छत्तीसगढ़
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार और नगर निगम पर साधा निशाना,, रायपुर को गड्ढापुर बनाकर रख दिया भ्रष्टाचार का अड्डा
रायपुर: स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार और रायपुर नगर निगम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमने 100 बिस्तर का अस्पताल सैंक्शन किया था. 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस अब तक नहीं बना पाई. मैनें चार बार विधानसभा में प्रश्न भी किया, लगभग 100 स्कूलों को प्राइमरी से मिडिल और मिडिल से हाय और हायर सेकंडरी स्कूल बनाया. स्कूल के रखरखाव के लिए आज उनके पास पैसे नहीं है. शौचालय टूट गए, पीने के लिए पानी नहीं है.
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. केवल पैसा खाने में लगे हुए हैं. रायपुर के विकास से उन्हें कोई लेना देना नहीं है. यहां के काम हमारे प्रयासों से और विधायक निधि से हो रहे हैं. नगर निगम के माध्यम से कांग्रेस द्वारा कहीं भी कोई काम नहीं हो रहा है.
राजधानी की चमचमाती सड़कों को गड्ढापुर बना दिया- बृजमोहन
बृजमोहन ने पिछले साढ़े 4 वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में बीजेपी ने रायपुर का सर्वांगीण विकास किया. लेकिन साढ़े 4 सालों में राजधानी की चमचमाती सड़कों को गड्ढापुर बना दिया गया है. केंद्र सरकार ने स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए पैसा दिया, राज्य सरकार उसे खर्च नहीं कर रही है. और तो और सर्व शिक्षा अभियान के पैसे का ये सरकार बंदरबांट कर रही है. अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र ने पैसा भेजा, बुढ़ापारा की सड़क को बंद कर दिया. बीजेपी ने नया बस स्टैंड बनाया, वह अवैध निर्माण का अड्डा बना हुआ है. कांग्रेस के संरक्षण में रायपुर शहर को बर्बाद करने का काम हो रहा है.
आज से ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, कुछ रद्द रहेगी
निम्न गाड़ियां आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
ट्रेन संख्या 22865 एलटीटी- पुरी एक्सप्रेस वाया रायपुर- लखोली- टिटलागढ़- संबलपुर होकर पुरी जाएगी।
ट्रेन संख्या 12261 सीएसएमटी- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रायपुर- लखोली -टिटलागढ़- संबलपुर के रास्ते हावड़ा जाएगी।
ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा- सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस वाया झारसुगुड़ा -टिटलागढ़ -रायपुर के रास्ते सीएसएमटी जाएगी ।
ट्रेन नंबर 12880 भुवनेश्वर- एलटीटी एक्सप्रेस वाया संबलपुर- टिटलागढ़ -रायपुर के रास्ते एलटीटी जाएगी।
निम्न गाड़ियां भी आज प्रभावित रहेगी
ट्रेन संख्या 12809 सीएसएमटी - हावड़ा मेल वाया रायपुर- लखोली- टिटलागढ़- संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर हावड़ा जाएगी।
ट्रेन संख्या 12151 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रायपुर- लखोली -टिटलागढ़- संबलपुर - झारसुगुड़ा के रास्ते शालीमार जाएगी।
आज ट्रेन नं 12410 निजामुद्दीन- रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर- रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
दिनांक 28जुलाई 2023 को ट्रेन नं 12409 रायगढ़ - निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, बिलासपुर स्टेशन स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा रायगढ़ - बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
केवाईसी अपडेट सेंटर में बुजुर्गों और महिलाओं को हालात संभालना पड़ा मुश्किल,स्थानीय सरकार पर गंभीर आरोप
रायपुर: नगर के दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में आज जोन कार्यालय में राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट कराने के लिए एक शिविर की शुरुआत की गई इस शिविर में काफी संख्या में स्थानीय नागरिक सीनियर सिटीजन महिलाएं बुजुर्ग राशन कार्ड आधार कार्ड और तमाम व्यवस्थाओं के साथ केवाईसी अपडेट कराने के लिए पहुंचे जहां पर इन सभी नागरिकों को काफी बदहाली और अफरा तफरी का का सामना करना पड़ा सेंट्रल में ना तो बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था थी और ना ही पीने की पानी की व्यवस्था थी ना ही पंखे लगाए गए थे बुजुर्गों को काफी देर लाइन पर खड़ा रखा गया यहां तक एक कई सीनियर वरिष्ठ नागरिक पहुंचे थे जिनके साथ केवाईसी अपडेट करने वाले कर्मचारी गजेश साहू ने दुर्व्यवहार किया और अपमानित शब्द कहें इसके चलते वरिष्ठ नागरिकों काफी गुस्सा था और विरोध भी स्थानीय तौर पर इन नागरिकों ने दर्ज कराया बता दें कि राजधानी में राशन कार्ड धारियों को केवाईसी अपडेट करने के लिए 30 जुलाई तक का समय दिया गया है इसमें एपीएल बीपीएल सभी कार्ड धारी जो राशन दुकान से राशन प्राप्त करते हैं या नहीं भी प्राप्त करते हैं वह सभी केवाईसी अपडेट करने के लिए पहुंच रहे हैं |
डीडी नगर डीडी नगर में जॉन कार्यालय में केवाईसी सेंटर बनाया गया था या क्षेत्र संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के क्षेत्र में आता है और स्थानीय सरकार केंद्रित होती है ऐसे में पूरी बदहाल स्थिति के लिए स्थानीय संसदीय सचिव को लोग दोषी बता रहे थे वहीं वार्ड के पार्षद पर भी गंभीर आरोप लगाए गए जिन्होंने राशन कार्ड की केवाईसी अपडेट करने की व्यवस्था का बात की थी बुजुर्गों का आरोप है की केवाईसी अपडेट करने वाले गजे साहू ने सरकारी कर्मचारी होने का धौंस जमाते हुए महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से काफी दुर्व्यवहार किया वाणी में संयम नहीं था बदतमीजी की जिसकी शिकायत नागरिकों ने खाद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से करने की बात कही है
मालगाड़ी के दर्जनभर डिब्बे ट्रैक से उतरकर तीनो लाइनों में बिखरे, मुंबई-हावड़ा मेन लाइन प्रभावित
छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। मालगाड़ी के लगभग दर्जनभर डिब्बे पटरी से उतरकर इधर-उधर बिखर गए। यह मालगाड़ी बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। तभी अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशन के बीच अकलतरा ईस्ट केबिन के पास इस मालगाड़ी के कई डिब्बों ने पटरी छोड़ दी। देश के सबसे व्यस्ततम रेलवे लाइनों में शुमार इस मार्ग पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर अनेक गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
फिलहाल, मार्ग बहाल होने में कितना समय लगेगा, इस हादसे की वजह क्या रही इसके कारणों की तलाश में रेलवे के अफसर जुट गए हैं।मालगाड़ी दुर्घटना से हावड़ा-मुंबई रूट बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, तत्काल प्रभाव से भी यदि डीरेल मालगाड़ी के डिब्बों को हटाया जाता है तो भी इस मार्ग को सुचारू रूप से संचालन करने में एक से दो दिनों का वक्त लग सकता है। साथ ही सभी मुख्य ट्रेनों को या तो डायवर्ट किया जायेगा या रद्द किया जा सकता है। यह मार्ग माल ढुलाई के क्षेत्र में भी अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसमें कोरबा के कोयले का परिवहन अति महत्वपूर्ण है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक पर पड़े वैगनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। कोरबा और बिलासपुर से राहत दल भी भेजा गया है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अफसरों का कहना है कि मार्ग बहाल होने में समय लग सकता है।
ट्रैक बदलने के दौरान हादसे की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी मुंबई-हावड़ा मुख्य मार्ग के मिडिल लाइन पर आई तब ईस्ट केबिन के पास ट्रैक बदलने के दौरान हादसा हुआ होगा। मौके पर रेलवे का कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं है। रेलवे ट्रैक को सुधारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिखरे हुए मल गाड़ी के डब्बे को हटाया जा रहा है। हादसे को देखते हुए मौके पर रेलवे पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
"जांजगीर जिला चिकित्सालय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है"
रायपुर: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जांजगीर जिला चिकित्सालय को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्रप्रदान किया है। अस्पताल को बेहतर प्रसूति सुविधाओं और बाल चिकित्सा सेवाओं के लिए भी क्रमशः लक्ष्य (LaQshya) और मुस्कान (MusQan) कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाण पत्र से नवाजा गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत जून माह में जांजगीर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। ‘एनक्यूएएस’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में अस्पताल को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। यहां के नौ विभागों ए एंड ई, ओपीडी, आईपीडी, ओटी, ब्लड-बैंक, लैब, रेडियोलॉजी, फॉर्मेसी और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी किया गया है। ‘लक्ष्य’ कार्यक्रम के तहत लेबर रूम के मूल्यांकन में 92 प्रतिशत और मैटरनिटी ओटी के मूल्यांकन में 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। बाल चिकित्सा सेवाओं के लिए ‘मुस्कान’ कार्यक्रम के तहत चिकित्सालय के पीडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड, एनआरसी और एसएनसीयू का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन किया गया है। इनके मूल्यांकन में अस्पताल को 79 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।
"छत्तीसगढ़ में घटित बालिका छात्रा के साथ दुष्कर्म: भाजपा ने किया न्याय की मांग, कांग्रेस सरकार को लिया जिम्मेदार"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने सुकमा जिले के एर्राबोर में 5 वर्ष की मासूम छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की वारदात में पारदर्शी जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित बच्ची व उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। श्रीमती साहू ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद परिस्थितियां और वास्तविकता इस बात का साफ संकेत कर रही है कि आरोपियों की संख्या ज्यादा थी। श्रीमती साहू गुरुवार को एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।
सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के पोटाकेबिन आदिवासी बालिका छात्रावास में पहली कक्षा की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले की जांच हेतु गठित भाजपा के 5 सदस्यीय जांच दल ने एर्राबोर पहुंचकर तथ्यों की जांच और विश्लेषण किया। जांच समिति की संयोजक विधायक श्रीमती साहू थीँ और दल में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी महिला, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य सुधीर पांडे शामिल थे। एर्राबोर के घटनास्थल से लौटने के बाद राजधानी के पत्रकारों को श्रीमती साहू ने बताया कि पोटाकेबिन में घटित दुष्कर्म की यह घटना दिल दहलाने वाली है और छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार करने वाली है। श्रीमती साहू ने कहा कि जांच दल को घटनास्थल तक पहुंचने और छात्रावास में जाने से रोकने के प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए थे। जांच दल को न तो पीड़ित बच्ची व उसके माता-पिता से और न ही छात्रावास में रह रही अन्य छात्राओं से मिलने दिया जा रहा था। बावजूद इसके हमने छात्राओं से मुलाकात की। छात्राओं से चर्चा के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं उससे यह संकेत मिल रहा है कि घटना में एक से अधिक आरोपी हैं और यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है।
जांच दल की संयोजक व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि बालिका आदिवासी छात्रावास पर अन्य पुरुषों का प्रायः आना-जाना लगा रहता है। आखिर बालिका छात्रावास में पुरुषों को प्रवेश करने क्यों दिया जाता है? श्रीमती साहू ने कहा कि छात्रावास की स्थिति दयनीय है। यहाँ एक कमरे में 40-50 बच्चियों के रहने, सोने, खाने- पीने और पढ़ने की व्यवस्था रखी गई है। जिस शिक्षिका को इन बच्चियों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर होना था, वह भी नहीं थी। श्रीमती साहू ने बताया कि 500 की क्षमता वाले इस छात्रावास में 440 बच्चियां रह रही है लेकिन दुष्कर्म की इस भयावह घटना के बाद काफी संख्या में अभिभावकों ने अपनी बच्चियों को वहां से निकाल लिया है। छात्रावास में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखा, कोरोना काल से पत्र व्यवहार करने के बावजूद अब तक वहां किसी महिला होमगार्ड को पदस्थ नहीं किया गया है। कुल मिलाकर आदिवासी बच्चियां पूरी तरह असुरक्षित हाथों में है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती साहू ने आरोप लगाया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इस मामले को दबाने और आरोपियों को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रावास की अधीक्षिका व सहायक अधीक्षिका का केवल निलंबन ही पर्याप्त नहीं, उन पर भी एफआईआर हो और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। पत्रकार वार्ता में घटना के संबंध में जानकारी देते समय श्रीमती साहू अत्यंत भावुक हो गईँ और रुंधे गले से उन्होंने बताया कि यह घटना दरिंदगी और हैवानियत की इंतिहा हैं। पीड़ित बच्ची घटना के बाद दर्द से परेशान हैं और लघु शंका निवारण तक करने में उसको बेहद परेशानी हो रही है। श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार की आंखों की शर्म मर चुकी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि गैर कांग्रेस शासित राज्यों में इस तरह की घटनाओं पर तो वह पूरा प्रदेश सिर पर उठा लेती हैं, पर अब छत्तीसगढ़ के इस मामले पर वह अभी तक खामोश क्यों बैठी हैं? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है तो क्या कांग्रेस महासचिव के नाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब तलब करना उन्हें जरूरी नहीं लगता?
जांच दल के संयोजक व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश सरकार हाथ-पर-हाथ धरे बैठी है मुख्यमंत्री बघेल सार्वजनिक मंचों और विधानसभा में तो बातें बड़ी-बड़ी करते हैं 'हमर बेटी - हमर अभिमान' के जुमले उछालते हैं, अब वह बताएं कि आज छत्तीसगढ़ की बेटियां कहीं भी सुरक्षित क्यों नहीं है? मंत्री संवेदनहीनता का प्रदर्शन करके घटना के बाद फीता काटने में मशगूल थे। नाचा-गम्मत में मशगूल रहने वाले मंत्री को पीड़ित बच्ची और उसके माता-पिता से मिलने प्रशासन को जांच के लिए निर्देश देने की फुर्सत नहीं मिली। यह इस सरकार की बेशर्मी का प्रमाण है। श्रीमती साहू ने कहा कि मंत्री खुद ही इस मामले को दबाने और आरोपी को बचाने के प्रयास में लगे रहे। छात्रावास अधीक्षिका और प्रशासन ने इस घटना को मीडिया से छिपाने का शर्मनाक प्रयास किया। ऐसी सरकार और उसकी ऐसी प्रशासनिक मशीनरी को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
श्रीमती साहू ने दोरनापाल में हाल ही 3 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और एक आदिवासी बच्ची को मारकर उसकी लाश घर के दरवाजे पर फेंकने और नारायणपुर से मानव तस्करी के खुलासे का जिक्र करते हुए पुलिस प्रशासन पर भी सवाल दागे। श्रीमती साहू ने सवाल किया कि इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री, गृह मंत्री व बस्तर के मंत्री का कोई बयान क्यों नहीं आया? इसका साफ इशारा यही है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। श्रीमती साहू ने कहा अनुसूचित जनजाति महिलाओं व बच्चियों के साथ घटित आपराधिक वारदातों में प्रदेश तीसरे स्थान पर है, जबकि यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में छठे स्थान पर है। प्रदेश सरकार गाहे-बगाहे छत्तीसगढ़ महतारी की दुहाई देती है, आज वही छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की माताओं और बेटियों की असुरक्षा व दुर्दशा पर शर्मसार है। श्रीमती साहू ने कहा कि जांच दल को रोकने की तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद जांच दल ने सत्य और तथ्य जुटाए हैं और प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के सच से हम पूरे प्रदेश को वाकिफ कराएंगे।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, नगर निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल मौजूद रही।
"‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम: सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया"
कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली भी दी गई
रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज कृषि महाविद्यालय रायपुर के संगोष्ठी कक्ष में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर वीरों का वंदन किया गया। इस कार्यक्रम में आठ सेवानिवृत सैनिको, सूबेदार और कोमोडर उपस्थित हुए जिनका अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. राजकुमार वर्मा, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी एवं पदेन उप सचिव डाॅ नीता वाजपेई, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डाॅ. जी.के. दास की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं मंे सामाजिक सेवा के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम और समर्पण, सेवा भावना जागृत करना है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षा रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डाॅ. पी.के. सांगोडे, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और पंच प्रण की शपथ भी उपस्थित जन समुदाय को दिलाई गई। इसके पश्चात सभी फौजियांे द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिए गए। इस वृहद आयोजन मंे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. गजपाल तथा उनके 30 कार्यक्रम अधिकारी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समस्त कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अन्त मे डाॅ. सुबुही निषाद, कार्यक्रम अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एवं राज्य के समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए।
"सरस्वती साइकिल योजना: छात्राओं के चेहरे खिले खुशियों से साइकिल पाकर"
आज रानी दुर्गावती शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय मंदिर हसौद में नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत 176 पात्र हितग्राही छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष आदित्य सिन्हा सदस्य मनीराम पटेल, विषय विशेषज्ञ- त्रिलोचन साहू, दिलीप जोशी संकुल प्रभारी प्राचार्य ए आर कन्नौजे, मिडिल स्कूल प्रधान पाठक चंद्रा सर, साइकिल प्रभारी जोगी मैडम सभी ने मां सरस्वती एवं साइकिल की पूजा अर्चना कर हितग्राही छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान किए,
समारोह को संबोधित करते हुए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के विषय विशेषज्ञ त्रिलोचन साहू ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की साथ ही छात्राओं के हित में ऐसी योजना के लिए शासन को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शाला परिवार, छात्राओं सहित बड़ी संख्या में पालक एवं नागरिक गण उपस्थित थे, अंत में प्राचार्य कन्नौजे ने सभी का आभार प्रदर्शन किया, साइकिल की चाबी पाते ही छात्राओं के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई।
हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हायर सेकेण्डरी के साथ छात्रों को आईटीआई प्रमाण पत्र प्रदान करने के लागू किए गए संयुक्त पाठ्यक्रम की तर्ज पर अब केंद्र सरकार पूरे देश में स्कूल एजुकेशन के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंटिग्रेटेड कार्यक्रम लागू करना चाहती है।
इसके लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अन्तर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी), भारत सरकार द्वारा एक समिति गठित की गई है, यह समिति स्कूल शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण के एकीकरण के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी। प्रशिक्षण महानिदेशालय के निदेशक द्वारा इस समिति में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि नामांकित करने का अनुरोध किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के चयनित हायर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र जो साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, उनके लिए स्कूलों एवं आईटीआई के समन्वय के माध्यम से स्कूली शिक्षा एवं विद्यार्थियों की रुचि का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई है।
प्रदेश में इस पाठ्यक्रम के तहत आई.टी.आई. की परीक्षा में सफल प्रशिक्षणार्थियों को माध्यमिक शिक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ के बारहवीं बोर्ड के प्रमाण पत्र के साथ-साथ राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा आई. टी. आई. का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2021 से 2023 के सत्र में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना 116 विकास खंडों के 119 स्कूलों एवं आईटीआई में प्रारंभ की गई है। जिसमें विद्यार्थियों ने आईटीआई के 10 ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इससे युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए विभिन्न कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत उद्यमिता कौशल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है।
मूल विज्ञान केंद्र में पेमेंट सीटों के माध्यम से 20 सीटों की वृद्धि
मूल विज्ञान केंद्र में पेमेंट सीट के माध्यम से 20 सीटों की वृद्धि कार्यपरिषद में लिए गये निर्णय अनुसार मूल विज्ञान केंद्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में इस सत्र से अतिरिक्त 20 विद्यार्थी और प्रवेश ले सकेंगे। इस पाठ्यकम में प्रवेश हेतु सीट वृद्धि की माँग लम्बे अरसे हो रही थी, अतः विश्वविद्यालय ने संसाधनों एवं पाठ्य-संरचना को ध्यान में रखते हुए 10 सीट बायोलॉजी संकाय एवं 10 सीट गणित संकाय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से सीबीएस में 20 अतिरिक्त छात्र मेरिट से प्रवेश पा सकेंगे। इस सीटों पर प्रवेशित छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं प्रदान की जा सकेगी, ज्ञातव्य है कि इस सत्र में यहाँ प्रवेश के लिए 3600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके लिए 20 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। 20 सीटों में प्रवेश CBS EST- 2023 प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को ही अतिरिक्त सीट में प्रवेश दिया जावेगा।
इन 20 सीटों के लिए प्रति सेमेस्टर रू. 20,000/- फीस देय होगा। इन सीटों में प्रवेश के लिए दिनांक 28/07/2023 से पंजीकरण प्रारंभ होगा पंजीकरण की अंतिम तिथि 04/08/2023 है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को गुगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा उसके पश्चात् पंजीकृत अभ्यार्थियों से ही मेरिट के आधार पर इन 20 सीटों का प्रवेश होगा सभी सूचनाएँ वि. वि. के वेबसाइट www.prsu.ac.in व www.prsuuniv.in में प्राप्त किया जा सकता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान राजस्व प्राप्त हुआ 1,38,125 रूपये
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें।
टिकट चेकिंग अभियान में दिनांक 26 जुलाई, 2023 को चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 202 मामलों से 96060 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, वही अनियमित टिकट के 103 मामलों से 42065 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, इस टिकट चेकिंग अभियान में कुल 305 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 1,38,125 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया, इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री दुलार साय चौहान सहित 01 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टाटा बाबूराव , 01 मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ए.जैना , 27 टिकट संग्राहक, 04 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रायपुर से भाटापारा के बीच लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में एवं स्टेशनों पर जांच की गई साथ ही हथबंद स्टेशन पर एंबुश टिकट चेकिंग भी की गई ।
रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
मंत्री श्री मरकाम ने आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास में तेजी के लिए दिए निर्देश, जिला प्रशासन और विभाग के साथ समीक्षा की गई
रायपुर: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री श्री मोहन मरकाम ने आज जिला कार्यालय बिलासपुर के सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक अधिकार पत्र के साथ-साथ ऋण पुस्तिका के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की आजीविका मजबूत करने के लिए मनरेगा और अन्य योजनाओं से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने कहा।
मंत्री श्री मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को विभागीय योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करना है। उन्होंने इसके लिए समन्वित प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने देवस्थल में देवगुड़ी का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए। श्री मरकाम ने 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर वन अधिकार पत्रों का वृहद पैमाने पर वितरण करने और शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। श्री मरकाम ने जिलों में आश्रम-छात्रावासों के उचित रखरखाव और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने के निर्देश सहायक आयुक्तों को दिए। बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने कहा।
मंत्री श्री मरकाम ने छात्रावास के मरम्मत कार्याे को प्राथकिता से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और प्रयास आवासीय विद्यालयों की भी समीक्षा की। बैठक में मरम्मत एवं निर्माण कार्य में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, विशेष केंद्रीय सहायता से अनुसूचित जनजाति उपयोजना की भी प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए मुंगेली और जांजगीर की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग श्री डीडी सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिलों के सहायक आयुक्त एवं जनपद पंचायतों के सीईओ मौजूद थे।
राजनांदगांव जिले ने नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में तीसरे स्थान प्राप्त किया, कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना मिली
रायपुर: भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र के लिए जारी डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले को देश में तीसरा स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा इस उपलब्धि के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज के तौर पर जिले की सराहना की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल ने जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य हुए है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिकेटर्स जैसे माईक्रो इरिगेशन से रकबे में वृद्धि, मनरेगा अंतर्गत तैयार जल स्रोत, पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान तथा कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी कर राजनांदगांव जिले ने यह सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि मई 2023 में जारी डेल्टा रैंकिंग में देश के सबसे विकसित आकांक्षी जिलों में राजनांदगांव जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं जैसे- सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं से जिले में कृषि एवं नवीनतम तकनीक से किसानों में खुशहाली आयी है। वहीं जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी नवाचारी पहल से अच्छे परिणाम प्राप्त हुए है।
भूस्खलन के कारण दक्षिण पश्चिम रेलवे के श्री सिद्धारूधा स्वामीजी हुब्बल्लि रेल मंडल की कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा
बिलासपुर : दक्षिण पश्चिम रेलवे के श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि रेल मंडल में भूस्खलन होने के कारण दिनांक 28 जुलाई, 2023 को कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
बीच में से शुरू होने वाली गाडियां:-
दिनांक 28 जुलाई, 2023 को गाडी संख्या 17321 वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस वास्को डिगामा एवं लोंदा के मध्य रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।
राज्य सरकार श्रमिकों की उन्नति और समृद्धि के लिए काम कर रही है: श्री सत्यनारायण शर्मा
शिक्षा प्रोत्साहन से श्रमिकों के बच्चे भी बन सकेंगे कलेक्टर और एसपी : श्री शफी अहमद खान
साढ़े चार साल में 9065 संस्थान और 4.5 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत
श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक व सायकल वितरित
श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिक सम्मेलन सम्पन्न
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर के खमतराई स्थित पाटीदार भवन में आयोजित श्रमिक सम्मेलन को सम्बोधित करते विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए श्रमिक सुरक्षा और कल्याण हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हम सबका दायित्व है कि श्रमिकों को शासन की इन योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचानें में मदद करें। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण मण्डल संगठित मजदूरों और नियोजकों के हित में काम करती है, यदि नियोजक और श्रमिक समन्वय से काम करें तो बड़ी से बड़ी समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी। उन्होंने गरीब, मजदूर की पीड़ा को महसूस करने हुए उनके विकास में सहभागी बनने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की।
छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद खान ने श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही हम श्रमिकों को कलेक्टर-एसपी ना बना पाएं, लेकिन मण्डल द्वारा संचालित शिक्षा प्रोत्साहन सहित अन्य हितकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को कलेक्टर और एसपी जरूर बना सकते हैं। इसके लिए हम सबको श्रमिक कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है। श्री खान ने श्रम विभाग के अंतर्गत अलग-अलग विंग में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए किए जा कार्यों एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्ववती सरकार के समय श्रम कल्याण मण्डल में केवल 3355 संस्थान तथा लगभग दो लाख श्रमिक ही पंजीकृत थे। हमारी सरकार आने के बाद विगत साढ़े चार वर्षों में व्यापक जन जागरूता एवं श्रमिक हितैषी निर्णयों सेे 9065 से अधिक संस्थाओं और 4.5 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीजन किया गया है। उन्हांेने श्रम कल्याण मण्डल में संचालित योजनाओं का लाभ लेने अधिक से अधिक श्रमिकों को मण्डल में पंजीयन करवाने की अपील की। उन्होंने इस मौके विधायक श्री सत्यनारायण के सुझाव पर बिरगांव में श्रमिक अन्न केन्द्र व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी श्रमिक सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन की राशि का चेक व सायकल वितरित किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम बिरगांव के महापौर श्री नंदलाल देवांगन, मण्डल के सदस्यगण सर्वश्री मनोज सिंह ठाकुर, मदन तालेड़ा, शारिक खान, नरेश गढ़वाल, सुरेश मसीह, इंटक रायपुर के अध्यक्ष श्री आशीष दुबे, मण्डल के आयुक्त श्री एस.एल. जांगड़े, वरिष्ठ सामाज सेवी श्री के.के. शर्मा, श्री उधोलाल वर्मा, श्री योगेश सोलंकी, गिरिश दुबे सहित बड़ी संख्या में नियोजक और श्रमिक उपस्थित थे।
नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास गिरफ्तार
बालोद निवासी प्रार्थिया के परिचितों की नौकरी लगाने का झांसा देकर बनाये थे अपना शिकार।
आरोपियान प्रार्थिया से 9,50,000/- रूपये की किये है ठगी।
आरोपी सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास ने स्वयं को बताया था मंत्रालय में अधिकारी होना।
आरोपी सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास पूर्व में भी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये ठगी करने के मामले में थाना सिविल लाईन से रह चुका है जेल निरूद्ध।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।
आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 370/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर पुलिस: प्रार्थिया डालेश्वरी कुरेटी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला बालोद की निवासी है। वर्ष 2021 में प्रार्थिया के परिचित रंजीता ठाकुर जो दंतेवाड़ा स्वास्थ्य विभाग में संविदा में कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य करती है तथा देवेन्द्र भास्कर जो काकेर में स्वास्थ्य विभाग में भृत्य के पद पर कार्यरत है ने उसकी मुलाकात सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास से कराई थी। सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास ने प्रार्थिया को स्वयं को मंत्रालय में अधिकारी होना बताकर कहा कि मैं आपके परिचित प्रमोद रंगदारी की नौकरी मंत्रालय महानदी भवन में भृत्य के पद पर लगवा दूंगा तथा मेरे ही परिचित सीमा ठाकुर एवं बबीता ठाकुर की नौकरी भी आंगनबाड़ी के सुपरवाईजर पद में लगवाने का आश्वासन दिया।
जिस पर प्रार्थिया अपने उक्त परिचित व्यक्तियों को नौकरी लगवाने के लिये पैसे लगेंगे कहकर प्रमोद रंगदारी से भृत्य के लिये 3,50,000 रूपये, सीमा ठाकुर व बबीता ठाकुर से सुपरवाईजर पद में नौकरी के लिये 6,00,000 रूपये कुल 9,50,000/- रूपये प्राप्त की तथा जुलाई 2021 में उक्त रकम को लेकर अम्बेडकर चौक स्थित गढ़कलेवा में सुरमपल्ली सांई श्रीनिवासन के पास गयी जहां सुरमपल्ली सांई श्रीनिवासन अपने साथी राहुल, रंजीता ठाकुर एवं देवेन्द्र भास्कर के साथ उपस्थित था। इसके पश्चात् प्रार्थिया ने सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास द्वारा बताई हुई रकम रंजीता ठाकुर को 3,50,000/- रूपये दी तब रंजीता ठाकुर ने नगद 3,50,000/- रूपये सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास को दिये एवं प्रार्थिया ने भी नगद 6,00,000/- रूपये सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास को दिया था। इस प्रकार प्रार्थिया ने कुल 9,50,000/-रूपये सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास को दिया।
पैसे देने के बाद सुरमपल्ली संाई श्रीनिवास ने प्रार्थिया के परिचित प्रमोद रंगदारी की नियुक्ति का नियुक्ति पत्र रंजीता ठाकुर के हाथों 02 दिनों बाद दिया एवं कहा कि जब मैं बोलूंगा तब ज्वाईन करने जाना। इसके कुछ दिनों बाद जब प्रार्थिया ने अपने परिचितों की नौकरी के संबंध में सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास से पूछता तो उसके द्वारा प्रार्थिया को घुमाया जाने लगा। जिसके बाद परेशान होकर प्रार्थिया द्वारा नौकरी नहीं लगवा सकते तो पैसे वापस कर दो कहा गया तो उसके द्वारा प्रार्थिया को 15 दिवस का समय दो करके एक एग्रीमेंट बनवाया गया किन्तु 15 दिवस बीत जाने के बाद भी उसके द्वारा प्रार्थिया को पैसे वापस नहीं किया गया। इस प्रकार सुरमपल्ली सांई श्रीनिवासन, राहुल एवं उसके अन्य साथियों द्वारा प्रार्थिया को उसके परिचितों का नौकरी लगवाने का झांसा देकर तथा स्वयं को मंत्रालय में अधिकारी होना बताकर प्रार्थिया से कुल 9,50,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया तथा उसके परिचितों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
आरोपी सुरमपल्ली सांई श्रीनिवास पूर्व में भी नौकरी लगाने के नाम लाखों रूपये ठगी करने के प्रकरण में थाना सिविल लाईन से जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी - सूरमपल्ली सांई श्रीनिवास पिता स्व. एस. कृष्णा कुमार उम्र 27 साल निवासी अंबेडकर चौक पहाड़ी पारा चंद्राकर निवास थाना गुढ़ियारी रायपुर।
पूज्य शदानी दरबार में हुए जन्मोत्सव एवं आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में समारोह का सफल समापन
पूज्य शदानी दरबार रायपुर में परम पूज्या माता हासी देवी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में परम आदरणीय संत यूधिष्टिर लाल जी के आशीर्वाद से उनकी स्कूल संत राजाराम इंग्लिश मीडियम के बालक और बालिकाओं को मां तुझे सलाम पत्रक का वितरण करने का सौभाग्य मिला।
बच्चों ने देशभक्ति गीत भी गाए उन्हे मेरी लिखी हिंदी क्रॉस वर्ड की पुस्तकें और कंपास बॉक्स दिया। फिर सभी ने उसे शुद्ध उच्चारण के साथ याद करने का वादा किया।बहुत ही मंगलमय वातावरण में सब लोगों की उपस्थिति में बहुत सुंदर कार्यक्रम संपन्न हुआ।महाराज जी और पूरे शदाणी परिवार का हमेशा ही मुझे आशीर्वाद मिलता है जिसके लिए मैं सभी को साधुवाद देती हु। स्वादिष्ट प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ