छत्तीसगढ़
*विधानसभा क्षेत्र सहित रायपुर शहर के विभिन्न रथ यात्रा में शामिल हुए- विकास उपाध्याय*
*क्षेत्र एवं प्रदेशवासियो को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनां दी।*
रायपुर (छत्तीसगढ़): हिन्दू पंचांग के हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिसा सहित देश अपितु प्रदेश में त्यौहार की भांति बड़ी श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता हैं। ओड़ीसा के पुरी में निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत इस साल आज यानी 20 जून 2023 से हो रही है। यह यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर चार पवित्र धामों में से एक है। यहां पर श्रीहरि विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के साथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा होती है। जगन्नाथ मंदिर में तीनों की मूर्तियां विराजमान हैं ।
इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय अपनें विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत नगर निगम कालोनी मंगलबाजार, आमापारा, गायत्री नगर अंवती विहार, रविशंकर विश्वविद्यालय परिक्षेत्र, कोटा, रामजानकी मंदिर रायपुरा, राम दरबार मंदिर ठाकुर पारा के रथयात्रा में शामिल हुए उनके साथ सैकडो की संख्या में आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। विकास उपाध्याय ने इस मोके पर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियो को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनां दी एवं उन्होने कहा कि भगवान जगन्नाथ निश्चित रुप से छत्तीसगढ में सुख समृध्दि लायेगे।
*नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया हुए शामिल*
*योग हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का हिस्साः डॉ डहरिया*
*योग से तन और मन रहता है स्वस्थ*
रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने विभिन्न योगाभ्यास किया ।इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है ।ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हर घर आंगन योग का संदेश दिया है। आज आज इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार योग के महत्व को समझते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग का गठन किया है और सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद सेवन लाल चंद्रकार ने कहा कि योग करें और निरोग रहे।
आज की तुलना में हमारे भोजन में रसायनिक दवाओं के कारण पौष्टिकता लगभग नगण्य हो गया है ।कुंडली जागरण के लिए सिद्ध पुरुष भी योग करते थे ।आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे जीवन में निरंतर लागू करने की आवश्यकता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग को जीवन में लागू करेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का काल का विभीषिका के दौरान हमने देखा कि किस तरह लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हुई थी। ऐसे समय में योग की महत्ता और बढ़ जाती है ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तोरण यादव ,सरोजिनी जगत, दिवस भोई, सत्यनारायण दुर्गा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती त्रिभुवन राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, श्रीमती रश्मि चंद्राकर,श्री दाऊलाल चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम जनता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जोरा में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम
*ब्रेकिंग*
नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जोरा में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्री छबिराम साहू के निर्देशन में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग।
इस अवसर पर मंच में उपस्थित अतिथियों के साथ ही साथ बड़ी संख्या में आए लोगों ने पद्मासन, ताड़ासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम जैसे योग के अभ्यास किये।
*आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1012 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन*
*स्वर्णप्राशन के प्रति लोगों को जागरूक करने पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन व स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क औषधि वितरित की गई*
*आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन*
रायपुर: बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1012 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। जनसामान्य को इसके प्रति जागरूक करने आज पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन (IQ Assessment) और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क औषधि का वितरण भी किया गया।
इन दिनों जारी भीषण गर्मी के बीच भी लोग स्वर्णप्राशन कराने के लिए तत्पर दिखे। लगातार स्वर्णप्राशन करा रहे अभिभावकों ने बच्चों में हो रहे सर्वांगीण विकास के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन समन्वयक डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बताया कि अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण स्कूलों में इसका कैम्प स्थगित किया गया है।
आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस वर्ष पांच अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 9 जनवरी को 831, 4 फरवरी को 1124, 3 मार्च को 1137, 29 मार्च को 1290, 27 अप्रैल को 860 और 24 मई को 835 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया था। स्वर्णप्राशन में महाविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग के एमडी तथा स्नातक छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
*डकैती की घटना को अंजाम देने वाले आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार*
*दिनांक 16-17.06.2023 की रात्रि दरम्यानी थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावांभाठा स्थित इडस्ट टावर प्रायवेट लिमिटेड के वेयर हाउस में दिये थे डकैती की घटना को अंजाम।*
*आरोपियान वेयर हाउस के सुरक्षा गार्ड को चाकू दिखाकर बंधक बनाकर दिये थे घटना को अंजाम।*
*आरोपियान कम्पनी के वेयरहाउस से 6,00,000/- रूपये की सामग्री, डकैती कर हो गये थे फरार।*
*पूरे घटना के मास्टरमाईंड है आरोपी चंदन जोगी उर्फ रितेश एवं फ़िरोज़ खान उर्फ राजा जो पूर्व से ही कर रहे थे कम्पनी एवं वेयर हाउस की रेकी।*
*आरोपी चंदन जोगी उर्फ रितेश एवं फ़िरोज़ खान उर्फ राजा ने घटना को कारित करने हेतु अन्य आरोंपियों को किया था शामिल।*
*आरोपी फ़िरोज़ खान उर्फ राजा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का है हिस्ट्रीशीटर, जिसके विरूद्ध थाना कुसमुण्डा में दर्जन भर से अधिक अपराध है पंजीबद्ध जिनमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।*
*आरोपी चंदन जोगी उर्फ रितेश के विरूद्ध थाना खमतराई में नकबजनी, चोरी, आबकारी एक्ट एवं मारपीट के आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।*
*आरोपियों के कब्जे से लूट की सम्पूर्ण मशरूका की गई है जप्त।*
*जप्त मशरूका की कीमत है लगभग 6,00,000/- रूपये।*
*घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सी जी/12/ए टी/7559 एवं डी आई पिकअप वाहन क्रमांक सी जी/12/बी बी/9435 को भी किया गया है जप्त।*
*प्रकरण में संलिप्त आरोपी राहुल एवं अखिलेश फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।*
*आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 525/23 धारा 395 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर पुलिस: प्रार्थी नरेश कुमार चौबे ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मूलतः ग्राम नवागांव थाना व तहसील कसडोल जिला बलौदाबाजार का निवासी है तथा वह पैरेग्रिन गार्डिंग प्रायवेट लिमिटेड प्रायवेट सुरक्षा गार्ड में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी का गार्ड सुरक्षा हेतु इडस्ट टावर प्रायवेट लिमिटेड वेयर हाउस रावाभांठा खमतराई में विगत दो साल से गार्ड ड्यिूटी कर रहा है। दिनांक 16-17.06.23 की रात्रि उक्त कंपनी में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक मेन गेट मंे प्रार्थी की ड्यूटी थी तथा अन्य दो गार्ड सनत कुमार व दिनेश कुमार झारिया की ड्यिूटी भी परिसर अंतर्गत सुरक्षा हेतु लगाई गई थी जो अपने ड्यिूटी में थे।
रात्रि करीबन 02.15 बजे गेट के उपर से व बगल दीवाल साईड से 04 व्यक्ति अंदर आये जिन्हे अंदर आते समय प्रार्थी द्वारा टोका गया फिर भी दीवाल व गेट फांद कर 04 व्यक्ति पहले अंदर आये जिसमें से 03 व्यक्ति के साथ प्रार्थी का झड़प हुआ व उसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति गेट को खोल दिया फिर कुछ और व्यक्ति अंदर आ गये तथा कुछ लोग सिक्युरिटी केबिन के बगल साईड के दीवाल को फांद कर अंदर पहुंच गये।
इस तरह करीबन 09-10 अज्ञात व्यक्ति अंदर प्रवेश कर बोलने लगे डी.व्हीआर. कहा लगा है बताओ, कि प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के साथ हाथापाई करने लगे उसी दौरान अन्य दो गार्ड सनंत कुमार व दिनेश कुमार आने लगे तो अज्ञात व्यक्ति तीनों को चाकू दिखाकर डरा धमका कर तीनांे को पकड़कर उनके चेहरे व आंख को गमछा से बांध दिये
तथा तीनांे का मोबाईल फोन ले लिये एवं सिक्युरिटी रूम के बगल में बने मेडिकल रूम में बल पूर्वक तीनों को ले जाकर अंदर डाल दिये व दरवाजा को बंद कर दिये तथा बाहर से वे लोग आपस में बात कर रहे थे जो एक दुसरे को फिरोज खान, काली जोगी, चंदन जोगी, तुषार महंत आदि बोल कर आपस में बात कर रहे थे। व्यक्ति वहां पर फोन लगाकर किसी को डीआई अभी तक नही आया है भेजो बोल रहे थे,
वे लोग एक बुलेरो वाहन में आये थे जो वाहन को थोड़ा दूर में खड़े किये थे। एक व्यक्ति दरवाजा पर खड़ा था व तीनों को नीचे बैठे रहने खड़े नहीं होने कहा गया तथा एक व्यक्ति अपने पास चाकू रखा हुआ था, फिर एक डीआई पिकअप गाड़ी मेन गेट से अंदर आया व करीबन पौन घंटा बाद गाड़ी डीआई निकलने के बाद जब सामने खड़ा व्यक्ति सभी उनके आदमी बाहर निकल गये तो कमरे के बंद दरवाजा जिसके उपर की ओर कांच था उस कांच को प्रार्थी व अन्य दोनों गार्ड तोड़कर लगाये गये सिटकिनी को खोल तीनों बाहर निकले तो पास के नटराज पोहा मील के गार्ड पास जाकर उनके फोन से कंपनी के आदमी व कंपनी के इंचार्ज रविन्द्र नाथ खोसला को सूचना दिये।
फिर रविन्द्र खोसला, प्रदीप सुपरवाईजर के आने के बाद देखने पर कंपनी अंदर रखें सामान जो कि वेयर हाउस के अंदर ताला लगाकर रखा हुआ था का ताला तोड़कर उसके अंदर में रखा गया सामान में से एलसीयू 27 नग, डीजी बैटरी 12 नग, डी.व्ही.आर. 01 नग, मिराकी डिवाईस 02 नग, वाई.फाई डिवाईस 02 नग, मिराकी पावर कार्ड 02 नग, सीपीयू 02, केबल रोड 03 बण्डल, सेप्टी शू 02 जोड़ी, नही था जिसे सभी मिलकर वाहन में लोड कर ले गये थे, फिर देखे तो दो गार्ड सनंत कुमार व दिनेश का फोन बाहर फेंका हुआ मिला जिसमे सिम भी लगा हुआ था
तथा प्रार्थी का मोबाईल फोन को अपने साथ ले गये तथा पिं्रटर, मॉनिटर, सी.सी.टी.व्ही. केवल वायर को काट कर नुकसान कर दिये। फिरोज खान, काली जोगी, चंदन जोगी, तुषार महंत व उनके अन्य साथी करीबन 09 -10 व्यक्ति कंपनी अंदर प्रवेश कर प्रार्थी व अन्य दो गार्ड को चाकू दिखाकर डरा धमका कर कमरे में बंद कर कंपनी का उक्त सामान एवं प्रार्थी का मोबाईल फोन जुमला कीमती करीबन 6,00,000/- रूपये को डकैती कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 525/23 धारा 395 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
डकैती की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई श्री सोनल ग्वाला को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य दोनों गार्ड से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने हेतु जिन वाहनों का उपयोग किया गया था उसकी भी जानकारी एकत्रित की जा रही थी।
प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही डकैती एवं चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में तस्दीक करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त एक आरोपी के कोरबा मंे उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
जिस पर टीम के सदस्य कोरबा रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी तुषार दास महंत उर्फ राजा को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 08 साथियों के साथ मिलकर डकैती की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी फिरोज खान उर्फ राजा, काली जोगी, चंदन जोगी उर्फ रितेश, रफीक मोहम्मद, शहबाज खान उर्फ गोलू एवं राजू देवार को भी पकड़ा गया।
पूरे घटना का मास्टर माइंड चंदन जोगी उर्फ रितेश एवं फ़िरोज़ खान उर्फ राजा है जो रायपुर स्थित उक्त कंपनी में डकैती की घटना को अंजाम देने के पूर्व कंपनी का रेकी किये थे तथा डकैती की योजना बनाकर अपनी योजना में अन्य आरोपियों को शामिल कर घटना को अंजाम दिये थे।
सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से डकैती की उक्त संपूर्ण मशरूका कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरा वाहन क्रमांक सी जी/12/ए टी/7559 एवं डी आई पिकअप वाहन क्रमांक सी जी/12/बी बी/9435 को जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त 02 आरोपी राहुल एवं अखिलेश फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। ़
*आरोपी चंदन जोगी उर्फ रितेश के विरूद्ध थाना खमतराई में नकबजनी, चोरी, आबकारी एक्ट एवं मारपीट के आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी फ़िरोज़ खान उर्फ राजा थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना कुसमुण्डा में दर्जन भर से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।*
*गिरफ्तार आरोपी*
*01.फिरोज खान उर्फ राजा पिता हसन खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुसमुण्डा गेवरा बस्ती बरपाली मोहल्ला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा।*
*02.तुषार दास महंत उर्फ राजा पिता गुहा दास महंत उम्र 25 साल निवासी ग्राम सूदरैली थाना नगरदा जिला सक्ति जांजगीर-चांपा। हाल पता - ढ़ोढी पारा वार्ड नंबर 15 चौकी सी.एस.ई.बी. थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा।*
*03.काली जोगी पिता स्व. छबि लाल जोगी उम्र 25 साल निवासी गांधी चौक पुरानी बस्ती थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा।*
*04.चंदन जोगी उर्फ रितेश पिता स्व. राजकुमार जोगी उम्र 22 साल निवासी भतप्रहरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा। हाल पता - आर टी ओ कार्यालय के पीछे डेरा पारा रावाभांठा थाना खमतराई रायपुर।*
*05.रफीक मोहम्मद पिता सुकुर मोहम्मद उम्र 43 साल निवासी ग्राम जतहरी ग्राउण्ड के बाजू थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म.प्र.)। हाल पता - वार्ड नंबर 04 आजाद नगर कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा।*
*06.शहबाज खान उर्फ गोलू पिता नईम खान उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 04 आजाद नगर कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा।*
*07.राजू देवार पिता स्व0 डोगर देवार उम्र 22 साल निवासी भतप्रहरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा।*
*कार्यवाही में निरीक्षक सोनल ग्वाला थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, आर. अविनाश देवांगन, रवि तिवारी एवं थाना खमतराई से प्र.आर. रमेश यादव, पुष्पराज सिंह परिहार एवं आर. सुदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*
*छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*
*बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक, मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा*
*गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 12.70 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाइन अंतरण*
*गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ी*
*गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रूपए का भुगतान*
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष बारिश में विलंब हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी और फसल भी भरपूर होगी। बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। मैने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी रखें। किसानों को खेती-किसानी के काम में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने कार्यक्रम में योजना के हितग्राहियों के खाते में 12 करोड़ 72 लाख रूपए का भुगतान किया। उन्होंने 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 79 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया। इसी तरह गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रथ यात्रा के शुभ दिन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने सभी लोगों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा आज अंतरित की गई राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में 15 जून 2023 तक गौठानों में 121.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 242 करोड़ 7 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। इसी तरह गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 231 करोड़ 53 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। स्वावलंबी गौठानों द्वारा क्रय किए गए गोबर के एवज में अब तक 61.69 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है। गोबर खरीदी के एवज में आज गोबर विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.79 करोड़ रूपए की राशि में से 1.90 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.89 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है।
*जैविक खेती की ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान*
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में जैविक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ रहा है। इसमें गोधन न्याय योजना का भी योगदान है। योजना के तहत खरीदे गए गोबर से गौठानों में महिला समूहों द्वारा 35 लाख 6 हजार क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया, जिसमें से लगभग 16 लाख 56 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किसान अपनी खेत में कर चुके हैं। राज्य के 7300 गौठानों में 6 लाख 34 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की आपूर्ति निरंतर होती रहेगी।
*प्रदेशवसियों से लू से बचने की अपील*
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। लू भी बहुत चल रही है। मेरी आप लोगों से अपील है कि आप स्वयं को और अपने बच्चों को लू से बचाएं। अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सभी तरह से ऐहतियात बरतें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री चक्रधर सिंह सिदार, श्री पुरूषोत्तम कंवर, श्री मोहित राम, डॉ. के.के. ध्रुव, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, संचालक कृषि श्रीमती रानू साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अयाज तंबोली ने कार्यक्रम के दौरान गोधन न्याय योजना की प्रगति की जानकारी दी।
*स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने नि-क्षय मित्रों का किया सम्मान*
*टीबी के मरीजों को सुपोषण उपलब्ध कराकर टीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं नि-क्षय मित्र*
*स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी पीड़ितों को पोषण आहार के पैकेट वितरित किए*
रायपुर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में टीबी के मरीजों को सुपोषण उपलब्ध करा रहे प्रदेश भर के नि-क्षय मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को पोषण आहार का पैकेट भी वितरित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नि-क्षय मित्र के रूप में टीबी के इलाजरत मरीजों के पोषण आहार की जिम्मेदारी उठा रहे नौ गैर-सरकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं, नौ सार्वजनिक उपक्रमों एवं औद्योगिक कंपनियों, चार जनप्रतिनिधियों, निजी क्षेत्र के 11 अस्पतालों एवं डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग के चार अधिकारियों तथा 14 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए जन और समुदाय की भागीदारी जरूरी है। नि-क्षय मित्रों के रूप में स्वास्थ्य विभाग को इसमें अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों की समय पर पहचान और इलाज आवश्यक है। इसके पीड़ितों का समय पर उपचार नहीं होने से 50 प्रतिशत मामलों में मृत्यु संभावित है। श्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग को नि-क्षय मित्र के तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने कहा। उन्होंने खुद भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में नि-क्षय मित्र के रूप में जुड़ने की इच्छा जताई। स्वास्थ्य मंत्री ने नि-क्षय मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से प्रदेश से टीबी को खत्म करने के अभियान में तेजी आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान में आगे भी व्यक्तिगत और संस्थागत रूप में लोगों का सहयोग लगातार मिलते रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए विभाग 2019 से विशेष अभियान चला रहा है। वर्ष 2025 तक प्रदेश को टीबीमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीमारी को लेकर पूर्व में कई भ्रांतियां थी जो अब काफी हद तक दूर हो गई हैं। दवा से इसका पूर्ण इलाज संभव है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री जयप्रकाश मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में टीबी की जांच और उपचार के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। टीबी से पूर्णतः स्वस्थ होने के लिए मरीजों को इसकी दवा की पूरी खुराक लेना जरूरी है। उन्होंने नि-क्षय मित्रों से टीबी पीड़ितों के आहार के साथ ही उनके दवा सेवन और काउंसिलिंग पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।
महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने कार्यक्रम में कहा कि टीबी को हराने के लिए मरीजों का सुपोषण काफी महत्वपूर्ण है। पौष्टिक आहार से शरीर की इम्युनिटी मजबूत रहती है। इसमें नि-क्षय मित्रों से अच्छा सहयोग मिल रहा है। समुदाय आधारित कार्यक्रमों और जन भागीदारी से राज्य में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी आई है। राज्य क्षय अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई ने कार्यक्रम में प्रदेश से टीबी को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
आवासीय विद्यालयों में घटिया भोजन देने पर भीषण गर्मी में 12 किलोमीटर पैदल चलकर की शिकायत पर बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने बच्चो के भोजन तक को भी नहीं छोड़ा : धरम लाल कौशिक
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर स्थित ‘प्रयास आवासीय विद्यालय’ में व्याप्त अव्यवस्था, गुणवत्ताहीन भोजन-नाश्ते और वहां रह रहे विद्यार्थियों को धमकाए जाने के सामने आए मामले पर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाये हैं। श्री कौशिक ने कहा कि इन अव्यवस्थाओं को दूर करने और वार्डन को वहां से हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा मोर्चा खोले जाने के बावजूद शासन-प्रशासन की उदासीनता समझ से परे है और यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि इस आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं की तो लंबी फेहरिस्त है ही, सर्वाधिक विडंबना तो यह है कि यहां रह रहे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त नाश्ता और भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। बिलासपुर के कोनी स्थित इस आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आखिरकार मोर्चा खोलने विवश होना पड़ा है। ये विद्यार्थी इस भीषण गर्मी में 12 किलोमीटर पैदल चलकर रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
श्री कौशिक ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने कम मात्रा में, गुणवत्ताहीन, कीटयुक्त नाश्ता व भोजन दिए जाने की शिकायत की है। इस हॉस्टल में स्नानागार व शौचालय के दरवाजे तक टूटे हुए हैं। इन तमाम अव्यवस्थाओं का विरोध और शिकायत करने पर विद्यार्थियों को आवासीय विद्यालय से भगा देने की धमकी देने की बात भी छात्र-छात्राओं ने कही है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर प्रदेशभर में अपनी फर्जी उपलब्धियों का शोर मचा रही है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भरी धूप में अपनी समस्याओं के निराकरण और ब्वॉयज व गर्ल्स हॉस्टल के दोनों वार्डन की प्रताड़ना से मुक्ति के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचानी पड़ रही है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों से भेंट किए बगैर उन्हें बैरंग लौटाना शासन व प्रशासन की संवेदनहीनता का परिचायक है।
*“भीड़भाड़ प्रबंधन हेतु वाणिज्य, परिचालन तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी”*
*“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ग्रीष्मावकाश के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ प्रबंधन और पर्याप्त यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए तत्पर”*
*“कल दिनांक 19 जून 2023 को रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा बिलासपुर, उसलापुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया में 18 ट्रेनों में साफ़-सफ़ाई, पानी व स्टेशनों पर पेयजल, जनता खाना की पर्याप्त उपलब्धता का निरीक्षण किया गया”*
बिलासपुर/रायपुर: ग्रीष्मावकाश 2023 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ प्रबंधन और पर्याप्त यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तत्परता से कार्य कर रही है । रेल अधिकारियों द्वारा स्टेशनों पर आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं व इंतज़ामों के निरीक्षण एवं जांच की जा रही है । साथ ही यात्रियों से संवाद भी किए जा रहे है ।
इस तारतम्य में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की स्टेशनों पर ड्यूटी लगाई गई है जो कि स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही साथ गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल डिब्बों सहित सभी श्रेणियों में शोचालयों की साफ-सफाई व पानी की उपलब्धता, स्टेशनों पर शीतल पेयजल सहित जनता खाना आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित करवा रहें है । इसके साथ ही रेल यात्रियों को सुगमता से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने तथा टिकट काउंटरों पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए अतिरिक्त बुकिंग और आरक्षण काउंटर खोले गए है ।
ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन के लिए सही प्लेटफार्म संख्या सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से घोषणा प्रणाली द्वारा उदद्घोषणा की जा रही है । सभी ट्रेन सूचना बोर्ड पर अपडेट सूचना व जानकारी भी सुनिश्चित की जा रही है । भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मेगा माइक का उपयोग किया जा रहा है । भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की मदद के लिए वाणिज्य, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी स्टाफ के अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है ।
इसी कड़ी में कल दिनांक 19 जून 2023 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के अंतर्गत
*बिलासपुर स्टेशन में* :- साउथ बिहार एक्सप्रेस, इंदौर-बिलासपुर,नर्मदा एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस
*उसलापुर स्टेशन में* :- बिलासपुर-इंदौर,नर्मदा एक्सप्रेस, संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवां एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस
*रायपुर स्टेशन में :-* पुरी-सूरत एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस, संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
*दुर्ग स्टेशन में* :- साईंनगर शिर्डी-पुरी एक्सप्रेस, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस तथा
*गोंदिया स्टेशन में* :- ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस व शालीमार एक्सप्रेस का निरीक्षण अधिकारियों कर्मचारियों की टीम के द्वारा की गई ।
निरीक्षण के दौरान इन ट्रेनों के जनरल कोचों में साफ-सफाई, पानी तथा इन ट्रेनों के आगमन के दौरान स्टेशनों पर भीड़भाड़, पेयजल व जनता खाना की उपलब्धता की जांच की गई ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने यात्रियों, ग्राहकों को संरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है ।
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना*
*Breaking*
*रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए*
*मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की*
*इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*
*ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 स्थित गार्डन एवं वार्ड के कार्यों की समीक्षा कर आम जनमानस से हुए रूबरू - विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़): संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा प्रतिदिन वार्ड-वार्ड जाकर अपने विधानसभा के जनमानस से जुड़े रहते हुए वृद्धों एवं स्लम एरिया के लोगों सहित आमजनों से आमने-सामने रूबरू होकर उनकी स्थिति से अवगत् हो रहे हैं और साथ ही साथ उनकी समस्याओं का निदान भी करने वार्ड के कार्यकर्ताओं व संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने स्थानीय जनों के साथ आज ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 स्थित गार्डन में पहुँचकर समीक्षा मीटिंग की, जिसमें बिजली ऑफिस गार्डन के सौन्दर्यीकरण कार्य कराने विधायक विकास उपाध्याय ने आश्वासन दिया साथ ही बिजली ऑफिस गार्डन विनायक विहार देव विहार शारदा सामुदायिक भवन क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की तत्पश्चात् वे डोर-टू-डोर आमजनों से मिलकर उनके स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से अवगत् हुए एवं आमजनों से वार्ड में हो रहे कार्यों की समीक्षा भी किये। आज विधायक विकास उपाध्याय के डॉ अनु साहू जी, दाऊ लाल साहू जी ,जितेंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार गौहानी ,सन्यासी राव, सीनू, अप्पा राव ,डॉ पाठक जी, गुप्ता जी, आचार्य जी ,मिश्रा जी ,सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।
*मुख्यमंत्री श्री बघेल से शैक्षणिक भ्रमण कर दिल्ली से लौटे मेधावी छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात*
*भारत के स्वर्णिम इतिहास, प्रमुख धरोहरों और देश की राजधानी के बारे में विद्यार्थियों को जानने-समझने का मिला अवसर*
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राजधानी दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे चन्द्रपुर विधानसभा के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के 140 मेधावी छात्र-छात्राओं ने विधायक श्री रामकुमार यादव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पूछा कि आप सब ने दिल्ली में क्या-क्या देखा?
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस सवाल पर शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे मेधावी विद्यार्थियों ने कहा कि हमने संसद भवन, कुतुबमीनार, इंडिया गेट, लालकिला, राजघाट, एम्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों और संस्थानों को देखा। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें इस भ्रमण के दौरान भारत के स्वर्णिम इतिहास, प्रमुख धरोहरों और देश की राजधानी के बारे में जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री बघेल से बच्चों ने कहा कि हम सभी ट्रेन के रास्ते वहां पहुंचे और हवाई रास्ते से अपने प्रदेश वापस लौटे है, यह यात्रा भी हमारे जीवन के लिए यादगार हो गई। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके पहल से हमें इस शैक्षणिक भ्रमण का मौका मिला, इसके लिए हम सभी आपको बहुत धन्यवाद देते है।
*तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए ‘वेंडर लाइसेंसिंग’ पर कार्यशाला का आयोजन*
*वेंडर लाइसेंसिंग की जरूरत और इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी*
*तंबाकू नियंत्रण पर उत्कृष्ट पहल के लिए बिलासपुर जिला पंचायत और रायगढ़ नगर निगम को किया गया सम्मानित*
रायपुर: तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत आज तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए वेंडर लाइसेंसिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘द यूनियन’ संस्था के सहयोग से राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में लोगों में बढ़ते तम्बाकू सेवन और वेंडर लाइसेंसिंग की जरूरत पर विचार-विमर्श किया गया। तंबाकू नियंत्रण के प्रयासों को मजबूत करने के लिए कार्यशाला में जिला पंचायत बिलासपुर और रायगढ़ नगर निगम को सम्मानित किया गया। बिलासपुर जिला पंचायत ने ग्राम सभा के एजेंडे में पहली बार तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के विषय पर चर्चा को शामिल किया था। वहीं रायगढ़ नगर निगम ने रायगढ़ को तंबाकू मुक्त कार्यालय घोषित करने व कोटपा अधिनियम-2003 का क्रियान्वयन नगर निगम क्षेत्र में करने का आदेश जारी कर इस दिशा में सराहनीय पहल की है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में कम्युनिटी मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल वर्मा ने कहा कि तंबाकू का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, यह तो सभी जानते हैं, लेकिन हमें इस क्षेत्र में दो कार्य करने हैं। पहला हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को तंबाकू की बुरी लत से बचाना है और दूसरा जिन्हें तंबाकू उत्पादों की लत लग गई है, उन्हें इस लत से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष दस लाख व्यक्तियों की मृत्यु तंबाकू उत्पादों के सेवन की वजह से हो जाती है। इसलिए हमें तंबाकू नियंत्रण की दिशा में विशेष कदम उठाने की जरूरत है। राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से इसके लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए वेंडर लाइसेंसिंग प्रक्रिया लागू किए जाने की जरूरत बताई। इससे तंबाकू नियंत्रण कानून का और भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो सकेगा।
रायपुर डेंटल कॉलेज की प्राध्यापक एवं स्टेट टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम की मास्टर ट्रेनर डॉ. शिल्पा जैन ने कार्यशाला में कहा कि तंबाकू के सेवन के खतरों को हम जानते हैं फिर भी हम मानते नहीं हैं। तम्बाकू विक्रेता अप्रत्यक्ष रूप से इसका प्रचार भी करते हैं जिससे युवा पीढ़ी विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चे इसकी तरफ आकर्षित होते हैं। यह जानलेवा पदार्थ आसानी से उन तक पहुंच जाता है। इससे कैंसर और अन्य गम्भीर बीमारियां बढ़ रही हैं। बीमार व्यक्ति के उपचार में उसके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है।
कार्यशाला में ‘द यूनियन’ की डॉ. निधि सेजपाल पौराणिक ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए वेंडर लाइसेंस क्या है, वेंडर लाइसेंसिंग की जरूरत और इसकी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न राज्यों में तंबाकू नियंत्रण कानून के क्रियान्वयन एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए वेंडर लाइसेंस से हो रहे लाभ के बारे में भी बताया। उन्होंने इससे संबंधित प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने राज्य में तंबाकू नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से लगातार काम किया जा रहा है। बावजूद इसके ग्लोबल तंबाकू एडल्ट सर्वे के अनुसार प्रदेश की 39.1 प्रतिशत आबादी तंबाकू का उपयोग करती है। हालांकि तंबाकू उपयोगकर्ताओं की संख्या पहले से कम हुई है, मगर इस क्षेत्र में और कार्य करने की जरूरत है। तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के लिए वेंडर लाइसेंसिंग प्रक्रिया पर आज मंथन इसी की एक कड़ी है।
डॉ. जैन ने कहा कि तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ का मकसद शहर और प्रदेश को तंबाकू सेवन से मुक्ति दिलाना है। तंबाकू से बने उत्पाद की ब्रिकी के लिए वेंडर लाइसेंसिंग की व्यवस्था पर भी चर्चा जरूरी है क्योंकि अगर हमें बच्चों के भविष्य को बचाना है तो तंबाकू के सेवन और बिक्री के प्रति अभी से सचेत होना होगा। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ ही वांलिटियरी हेल्थ एसोसिएशन्स, नगर निगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं ‘द यूनियन’ संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए।
*PSC महासंग्राम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह*
*कहा, युवाओं का हक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाछाप अधिकारियों की झोली में डाला*
रायपुर: पिछले दिनों सीजीपीएससी के परिणाम आने के बाद से लगातार सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया इस पीएससी महासंग्राम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या विधायक बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक समेत भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व प्रदेश भर के युवा शामिल हुए।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं का हक पंजाछाप अधिकारियों की झोली में डालने का काम किया है, आज प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दरवाजे तक अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हुए पहुंचे हैं और अब इस भ्रष्ट सरकार के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
*भाजपा युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने का काम करेगी:अरुण साव*
*सलेक्शन का जो रेट भूपेश बघेल ने रखा है उतना पैसा प्रदेश के कई गरीबों के पास नही:अरुण साव*
मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस की सरकार जबसे आयी है सबसे अधिक छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र युवाओं के पीठ पर ही वार किया है। वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद आदि ने पिछले पांच वर्ष में प्रदेश को निराशा के गर्त में धकेल दिया है। लेकिन यह पीएससी घोटाला के बाद तो भूपेश सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के पेट पर लात मारी है। आज छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे-बेटियां इस बार से कराह रही हैं, बिलबिला रही हैं। जिस तरह केक के टुकड़ों की तरह भूपेश जी ने पीएससी के पदों को अपने लोगों में बांट दिया, जिस तरह से नीलामी हुई हैं इन पदों की, उससे छत्तीसगढ़ महतारी शर्मिंदा है।
श्री साव ने कहा अरे सब तो बेच कर खा गए, शराब घोटाला किया, सिमेंट-कोयला आयरन पैलेट्स खा गए, मोदी जी द्वारा दिए जा रहे गरीबों के मुंह का निवाला तक छीन लिया 5 हजार करोड़ से अधिक का चावल घोटाला कर लिया, डीएमएफ खा गए, मनरेगा खा गए, गोठान खा गए. कोरोना सेंस की रकम डकार गए, मजदूरों के हित का पैसा खा गए, पंचायतों को खा गए, गोमाता के नाम पर घोटाला कर लिया, युवाओं का भत्ता, रोजी-रोज़गार सब खा गए, कैसी भूख है तुम्हारी भाई जो शांत ही नहीं होती। सब कुछ खा जाने के बाद भी पेट नहीं भरा तो प्रदेश के लाखों युवाओं के सपने तक बेच कर खा गए। बेटी-दामाद, भाई भतीजा सबको रेबड़ी की तरह बांट दिया सारे पद क्या तुम्हारी जायदाद थी ये जिसे अपने दलालों में बांट दिया? राहुल-प्रियंका का एटीएम बनने की हवस में, ढाई वर्ष अधिक मुख्यमंत्री रह लेने की क्रीमत क्या-क्या उसे देकर चुकाओगे भूपेश जी? याद रखो.... ये युवा तरुणाई देख रहे हो, यह समुद्र देख रहे युवाओं का, उखाड़ कर फेक देंगे ये तुम्हें। तुमने हमेशा इन युवाओं की ताकत को कम करके आंका है। अरे बड़े बड़ों को छक्के छुड़ाए हैं इस युवा शक्ति ने तुम क्या हो। वादखिलाफ, विश्वासघाती, लबरा.....
श्री साव ने कहा लोग कहते हैं बदलता है ज़माना सब को हम तो वो हैं जो जमाने को बदल देते हैं
*मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में गरजे अरुण साव कहा*
मित्रों आज लड़ाई वोट और सत्ता की नहीं..
- युवा तरुणाई के भविष्य की है!
- युवाओं के आत्म सम्मान की है!
- लाखों माता-पिता के सपनों की है।
क्या आपने किसी भी कोचिंग संस्थान को इस बार इन नियुक्तियों का श्रेय लेते देखा है? जबकि जब भी इन परीक्षाओं के रिजल्ट आते हैं तो कोचिंग संस्थान बड़े-बड़े विज्ञापन देते हैं कि सफल छात्रों ने उनके यहां तैयारी जी थी।
पांच लाख नौकरी का झूठ बोला जबकि विधानसभा में कहना पड़ा कि मुट्ठी भर युवाओं को ही नौकरी दे पाए हैं।
दस लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे से मुकर गयी सरकार।
लगभाग शून्य प्रतिशत रोजगार का दावा अपनी ख़रीदे हुई एजेंसी से करते रहे जबकि 95 पदों के विरुद्ध ढाई लाख लोगों ने आवेदन किया।
अभी फिर मुट्ठी भर पद निकाला है सरकार ने जिसमें कई लाख छत्तीसगढ़ी बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किए हैं। अगर सबको रोज़गार है तो ये लोग कौन हैं?
प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोगों ने आत्महया किया है जिसमें अधिकांश युवा थे जिन्होंने बेरोजगारी के कारण आत्महत्या की है। संदर्भ : वर्ष 2019 वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ की सभी भर्तियां विवादों में रही हैं। हर मामला
कोर्ट में गया है।
वर्ष 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के सर्वोच्च पद की आसंदी पर
विराजित व्यक्ति की पुत्री हेतु विषय के नियमों में बदलाव कर उसे नौकरी दी गयी।
वर्ष 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन मंत्रियों एवं अधिकारियों के सम्बन्धियों की नियुक्तियां हुई।
वर्ष 2019 से छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा सम्बन्धी नियमों में
संशोधन कर मॉडल उत्तर के दावा आपति के पश्चात जारी होने वाले संशोधित उत्तर को बंद
कर सीधे अंतिम परिणाम के समय जारी करने का नियम बनाया गया, जो छात्रों के मानसिक
अवसाद का कारण बना। इसी बीच कई विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसे कदम उठाये है।
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम जारी किया गया जिसकी सूची जारी होने के पश्चात ही मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल है, प्रदेश के प्रमुख अधिकारी जनों के पुत्र-पुत्रियां, निजी पार्टी के नेता के बेटी- दामाद का चयन भी प्रथम 20 लोगों की सूची में शामिल होना संदेह की स्थिति उत्पन्न करता है।
*भाजयुमो की मांग :-*
1. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 परिणाम को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए।
2. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 की राज्य सेवा परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
3. आयोग के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए।
4. आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को भी तत्काल निलंबित करते उच्च न्यायालय के जज से जांच शुरू करवाई जाए। हुए रिटायर्ड
अब हवाएँ ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला
जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा
पक गई हैं आदतें बातों से सर होंगी नहीं
कोई हंगामा करो ऐसे गुज़र होगी नहीं
*मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 61वीं बैठक संपन्न*
*मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 61वीं बैठक आयोजित की गई ।*
रायपुर: मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 61वीं बैठक आयोजित की गई । रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार इस बैठक में जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के दौरान मंडल में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई ।
सर्वप्रथम अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री लोकेश विश्नोई ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मुख्य रूप से गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग - प्रसार की समीक्षा की जाती है । चूंकि हमारा मंडल ‘क’ क्षेत्र में स्थित है, अत: हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है और इसलिए हमें राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन के प्रति अधिक सजग एवं प्रयत्नशील रहना है ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान में हमारे मंडल में राजभाषा कार्यों में संतोषजनक वृद्धि हुई है तथापि हमें राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना है । वार्षिक कार्यक्रम के सभी मदों जैसे हिंदी नोटिंग, हिंदी डिक्टेशन एवं पत्राचार में लक्ष्यानुसार कार्य किया जाना सुनिश्चित करें ।
धारा 3(3) का अनुपालन किया जाना अति आवश्यक है क्योंकि यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है अत: इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए । सभी विभागों एवं यूनिटों में हिंदी में किए जा रहे कार्यों के नमूने रखे जाएं । स्टेशन परिसर एवं कार्यालय क्षेत्र में सभी प्रकार के बोर्ड को अनिवार्य रूप से द्विभाषी में अर्थात हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में प्रदर्शित किए जाएं ।
इस बैठक में मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे । बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी श्री निकेश कुमार पाण्डेय ने किया । धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई ।
मुख्यमंत्री निवास घेराव के पहले सभा को संबोधित करते युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत
*रायपुर पहुंचते ही पहले राम मंदिर पहुंचे, जैतखाम पर नारियल चढ़ाया और फिर नालंदा परिसर में युवाओं से चर्चा करने पहुंचे तेजस्वी सूर्या*
रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या का सोमवार सुबह राजधानी पहुँचने पर विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। श्री सूर्या यहाँ पीएससी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के खिलाफ भाजयुमो द्वारा आहूत सीएम हाऊस के घेराव आंदोलन का नेतृत्व करने पहुँचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्या विमनातल से सीधे जैतखाम पहुँचे, जहाँ बाबा गुरु घासीदास के जयकारों के मध्य उन्होंने जैतखाम पर माल्यार्पण कर नारियल अर्पित किया। यहाँ से श्री सूर्या वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुँचे। मंदिर के पुजारी ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन श्री सूर्या द्वारा कराया। श्री राम मंदिर में पूजन-दर्शन के उपरांत श्री सूर्या नालंदा परिसर पहुँचे जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने श्री सूर्या से छत्तीसगढ़ पीएससी में हुए भर्ती घोटाले पर अपने मन की पीड़ा साझा की।
इन युवा छात्र-छात्राओं से श्री सूर्या ने दिक्कतों, कमियों और अन्य बिंदुओं पर सीधा संवाद स्थापित किया। युवाओं ने श्री सूर्या से साफ-साफ कहा कि अब हमारे प्रदेश की भूपेश-सरकार का परीक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ चुका है। इस बिकाऊ सरकार प्रदेश के होनहार युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं रख सकती। इस दौरान श्री सूर्या ने परिसर में व्याप्त कमियों व खामियों को बिंदुवार सूचीबद्ध भी किया। भाजपा सांसद सुनील सोनी, प्रदेश भाजपा महामंत्री द्वय विजय शर्मा व ओ.पी. चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रविभगत भी इस मौके पर मौजूद थे।
*‘सीजी पीएससी में भ्रष्ट और मैनिकुलेटिव सिस्टम चल रहा’*
नालंदा परिसर में छात्र-छात्राओं से चर्चा के बाद भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्या ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के पीएससी की चयन प्रक्रिया और पद्धति सबसे भ्रष्ट और सबसे मैनिपुलेटिव है। प्रश्नपत्र में 10 से 20 प्रतिशत तक प्रश्न ही गलत होते हैं, ऑन्सर कीज़ भी गलत होती हैं, मॉडल ऑन्सर जो प्रथम व पूर्वाद्ध के बद सामने लाए जाते हैं और बाद में अमेंडेंट ऑन्सर प्रकाशित नहीं होते हैं।
श्री सूर्या ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को दुराग्रहपूर्वक साजिश के आधार पर जटिल बनाकर, पहले से लक्षित अभ्यर्थी का चयन तय कर उन्हें ऑन्सर शीट्स लीक कर दी जाती है, और लक्षित अभ्यर्थी का चयन कर लिया जाता है। श्री सूर्या ने कहा कि यही भ्रष्ट, मैनिपुलेटिव सिस्टम सीजी-पीएससी में चल रहा है। जो बच्चे यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे आम सामान्य परिवार से आते हैं, तीन-चार वर्षों की कठिन मेहनत के बाद भी सिस्टम ही जब इन युवाओं के खिलाफ है, तो वे हतोत्साहित होते हैं, इससे समूची व्यवस्था से भरोसा खत्म हो जाता है।