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला
बिलासपुर। न्यायधानी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन पलटते ही सड़क पर भरे सिलेंडर बिखर गए. हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्थित करने में जुट गई.
राजधानी में नशे का कारोबार, 3 किग्रा अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर। राजधानी में नशे का कारोबार चला रहे युवक को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक के पास अफीम की बिक्री करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से 3 किलो 210 ग्राम अफीम के साथ बिक्री रकम 3,23,800 रुपए जब्त किया है.
डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से कांवरियों को मिली राहत, अब एमपी सीमा पर चेकिंग पोस्ट बंद
कवर्धा. कांवरियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है. दरअसल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती में मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के चेकिंग पोस्ट को कांवरियों के लिए आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयास से बोल बम समितियों को राहत मिली है.
BJP सांसद संतोष पांडेय के आरोप पर बिफरे भूपेश बघेल, पूर्व सीएम ने दी ये चेतावनी
भाजपा सांसद संतोष पांडेय के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. भूपेश बघेल ने कहा, राजनांदगांव के सांसद ने मुझ पर लोकसभा के अंदर गंभीर आरोप लगाए हैं. मैं तो अब मुख्यमंत्री नहीं हूं और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है तो अब यह “महादेव सट्टा एप” क्यों चल रहा है?
हुड़दंगियों को समझाइस देना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, घर में घुसकर प्रधान आरक्षक से की मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। जिले में बदमाशों के हौसले इन दिनों इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं. दरअसल, बीती रात ग्राम दतिमा के बीच चौक पर कुछ युवक बर्थडे के नाम पर हुड़दंग मचा रहे थे. इसी दौरान जब करंजी थाने पदस्थ जब प्रधान आरक्षक समय लाल ने उनको समझाया तो हुड़दंग मचा रहे दबंग युवकों का झुंड पुलिस से ही भीड़ गया. लेकिन किसी तरह वहां मामला शांत हो गया. इसके बाद जब हवलदार अपने घर विश्रामपुर पहुंचा तो उसके पीछे एक दर्जन से ज्यादा हुड़दंगी उसके घर पर पहुंच आये और हवलदार पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमा झपटी हुई.
जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री को दिया गया न्यौता 106 वर्ष से महाप्रभु की धार्मिक महोत्सव को भव्य बनाने की ट्रस्टी कर रहे हैं तैयारी
धमतरी- शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक उत्सवों में प्रमुख एवं भव्य महोत्सव के रूप में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा तथा प्रभु बलभद्र की निकलने वाली रथ यात्रा को इस वर्ष 106 साल हो गए हैं, इस वर्ष भी रथयात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष तैयारी प्रारंभ की गई है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस आयोजन में सम्मिलित होने का न्योता देने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशई भानुशाली तथा ट्रस्टीगण डां हीरा महावर,हर्षद मेहता, भरत सोनी एवं अन्य पदाधिकारीगण राजधानी स्थित उनके निवास पहुंचे और 7 जुलाई को शहर में होने वाले रथ यात्रा की जगदीश मंदिर में होने वाली विशेष पूजा अर्चना में शामिल होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी ने बताया कि शहर सहित आसपास के अंचल के लोगों को तथा समाज प्रमुखों को इस आध्यात्मिक तथा धार्मिक आयोजन से जोड़कर रथयात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने का प्रयास है।