छत्तीसगढ़
महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के विरूद्ध कार्यवाही में संचालित बैंक अकाउण्ट्स में पैसो के लेन-देन संबंधी अद्यतन जानकारी
आरोपियों द्वारा महादेव ऑनलाईन सट्टा एप में पैसो के लेन-देन हेतु उपलब्ध कराये गये थे बैंक खाते।
प्रकरण में पूर्व में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के पैसो का हिसाब किताब-रखने वाले कुलविंदर सिंह सहित बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 13 आरोपी कुल 14 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी कुलविंदर सिंह के द्वारा प्रसून्न द्विवेदी एवं युवराज साहू के माध्यम से प्रार्थी एवं अन्य व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनका बैंक खाता खुलवाकर, उसके बिना जानकारी के कर रहे थे महादेव एप में उपयोग।
प्रकरण में अब तक कुल ज्ञात 17 बैंक खातों में लगभग 30 करोड़ से अधिक राशि का लेन-देन होना पाया गया है।
उक्त खातों में वर्तमान में उपलब्ध कुल 09 लाख से भी अधिक राशि को कराया गया डेबिट होल्ड।
उक्त खातों से लिंक्ड सभी मोबाईल नम्बर को डी-एक्टिवेट कराने संबंधित टेलिकॉम सर्विस प्रोवाईडर कम्पनी को किया गया है पत्राचार।
रायपुर पुलिस: प्रार्थी कौशल साहू ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहूपारा डंगनिया में रहता है तथा रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी के मित्र युवराज साहू निवासी डंगनिया ने मार्च 2023 को प्रार्थी को बताया कि उसके परिचित के प्रसून्न द्विवेदी निवासी उरकुरा को कुछ आवश्यक कार्यो से बैंक खाता चाहिए, जो कुछ दिन बैंक खाता को उपयोग करने के बाद वापस कर देगा कहा। जिस पर प्रार्थी तथा युवराज साहू उरकुरा पास प्रसून्न द्विवेदी से मिले जहां प्रसून्न द्विवेदी ने प्रार्थी को बोला कि उसे निजी आवश्यक लेन-देन करने हेतु कुछ दिन के लिए उसका बैंक खाता चाहिए जो लेन-देन होने के बाद उसे उसका खाता को वापस कर देगा तथा बैंक खाता का उपयोग निजी तौर पर करेगा कोई गलत उपयोग नहीं करेगा। जिस पर प्रार्थी युवराज साहू एवं प्रसून्न द्विवेदी की बातो में आकर दिनांक 22.03.2023 को युवराज साहू के साथ कबीर नगर स्थित कैनरा बैंक में जाकर अपना खाता खुलवाया तथा अपने बैंक खाते का पासबुक, ए.टी.एम. उसी दिन उरकुरा जाकर प्रसून्न द्विवेदी को दे दिया उसके बाद से प्रार्थी का बैंक खाते का ए.टी.एम. कार्ड एवं पासबुक प्रसून्न द्विवेदी स्वयं रखकर उपयोग करने लगा, इसी दौरान कुछ दिनों बाद प्रार्थी कैनरा बैंक शाखा कबीर नगर जाकर अपना खाता चेक कराया तो उसे बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके खाते मंे बहुत अधिक पैसो का लेन-देन होने से उसके बैंक खाता को ब्लॉक कर दिया गया है।
प्रार्थी को संदेह होने पर वह प्रसून्न द्विवेदी से संपर्क कर अपने बैंक खाता में हुए लेन-देन के बारे मंे पूछा तो वह टाल-मटोल करने लगा, प्रसून्न द्विवेदी द्वारा प्रार्थी को बिना जानकारी दिए उसके बैंक खाता का गलत उपयोग करते हुए बहुत अधिक राशि का अवैध लेन-देन किया गया है। प्रार्थी द्वारा पता करने पर उसे यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि प्रसून्न द्विवेदी अन्य लोगों के भी बैंक खाता रखा तथा उसका गलत उपयोग कर रहा है। जिस पर आरोपी प्रसून्न द्विवेदी एवं युवराज साहू के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 596/23 धारा 420, 34 भादवि. एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं 08 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 06 नग पासबुक, 13 नग ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 3000/- रूपये जप्त किया जाकर प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा ऑनलाईन सट्टे में पैसे के लेन-देन के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर उनके द्वारा संचालित बैंक खातों में से 02 करेंट अकाण्ट्स एवं अबतक कुल 17 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई जो बैंक खाते रायपुर सहित नागपुर, अहमदाबाद, मुम्बई आदि स्थानों विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित होना पाया गया है। इन सभी बैंक खातों का संबंधित बैंक से विगत 06 माह का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया जिसके अवलोकन से ज्ञात होता है कि एकल खातें में ही मात्र 06 माह में ही करोड़ो का लेन-देन हिसाब होना पाया गया। जुमला सभी बैंक खातों में लगभग 30 करोड़ से अधिक राशि का लेन-देन हिसाब-किताब परिलक्षित हुआ है तथा इन खातों से अन्य खातों में स्थानांतरित हुई राशि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा इनसे पैसे प्राप्त करने वाले खातों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
उक्त खातों में वर्तमान में उपलब्ध कुल 09 लाख से भी अधिक रूपये को होल्ड कराया गया है। साथ ही इन खातों से लिंक्ड सभी मोबाईल नम्बरों को डि-एक्टिवेट कराने हेतु संबंधित टेलिकॉम सर्विस प्रावाईडर कम्पनि को भी पत्राचार किया गया है। महादेव बेटिंग एप सहित विभिन्न ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले सभी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर सतत् निगाह रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
बोल छत्तीसगढ़िया बोल पोस्टर लॉन्च
कांकेर: कांकेर रेस्ट हाउस में आज संजीव शुक्ला पहुंचे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से उनका स्वागत किया और वही बोल छत्तीसगढ़िया बोल प्रवक्ता चयन कार्यक्रम को लॉन्च करने आए NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ाई 15 साल कुशासन v/s 5 साल सुशासन के बीच होगी, 15 साल के कुशासन में जब प्रदेश में रमन सिंह जी मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में नान घोटाला, आँख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, पूरे प्रदेश में चिट् फण्ड कंपनी का जाल, सैकड़ों गौ माताओं की भूख और प्यास से मौत , झलियामारी काण्ड , नक़ली दवाई , किसानो के साथ अत्याचार, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण, झिरम नरसंहार , नक्सलवाद का फैलाव, ऐसे अनगिनत कारनामे भाजपा सरकार के कुशासन में हुए l
और दूसरी तरफ प्रदेश में जब कॉंग्रेस सरकार आई भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने और बनते ही साथ किसानो का कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, आदिवासियों की अधिगृहित जमीन वापस देने का कार्य, धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल का निर्माण, बेरोजगारी भत्ता, सरकारी अंग्रेजी महाविद्यालय का निर्माण, PSC, व्यायापम के परीक्षा फार्म निशुल्क किए, राम वन गमन पथ का निर्माण, कौशल्या माता मंदिर निर्माण, ऐसे अनेको जनकल्याणकारी काम किए हैं l और अब जनता को तय करना है कुशासन v/s सुशासन में वो किसे अवसर प्रदान करेगी l
और इसी तारतम्य में आने वाले NSUI के प्रवक्ता साथी भी काम करेंगे , प्रदेश में नफरत और झूठ के virus से लड़ने NSUI में प्रवक्ताओं की फौज बनाई जा रही हैl
ये प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को, 15 साल के कुशासन और केंद्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार की विफलताओं को घर घर छात्र छात्राओं के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे l
मिडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने जानकारी दी की पंजीकृत छात्रों के जिले मे साक्षात्कार एवं (talent hunt) के माध्यम से प्रवक्ता चयन किए जाएंगे
दिनाँक 27 जून तक लोग उल्लिखित mobile number पर पंजीयन करा सकते है फिर 1 जुलाई से चयन प्रक्रिया चालू की जाएगी l
सुमित राय ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग अपनी विचार और अपनी बात रखना चाहते हैं जो छात्र NSUI में प्रवक्ता बनना चाहते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ एनएसयूआई सुनहरा प्लेटफार्म देने जा रहीं है
NSUI प्रवक्ता चयन कार्यक्रम बोल छत्तीसगढ़िया बोल में पंजीयन करने हेतु वाट्सएप नंबर 7999952703 जारी किया जा रहा है।
प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की कार्यवाही सतत प्रगतिरत
“कोई मतदाता न छूटे‘‘
वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म
4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने आवेदन भी भरे जाएँगे
रायपुर: विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए घर-घर सर्वे में नए अपंजीकृत नागरिकों, मृत तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की जा रही है। सर्वे में पाए जाने वाले 18 वर्ष के अपंजीकृत नागरिकों का फॉर्म 6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने आवेदन भी भरे जाएँगे।
इस दौरान मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के लिए फॉर्म 7 के माध्यम से नाम विलोपन एवं मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फॉर्म 8 भरा जाएगा। इस बार पुनरीक्षण में अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 निर्धारित है अर्थात इस तिथि को या इससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकेंगे। आमजनों के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने हेत वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर सर्विस पोर्टल उपलब्ध है। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने हेतु बीएलओ एप का प्रयोग किया जाएगा। इच्छुक नागरिक हार्ड कॉपी में भी फॉर्म भरकर इसे बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट में दिनांक 2 अगस्त 2023 को एवं अंतिम प्रकाशन दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक 30 दिवस की पुनरीक्षण अवधि में सघन अभियान के तहत प्रदेश के सभी बूथों में फार्म प्राप्त करने व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 12 एवं 13 अगस्त तथा 19 एवं 20 अगस्त 2023 को विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। पुनरीक्षण में प्राप्त फार्म का निराकरण सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा जिसके उपरान्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि पारदर्शिता हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपना बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सकते हैं जो बूथ स्तर पर बीएलओ को नए अपंजीकृत मतदाओं, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। इस सम्बन्ध में प्रदेश एवं जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित कर उनको अवगत भी कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को प्रकाशित नामावली के पश्चात् सतत अद्यतीकरण में अब तक प्रदेश में कुल 1,96,671 नए नाम जोड़े जा चुके हैं तथा आज दिनांक की स्थिति में प्रदेश में कुल 1,95, 87, 994 मतदाता दर्ज हैं।
पुनरीक्षण में 1 अक्टूबर की अर्हता तिथि वाले आवेदनों के निराकरण के पश्चात् मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने की अपील की है।
डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में विधायक विकास उपाध्याय ने किया डॉक्टरों का सम्मान
रायपुर (छत्तीसगढ़): आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर डॉक्टरों का श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मान किया गया।
विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर एवं आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर स्थित 50 बिस्तर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में पहुँचकर चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे डॉक्टरों का सम्मान किये। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनुष्यों के गंभीर बीमारी का उपचार कर उन्हें एक नया जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए पूरी दुनिया में डॉक्टरों को भगवान माना जाता है।
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कोरोना काल जैसी महामारी में भगवान के दूत बनकर डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लाखों करोड़ों जान को बचाने का काम किया। आज 01 जुलाई के दिन देश भर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। हर वर्ष 01 जुलाई का दिन भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। आज का दिन डॉक्टरों और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। इस दिन लोग डॉक्टर्स के काम और उनके सम्मान में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। समाज के प्रति उनकी सेवा व समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।
खोखसा रेल्वे ओवरब्रीज के शुभारंभ पर क्षेत्र की जनता को बधाई दी नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने
छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पूरे जांजगीर चाम्पा क्षेत्र व जिले की जनता को खोखसा रेल्वे ओवरब्रीज के शुभारंभ के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने इसका पूरा श्रेय क्षेत्र के आम ननागरिकों को देते हुए कहा की सभी लोगों का सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद से यह कार्य विलम्ब से ही सही अब पूर्ण होकर यह जनता को समर्पित हो गया है। यह पूरे जिले व अंचल की जनता के लिए बहुप्रतिक्षित था उन्होंने कहा की आप सभी के स्नेह भरे सहयोग से हम सभी लोगों को जनसेवा के काम करने की प्रेरणा मिलती है तथा भविष्य में भी यही आत्मियता व आशीर्वाद आप सभी लोगों से मिलता रहें। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बने सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते है तथा पूरे क्षेत्र व जिले की जनता को खोखसा रेल्वे ओवरब्रीज के पूरे होने की बधाई व शुभकामनाएं देते है तथा इतने दिनों तक हुए कठिनाई के लिए विनम्रता के साथ क्षमा चाहते है।
क्रांतिकारी और युग परिवर्तनकारी नींव रखी है मोदी जी ने : राजनाथ सिंह
लंबे समय तक हुकूमत में रही कांग्रेस ने आदिवासियों की कोई फिक्र नहीं की।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का सहयोग मिलता तो सफाया हो गया होता नक्सलवाद का।
भारत को किसी ने आंख दिखाई तो हम उस पार भी जाकर करारा जवाब देंगे।
रायपुर/कांकेर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में क्रांतिकारी, युगांतरकारी परिवर्तन की नींव रखी है। आज पूरी दुनिया गौर से सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है? श्री सिंह शनिवार को कांकेर में भारतीय जनता पार्टी के महासम्पर्क अभियान के सिलसिले में आयोजित महती जनसभा को संबोधत कर रहे थे।
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। यह पहली बार हुआ कि आदिवासियों के कल्याण की चिंता करके अलग राज्य बनाए गए जबकि लंबे समय तक हुकूमत में रही कांग्रेस ने आदिवासियों की कोई फिक्र नहीं की। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों के हितों के लिए वही प्रतिबद्धता आज प्रधानमंत्री श्री मोदी में दिखाई दे रही है। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाने का करिश्मा भी श्री मोदी ने ही कर दिखाया है। श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों के कल्याण के लिए मोदी जी ने 90 हजार करोड़ का अलग से बजट प्रावधान तक किया है। देश के स्वाधीनता समर से लेकर कला-संस्कृति व समाजजीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदिवासी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है और आदिवासी समाज की गौरव-गाथा सारी दुनिया को बताई जा रही है। इससे पहले यह काम नहीं हुआ क्योंकि कांग्रेस के सत्ताधीश आत्मकेंद्रित राजनीति में ध्यान रखे हुए थे।
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय, गरीबों को नि:शुल्क अनाज और करोना वैक्सीन जैसी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साल हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ से ज्यादा फसलों व वनोपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के जीवन स्तर को उठाने का काम किया। बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार का काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने देशभर में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर सख्ती से काबू पाया है और अब कुछेक जिलों में ही नक्सली वारदातें जारी हैं। यदि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपेक्षित सहयोग किया होता तो यहां भी नक्सलवाद का सफाया हो जाता।
श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को अवैध बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस पर रोक लगाए और इस काम में जिस सहयोग की आवश्यकता होगी, केंद्र सरकार वह सहयोग करेगी। श्री सिंह ने राज्य गठन के दौरान कांग्रेस शासनकाल की चर्चा भी की और कहा कि 2003 के चुनावों में भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ का समुचित विकास हुआ। भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ के विकास और कायाकल्प के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को श्रेय देते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई, उससे मुकरकर प्रदेश को उल्टी दिशा में ले जा रही है, जबकि केन्द्र की सरकार ने राजनीतिक आधार पर प्रदेश सरकार के साथ कोई सौतेला बर्ताव नहीं किया, केंद्र की सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की दिल खोलकर मदद की।उन्होंने कहा मुझे खुशी है तेज तर्रार अरुण साव आपके अध्यक्ष है।
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस शासनकाल में केवल घोटाले-भ्रष्टाचार ही हुए हैं। राशन, शराब, चावल, गौठान, जमीन, कोयला आदि घोटालों का जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कांग्रेस यह जान चुकी है। अब उपमुख्यमंत्री पद का लालीपाप थमाकर वह प्रदेश को भ्रमित नहीं कर पाएगी। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग की पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन आज केन्द्र सरकार पर कोई एक रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप तक नहीं लगा पाया है। भाजपा भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करती। श्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर न केवल आत्मनिर्भरता का विश्वास पैदा किया, अपितु दुनिया के 120 देशों को भी हमने भारत से वैक्सीन मुहैया कराई। केंद्र सरकार ने गांव-गरीब-किसान, बेरोजगार, महिला सम्मान और झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे इंसानों के लिए काम किया, जो कांग्रेस ने नहीं किया।
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत आज एक ताकतवर देश के रूप में स्थापित हुआ। यह नया भारत है, यह कमजोर नहीं है। भारत को किसी ने आंख दिखाई तो हम इस पार से ही नहीं, उस पार भी जाकर करारा जवाब देंगे। उरी और पुलवामा के बाद हुई सर्जिकल व एयर स्ट्राइक की चर्चा भी श्री सिंह ने की। श्री सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका के बीच यूक्रेन में पढ़ रहे 27 हजार भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी को बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि विश्व मंच पर आज भारत को जो सम्मान मिल रहा है, वह पूरे देश का सम्मान है। श्री सिंह ने अपने संबोधन के अंत में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने और केन्द्र में श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि छत्तीसगढ़ का यह संदेश वे प्रधानमंत्री श्री मोदी तक पहुंचाएंगे।
कांकेर के धरती से अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि जब समूची दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्तान आज परचम लहरा रहा है, जब दुनिया फिर से भारत की तरफ हर समस्या के समाधान के लिए टकटकी लगाए देख रही है, विश्व के किसी भी कोने में कोई भी संकट होने पर जब आज सभी राष्ट्र प्रमुखों की निगाहें भारत की तरफ ही उम्मीद भारी दृष्टि से देखती है, ऐसे में हमारे पास यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हैं, जिन्होंने आज भारत के रक्षा क्षेत्र का चेहरा ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी का छत्तीसगढ़ से संबंध काफ़ी पुराना है।
उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक फिर कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई थी प्रदेश की तरफ आँख उठा कर देखने की भी, तब हमारे उस विजय के शिल्पकार तब के संगठन प्रभारी माननीय राजनाथ सिंह जी ही थे। श्री साव ने कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में ही जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तभी हमने 2014 में भ्रष्टाचारी कांग्रेस को ऐसा सबक़ सिखाया कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से आपने केंद्र में उसे सत्ता में कौन कहे बल्कि मुख्य विपक्ष की हैसियत में भी नहीं रहने दिया है।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार उपलब्धियों का शिखर स्पर्श कर रहा है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये से प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ वह जारी किया था जिसे उसने 'जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। इसी कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत की ज़िम्मेदार भूपेश सरकार है जिसने कहा कि क्योंकि आवास योजना में ‘पीएम’ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए वह यहां 16 लाख आवास नहीं बनने देंगे।
भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांकेर की पावन धरा से राजनाथ सिंह जी को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलबिधयों की चर्चा की और कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में कांग्रेस शासनकाल में घोटालों-भ्रष्टाचार का सिलसिला चला हुआ है, अपराध बढ़ रहे हैं। डॉ. सिंह ने टीएस सिंहदेव की उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति पर कटाक्ष कर कहा कि कांग्रेस अब चाहे जितना जतन करे, प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का संकल्प लेकर कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का निश्चय कर लिया है। इसीलिए कांग्रेस अब सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रही है।
सभा के पूर्व राजनाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पद्मश्री अजय मंडावी के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की इसके पश्चात गुंडाधुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, लता उसेंडी, अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, सांसद संतोष पांडे, मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन यशवंत जैन व बृजेश चौधरी ने किया, आभार प्रदर्शन कांकेर जिला अध्यक्ष सतीश लटिया ने किया।
भाजपा प्रदेश मंत्री केदार कश्यप, बस्तर संगठन प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, कार्यक्रम के संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत , सुमित्रा मारकोले, सेवक राम नेताम, भोजराज नाग, वीरेंद्र साहू, पिंकी शिवराज शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, महावीर सिंह राठौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, चेतराम अट्ठामी देवलाल दुग्गा कोंडागांव जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, धमतरी जिलाध्यक्ष शशि पवार, बालोद जिलाध्यक्ष केसी पवार, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।
ताईक्वांडो खेल में प्रदेश के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 20 बॉन्स मेडल किया हासिल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर: ताईक्वांडो खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह जिले को ताईक्वांडो पोमसे में पूरे छत्तीसगढ़ में रनरअप प्राप्त करने में भी सफलता मिली है। इन खिलाड़ियों में एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर का प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जशपुर जिले के कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है, इनमें रूद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक के साथ रजत पदक, युवराज कुमार ने स्वर्ण पदक, सुश्री सृष्टि एक्का ने रजत पदक और आयुष यादव एवं अश्विन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतीक बड़ा ने स्वर्ण पदक, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल व एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 3 खिलाड़ी अजय चौहान ने दो स्वर्ण पदक, अर्जुन राम ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक एवं करण राम ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
कलेक्टर जशपुर ने बताया कि जिले के इन खिलाड़ियों को नियमित निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अब चयनित खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। खिलाड़ी जूनियर स्तर की प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई 2023 को बैंगलोर के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। उन्होंने बताया कि हाल ही में जशपुर जिले से 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। जल्द ही सीनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का भी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जशपुर जिले के खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर तैयारी कर रहे हैं।
पोदार प्रेप इन पोदार इंटरनेशनल स्कूल, माना बस्ती, रायपुर मे आज इंटरनेशनल मड डे मनाया गया
मिट्टी का खेल बच्चों के लिए सबसे आश्चर्यजनक ओपन एंडेड प्रकृति खेल गतिविधि में से एक है, जो कभी पुराना नहीं होता (यहां तक कि हमारे जैसे बड़े बच्चों के लिए भी)।
इस बात पर एक शोध है कि बच्चों में मिट्टी में खेलने की अंतर्निहित इच्छा क्यों होती है।
इस बात के प्रमाण हैं कि मिट्टी का खेल एक बुनियादी जैविक आवश्यकता है, और इस प्रकार के खेल से बच्चों को कई शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक लाभ होते हैं और ये कारण हैं:
मिट्टी आपको खुश करती है - यह अच्छा पुराना मज़ा है।
मिट्टी का खेल रचनात्मकता का निर्माण करता है - मिट्टी के खेल का खुला तरीका विकासशील मस्तिष्क के लिए एकदम सही है। बच्चों द्वारा आविष्कृत रचनाओं, विचारों और खेलों का कोई अंत नहीं है। इस प्रकार के असंरचित, आउटडोर खेल के दौरान, बच्चे न केवल व्यायाम कर रहे हैं, बल्कि विचार बनाने, समस्या हल करने और गंभीर रूप से सोचने की क्षमता का निर्माण कर रहे हैं, साथ ही नवीन और आविष्कारशील भी बन रहे हैं।
इस प्रकार, अंतर्राष्ट्रीय मिट्टी दिवस प्रकृति की प्रचुरता का अनुभव करने और उसी माध्यम - पृथ्वी - के माध्यम से पूरी पृथ्वी के बच्चों को एकजुट करने का एक प्रयास है।
मिट्टी के खेल के माध्यम से प्राप्त किए गए प्रमुख विकास के मील के पत्थर - जैसे-जैसे बच्चे अपने प्रारंभिक सीखने के वर्षों में बढ़ते हैं, मिट्टी का खेल उन्हें कई विकासात्मक मील के पत्थर हासिल करने में मदद करेगा, जैसे कि ठीक और सकल मोटर कौशल, संवेदी जागरूकता, संतुलन और समन्वय। मिट्टी का खेल सामाजिक कौशल को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
मिट्टी के खेल के माध्यम से मूलभूत शिक्षा - मिट्टी से खेलते समय, बच्चे गणित और साक्षरता की मूलभूत समझ सीख रहे हैं और विकसित कर रहे हैं।
मिट्टी का खेल बचपन की चिंता और तनाव को कम कर सकता है - यह बच्चों को आराम देने में मदद करता है और उन्हें खोजकर्ता बनाता है।
मिट्टी का खेल बचपन की यादें बनाता है - माता-पिता के साथ बाहर खेलने के दौरान बचपन के सकारात्मक अनुभव बंधन बनाने और मजबूत करने में मदद करेंगे और बाहर खेलने में लाभ और रुचि को मजबूत करेंगे।
मिट्टी प्रकृति के साथ संबंध बनाती है - मिट्टी से खेलना एक मूलभूत गतिविधि है जो बच्चों को प्राकृतिक पर्यावरण के साथ एक मजबूत और सहानुभूतिपूर्ण संबंध विकसित करने में मदद कर सकती है।
मिट्टी उपचारात्मक है!
पोदार प्रेप में हम सीखने के विभिन्न साधनों का उपयोग करके बच्चों के विकास के सभी क्षेत्रों को बढ़ाने में विश्वास करते हैं। बच्चों के लिए खेलना सीखने और तलाशने का एक मज़ेदार तरीका है। अंतर्राष्ट्रीय मिट्टी दिवस के हमारे उत्सव में, हम बच्चों को अपने माता-पिता के साथ मिट्टी में खेलने और मौज-मस्ती करने का अवसर देते हैं।
बच्चे अपने माता-पिता के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। गतिविधियाँ बच्चों और माता-पिता को मिट्टी के साथ मज़ेदार गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ उनकी विभिन्न इंद्रियों का पता लगाने की अनुमति देंगी। आइए इस उत्सव को बच्चों द्वारा अपने माता-पिता के साथ समय बिताने और सुखद यादें वापस लेने के लिए मनाएं। उत्सव के माध्यम से हम माता-पिता और बच्चों को एक-दूसरे के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर देते हैं क्योंकि वे प्रकृति के अभिन्न अंग कीचड़ का आनंद लेते हैं।
पोदार प्रेप में, हम 'अंतर्राष्ट्रीय मड दिवस - "माई फैमिली, माई बडी, लेट्स गेट मड्डी" मनाया गया, एक मजेदार दिन जहां बच्चे विभिन्न मिट्टी की गतिविधियों को करते हुए अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का अनुभव और आनंद लिए।
राजनाथ जी के प्रदेश प्रभारी रहते 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई - भाजपा
स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस के 'जन घोषणा पत्र के समान ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है - अरुण साव
कांकेर के धरती से अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि जब समूची दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्थान आज परचम लहरा रहा है, जब दुनिया फिर से भारत की तरफ हर समस्या के समाधान के लिए टकटकी लगाए देख रही है, विश्व के किसी भी कोने में कोई भी संकट होने पर जब आज सभी राष्ट्र प्रमुखों की निगाहें भारत की तरफ ही उम्मीद भारी दृष्टि से देखती है, ऐसे में हमारे पास यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हैं, जिन्होंने आज भारत के रक्षा क्षेत्र का चेहरा ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी का छत्तीसगढ़ से संबंध काफ़ी पुराना है।
उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक फिर कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई थी प्रदेश की तरफ आँख उठा कर देखने की भी, तब हमारे उस विजय के शिल्पकार तब के संगठन प्रभारी माननीय राजनाथ सिंह जी ही थे। श्री साव ने कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में ही जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तभी हमने 2014 में भ्रष्टाचारी कांग्रेस को ऐसा सबक़ सिखाया कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से आपने केंद्र में उसे सत्ता में कौन कहे बल्कि मुख्य विपक्ष की हैसियत में भी नहीं रहने दिया है।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार उपलब्धियों का शिखर स्पर्श कर रहा है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये से प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ वह जारी किया था जिसे उसने 'जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। इसी कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत की ज़िम्मेदार भूपेश सरकार है जिसने कहा कि क्योंकि आवास योजना में ‘पीएम’ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए वह यहां 16 लाख आवास नहीं बनने देंगे।
भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांकेर की पावन धरा से राजनाथ सिंह जी को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे।
"GPM में 10-12वीं पास लड़के चला रहे थे ई-क्लीनिक , छापेमारी करने पहुंची प्रशासन की टीम के उड़े होश"
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में बिना अनुमति के संचालित क्लीनिक और हेल्थ सेंटर पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की। अवैध तरीके से संचालित नरेश हेल्थ सेंटर के ई क्लिनिक को सील कर दिया गया है।
पिछले काफी दिनों से जिले में पेंड्रा, पेंड्रारोड मरवाही के ग्रामीण इलाके में नरेश हेल्थ सेंटर के नाम से संचालित ई क्लिनिक सेंटर चलाया जा रहा था। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 10 वीं और 12 पास लड़के लड़कियों को एक महीने की ट्रेनिंग देकर उनसे ग्रामीणों का इलाज कराया जा रहा था। ट्रेनिंग के एवज में उनसे 45 से 50 हजार रुपये की वसूली भी की जा रही थी। ई क्लीनिक के जरिए गांव में मरीजों का इलाज कराकर बिलासपुर और रायपुर निजी अस्पताल ले जाने का गोरखधंधा चल रहा था।
युवक युवतियों को कई प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें जीवनरक्षक दवाइयों के साथ एच शेड्यूल की भी दवाइयां इनके पास मिली थी। मामले कि जानकारी मिलने पर कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने बिना अनुमति के संचालित हेल्थ केयर सेंटर पर कार्रवाई करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया।
जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पेंड्रा रोड पुष्पेंद्र शर्मा, प्रभारी तहसीलदार पेंड्रा रोड अविनाश कुजूर, बीएमओ गौरेला डॉ अभिमन्यु, हल्का पटवारी विनोद जगत की टीम ने कार्रवाई शुरू की। नरेश हेल्थ केयर के द्वारा बिना अनुमति संचालित दुर्गावती तिराहा, गौरेला, बांधामुड़ा गौरेला, सारबहरा, देवरगांव में संचालित ई क्लिनिक सेंटर सील कर दिए गए है।
स्लम स्वास्थ्य योजना का हुआ विस्तार, मुख्यमंत्री ने एमएमयू को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर शहरी क्षेत्र के लोगों की बढ़ी सुविधाएं....
अब सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया विस्तार
मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क योजना का किया शिलान्यास
हमारी कोशिश ग्रामीण के साथ-साथ शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने की: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना का सभी नगर पालिकाओं में शुभारंभ किया, जिसके बाद अब मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिलेगी। अब तक मुख्यमंत्री मितान योजना की सुविधा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिल रही थीं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UIPA) का भी शुभारंभ किया ताकि शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि नागरिकों में नीली गाड़ी के नाम से मशहूर एमएमयू की बड़ी लोकप्रियता है, जिसके बाद नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है।
मुख्यमंत्री ने मितान योजना का सौंपा एक लाखवां सर्टिफिकेट - मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब तक 99 हजार 999 सर्टिफिकेट घर पहुंचाएं जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मितान योजना का एक लाखवां सर्टिफिकेट हितग्राही सुश्री शीतल सोहले, सुश्री अंकिता सोहले, सुश्री ईशा सोहले, श्री सूर्या सोहले, श्री शशांक सोहले को सौंपा। सोहले परिवार ने राशन कार्ड हेतु मितान से संपर्क किया था, मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से सोहले परिवार को राशनकार्ड भेंट किया। इसी तरह सुश्री ऋतु शर्मा, सुश्री आराध्या शर्मा और सुश्री अनन्या पाण्डे को आधार कार्ड एवं डॉ. नेहा भल्ला को पैन कार्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा अब शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है। सर्विस डिलिवरी को मजबूत करने, नागरिकों को घर बैठे प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की गई। छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं। मुझे आशा है कि इस अभिनव प्रयास से हमारे शहरों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, साथ ही शहरी अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।
छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं। आज से मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत श्रमिक कार्ड सेवाओं सहित कुल 25 सेवाओं की घर बैठे डिलिवरी का विस्तार करते हुए मितान के माध्यम से प्रदेश के समस्त नगर पालिका परिषदों में उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत आज 01 लाखवें हितग्राही को यहां प्रमाण पत्र दिया गया है। थोड़े समय में ही इस योजना से लाभान्वित नागरिकों की संख्या काफी उत्साहजनक है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अपनी सुंदर संस्कृति और कृषि आधारित मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण हमारा छत्तीसगढ़ पूरे देश में विख्यात है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित की, जिनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना प्रारंभ की। हर घर तक साफ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइनों का विस्तार किया गया है। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार तीन वर्षों तक केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है। राज्य सरकार द्वारा प्रति इंडस्ट्रियल पार्क 02 करोड़ रुपए की राशि संबंधित निकायों को प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नवगठित जिलों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मोबाईल मेडिकल यूनिट की मांग की जा रही थी। इन मांगों को देखते हुए आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तृतीय चरण में शामिल 30 एमएमयू का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब तक 51 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। ये आंकड़े अपने आप में इस योजना की सफलता की कहानी कह रहे हैं।
कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के शुभारंभ से शहरी लोगों के लिए रोजगार भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. सारांश मित्तर, सूडा के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त सीईओ श्री आशीष टिकरिहा एवं वर्चुअल रूप से विभिन्न जिलों से अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
सुश्री पोटाका ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत किए जा रहे कार्यां की तारीफ
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंदेल ने घाना में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला में दी मिलेट मिशन एवं धान अनुसंधान कार्यक्रम की जानकारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संचालित छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यां की सराहना अन्तर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान मनीला की उप महानिदेशक (फसल) तथा प्रख्यात कृषि एवं पोषण विशेषज्ञ सुश्री जोआना केन पोटाका ने की है। सुश्री पोटाका ने छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत लघु धान्य फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम तथा किसानों तक बीज वितरण प्रणाली, कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता के द्वारा मिलेट प्रोसेसिंग केन्द्रों की स्थापना, राज्य सरकार द्वारा किसानों से कोदो, कुटकी, रागी आदि लघु धान्य फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में अधिक पौष्टिक लघु धान्य फसलों का समावेश तथा महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न जिलों में मिलेट कैफे की स्थापना एवं संचालन की तारीफ की है। सुश्री पोटाका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के साथ साउथ अफ्रीकन देश घाना में विगत दिनों आयोजित ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय हाई इम्पैक्ट राईस ब्रीडिंग कार्यशाला’’ के दौरान हुई मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए इस बारे में ट्वीट किया है। गौरतलब है कि सुश्री पोटाका स्मार्ट फूड कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक भी हैं।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विगत दिनों घाना के कुमासी शहर में आयोजित ‘‘धान प्रजनन कार्यक्रम के आधुनिकीकरण’’ पर आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में सम्मिलित हुए थे। डॉ. चंदेल ने वहां छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत लघु धान्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु किये जा रहे कार्यां एवं गतिविधियों की जानकारी दी थी। डॉ. चंदेल ने मिलेट मिशन के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लघु धान्य फसलों पर किये जा रहे अनुसंधान कार्य तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से स्थापित मिलेट प्रोसेसिंग सेन्टर तथा मिलेट कैफे के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न देशों से आए कृषि वैज्ञानिकों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में धान प्रजनन कार्यक्रम के आधुनिकीकरण की दिशा में किये जा रहे अनुसंधान कार्यां के बारे में भी जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में शामिल धान प्रजनन के क्षेत्र में शोध कर रही एक शोधार्थी ने डॉ. चंदेल से संपर्क कर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में धान प्रजनन में शोध करने में रूचि व्यक्त की।
महापौर श्री एजाज ढेबर रायपुर को हरित स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर किया पौधरोपण
महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय, कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे, आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, पर्यावरण विभाग अध्यक्ष श्री सुरेश चन्नावार, नगरीय नियोजन विभाग अध्यक्ष श्रीश्रीकुमार मेनन ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी के छात्र - छात्राओं के साथ मिलकर भारत माता चौक गुढ़ियारी के सामने मार्ग विभाजक को हरा -भरा बनाने जनभागीदारी से रायपुर को हरित स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर किया पौधरोपण
रायपुर: राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र को सुन्दर, स्वच्छ, हरित स्मार्ट सिटी जनसहभागिता से बनाने का अभियान सघन पौधरोपण के साथ समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से आज से प्रारम्भ हो गया. आज राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर सहित रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, रायपुर कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्नावार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री श्री कुमार मेनन ने भारत माता चौक गुढ़ियारी के सामने पहुंचकर तिलक नगर गुढ़ियारी के स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र - छात्राओं के साथ मिलकर भारत माता चौक गुढ़ियारी के सामने के मार्ग विभाजक के मध्य के क्षेत्र को हरा -भरा बनाने पौधरोपण कर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ शहर का सकारात्मक सन्देश दिया एवं समस्त राजधानीवासियों से रायपुर शहर को जनसहभागिता से अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षित स्थानों पर पौधे रोपित कर उन रोपित प्रत्येक पौधे की देखभाल उन्हें पानी खाद देकर अपनी सन्तानों की भांति उनके वृक्ष बनते तक करने का संकल्प लेकर रायपुर को सबसे स्वच्छ, सुन्दर हरित स्मार्ट राजधानी बनाने में भागीदारी दर्ज करवाने का विनम्र आव्हान किया. स्कूल के छात्र - छात्राओं ने भारत माता चौक गुढ़ियारी के सामने मार्ग विभाजक पर रोपित प्रत्येक पौधे की देखभाल करने सहभागिता पर्यावरण मित्र के रूप में दर्ज करवाने का सामूहिक संकल्प लेकर हरित स्मार्ट सिटी का सुन्दर सन्देश दिया.
केंद्रीय रक्षा मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी का रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया
प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल,सांसद सुनील सोनी ,सरोज पांडे ,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ,पूर्व मंत्री मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर,पूर्व मंत्री प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत,पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ,सह प्रभारी रजनीश सिंह ,रायपुर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा,प्रीतेश गांधी ने किया स्वागत।
वनांचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदलती तस्वीर
जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं का था अभाव, आज स्पेशलिस्ट कर रहे हैं इलाज
नौनिहालों की किलकारी मेडिकल स्पेशलिस्ट के हाथों हुई सुरक्षित
स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट नवजात शिशुओं के लिए बना संजीवनी
रायपुर: कुछ बरस पहले बीजापुर में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए न तो स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलते थे और न ही स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट जैसी बेहतर सुविधा यहां मौजूद थी। लेकिन यह अब बीते दिनों की बात हो गई है और जिला अस्पताल के मदर-चाइल्ड अस्पताल ष्उत्सवष् में संचालित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट हज़ारों बच्चों के लिए संजीवनी बन गया है। आज विशेषज्ञ डॉक्टरों के हाथों नौनिहालों की किलकारी सुरक्षित हुई है। यूनिट में जरूरी उपकरण और सभी सुविधाएं मौजूद है, जो इस सुदूर आदिवासी अंचल के लिए वरदान साबित हो रहा है।
स्टोरी-1
बीजापुर जिले के मनकेली के रहने वाले फागु दंपत्ति ने यदि कुछ साल पहले माता-पिता बनने का निर्णय लिया होता तो शायद पायोडर्मा का सामान्य संक्रमण भी उनके घर की खुशियां छीन लेता।दरअसल लाची और फागु कुशराम के घर 31 मई को जन्में नवजात को डॉक्टरों की कोशिश से नया जीवन मिला और लाची और फागु की उम्मीद तोड़ती खुशियां वापस लौटी। लाची बताती है कि बच्चे के जन्म पर हम दोनों बहुत खुश थे। लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे के पीठ पर गंभीर संक्रमण हो गया और उसके पीठ पर धब्बे निकल आए। घबराकर बच्चे को लेकर हम जिला चिकित्सालय पहुंचे और वहां शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख में नवजात का इलाज शुरू हुआ।
नवजात शिशु के संक्रमण को देखते हुए उसे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में आइसोलेशन में रखा गया ताकि संक्रमण न फैले। डॉक्टर मंगेश मस्के और डॉ. नेहा की देखरेख में कुछ दिनों तक समुचित उपचार से नवजात स्वस्थ होकर अपने घर लौटा। चेहरे पर डर व चिंता का भाव लेकर अस्पताल आने वाले फागु और लाची अब खुशी से घर लौट गए है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए दोनों ने जिला प्रशासन और चिकित्सकों को धन्यवाद भी दिया।
क्या है पायोडर्मा
एसएनसीयू में पदस्थ डॉ. मंगेश मस्के ने बताया कि पायोडर्मा त्वचा संबंधी संक्रमण है जिसमें पस फार्मेशन (मवाद बनना) होता है। इसमें संक्रमण के फैलने की संभावना भी अधिक होती है। साफ-सफाई न रखना संक्रमण का प्रमुख कारण है और छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर लोगों में जागरूकता की भी कमी है।
स्टोरी-2
जिला चिकित्सालय बीजापुर के मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल उत्सव में श्रीमती मोती कोरसा ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात शिशु न ही रोया और ना ही सांस ले रहा था। नवजात शिशु के मस्तिष्क में ऑक्सीजन न पहुंचने से उसे झटके भी आ रहे थे। स्थिति को देखते हुए नवजात को स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया, जहां एसएनसीयू के प्रभारी डॉ. मंगेश और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा द्वारा नवजात का उपचार शुरू किया किया गया। नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के 03 दिन बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ और शिशु स्वयं से सांस लेने लगा। अगले 12 दिनों तक शिशु को एसएनसीयू में ही रखा गया और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर 18 जून को उसे छुट्टी दे दी गई। एसएनसीयू में उपलब्ध वेंटिलेटर की सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों के कारण ही नवजात शिशु की सांस लौटी।
स्टोरी-3
जिला चिकित्सालय बीजापुर के मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल उत्सव में 26 अप्रैल 2023 को एक नवजात शिशु का जन्म हुआ। प्री मेच्योर होने के कारण जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 01 किलोग्राम था और फेफड़े कमजोर होने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में डॉ. मंगेश मस्के ने शिशु को इन्क्यूबेट कर वेंटिलेटर पर रखा। लगभग 10 दिनों तक शिशु का इलाज चला, जिससे उसका वजन बढ़ कर 1.53 किलोग्राम हो गया। स्वस्थ होने पर शिशु को 6 मई को डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट
विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू), जहां जन्म से लेकर 28 दिन तक के बीमार नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल की जाती है। डॉ. मस्के ने बताया कि जिला अस्पताल के एसएनसीयू में वार्मर, सी पैप मशीन, वेंटिलेटर, फोटोथेरेपी मशीन उपलब्ध है। इन सुविधाओं से हम बेहतर इलाज दे पाने में सक्षम हुए है। इसके साथ ही डॉ. नेहा के रूप में एक नया शिशु रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल को मिला है।
बीजापुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदलती तस्वीर-
छत्तीसगढ़ के सुदूर अंतिम छोर के जिले बीजापुर में एक दौर था जब स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी नहीं मिलते थे और बेहतर स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का अभाव था।
इलाज के लिए अंचल के लोगों को जगदलपुर से लेकर बड़े शहरों तक जाना पड़ता था। लेकिन आज बीजापुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदल गई है। तमाम चुनौतियों के बीच शासन की मंशा और बीजापुर के लोगों की जीवटता से अब सुदूर इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। जिला अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से बीमारियों का जांच और इलाज सुलभ हुआ है। उत्सव (मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल) में नौनिहालों की किलकारियां गूंज रही है। वहीं अन्य बीमारियों के मरीज भी अपनी तकलीफ से निजात पा रहे है।
जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिल रही सेवाएं
जागरूकता शिविर का भी आयोजन
जिला चिकित्सालय बीजापुर में अब नाक-कान-गला, मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध है। बीमारियों की जांच और दवाइयां भी निःशुल्क मिलती है।
चिकित्सकों के दल द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किये जाते है। बीजापुर जिला मुख्यालय से दूर भैरमगढ़, पामेड़ जैसे सुदूर अंचलों तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल से स्थानीय भाषाओं में लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी बुनियादी जानकारी दी जा रही है।
पोदार प्रेप इन पोदार इंटरनेशनल स्कूल, माना बस्ती, रायपुर मे आज इंटरनेशनल मड डे मनाया गया
पोदार प्रेप स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय मड दिवस मनाया गया है। इस दिन मिट्टी के खेल की एक अद्वितीय प्रकृति गतिविधि का आयोजन किया गया है, जो बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसका अध्ययन करने से पता चलता है कि बच्चों में मिट्टी में खेलने की एक आवश्यक इच्छा होती है। इसके पीछे कुछ कारण हैं जैसे कि मिट्टी खेलने से बच्चे खुश होते हैं, रचनात्मकता विकसित होती है, शारीरिक और मानसिक विकास होता है, सामाजिक कौशल बढ़ते हैं और मूलभूत शिक्षा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, मिट्टी का खेल बचपन की यादें बनाता है और प्रकृति के संपर्क में आनंद लेने का मौका देता है। पोदार प्रेप स्कूल में इस उत्सव के माध्यम से बच्चों ने अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया।
अंतर्राष्ट्रीय मड दिवस के अवसर पर, पोदार प्रेप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिनसे बच्चे अपने परिवार के साथ मज़ेदार समय बिता सकते थे। इस दिवस को "माई फैमिली, माई बडी, लेट्स गेट मड्डी" के नाम से रखा गया था। यह एक मनोहारी दिन था जहां बच्चे विभिन्न मिट्टी से बनी गतिविधियों का आनंद ले रहे थे और उनकी परिवारिक गाथा में खुशी और मनोरंजन को बढ़ावा दिया जा रहा था।
इस उत्सव में बच्चों को बाहर जाकर मिट्टी में खेलने का मौका मिला, जहां उन्हें विभिन्न खेल और गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिला। वे मिट्टी में खुदाई करके, मिट्टी के गोले बनाकर, मिट्टी से सिर्फेस पर चित्र बनाकर और मिट्टी को आकृतियों में रूपांतरित करके खेल सकते थे। इसके अलावा, उन्हें दौड़ने, कूदने, और बढ़ने की गतिविधियों में भी हिस्सा लेने का मौका मिला।
मिट्टी के खेल के माध्यम से बच्चों को अन्यायन, दृष्टिगति, सहनशीलता, और गतिशीलता जैसी कई महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है। यह उनकी सृजनात्मकता और नवीनता को प्रोत्साहित करता है, साथ ही सामाजिक मिलान, सहयोग, और टीम वर्क कौशल को भी सुदृढ़ करता है। इस दिन का आयोजन बच्चों को मिट्टी के संपर्क में आने का मौका देता है, जो आधुनिक जीवन में काफी कम हो गया है।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने परिवार के साथ मिलकर अद्वितीय और यादगार पल बिताए, जो उनकी जीवन में दिलचस्प और महत्वपूर्ण थे। इस दिन का आयोजन बच्चों के अंतरंग परिवारिक संबंधों को स्थायी करने में मदद करता है और उनके बीच विशेष बंधन को मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन में पहुंचे
दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राईसिकल, बैशाखी सहित अन्य उपकरण किए प्रदान
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के गुजराती भवन में आयोजित भारतीय जैन संगठना के निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन अवसर पर पहुंचे। उन्होंने शिविर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, श्रवण संबंधी उपकरण, बैशाखी, कृत्रिम अंग प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे संगठन एवं शिविर में सेवा दे रहे सभी चिकित्सकों को साधुवाद दिया। मुख्यमंत्री ने शिविर में मौजूद दिव्यांगों से उनका कुशलक्षेम पूछते हुए सभी को स्वस्थ जीवन के शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, महापौर श्री रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण, नगर निगम के सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सहित श्री विजय पाण्डेय तथा अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से भारतीय जैन संगठना एवं गुजराती समाज के सहयोग से यह 6 दिवसीय दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। 25 जून से प्रारंभ हुए इस शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में अब तक दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार 145 कृत्रिम अंग, 105 कैलिपर्स, 135 कृत्रिम हाथ, 110 बैशाखी, 53 ट्राईसिकल, 75 व्हीलचेयर और 215 श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।