छत्तीसगढ़
*पश्चिम विधानसभा में नियमित रूप से हो रहा विकास कार्य*
*संत रविदास वार्ड क्र.70 अंतर्गत जीर्ण शीर्ण मार्गों में निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन*
*शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 अंतर्गत हुए जनता से रूबरू - विकास उपाध्याय*
रायपुर (छत्तीसगढ़): संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज आम जनमानस के बताये अनुसार संत रविदास वार्ड क्र.70 अंतर्गत सरोना गौठान चौक से पार्थिवी प्रोविन्स व के.पी.एस. स्कूल मार्ग के पास जीर्ण शीर्ण मार्गों हेतु स्वीकृत मरम्मत एवं बी.टी. रिनिवल/पेच रिपेयर कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रवासियों द्वारा करवाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा में नियमित रूप से विकास कार्य पूर्ण किये जा रहे हैं, जिस तरह से पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन द्वारा सक्रियता आम जनता के हित में बनी हुई है, उसी का नतीजा है कि लगातार पश्चिम विधानसभा में विकास कार्य अपने शीर्ष पर है।
विधायक विकास उपाध्याय आज शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 अंतर्गत रामकुण्ड के आम जनमानस से भी रूबरू हुए। उन्होंने आम लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना एवं वार्ड के कार्यों की समीक्षा की। विधायक विकास उपाध्याय ने आम जनमानस से विकास कार्यों हेतु सुझाव भी लिये। आज भूमि पूजन एवं जनसंपर्क के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ अमिताभ शर्मा, बुद्धिसागर साहू, योगेश तिवारी, पंकज ठाकुर, नितिश शर्मा, अमित तिवारी, बोधी मानिकपुरी, प्रताप साहू, अशोक ठाकुर, सोमन ठाकुर, देवेन्द्र साहू, भरत यदु, शिव यदु, फिरतु ठाकुर, कामेश ठाकुर, पुनीत साहू, संदीप सोनकर, इन्द्र कुमार साहू, चन्द्रकांत निषाद, विकास तिवारी, संदीप विश्वकर्मा, हसरत खान, वजीर खान, राजू गोस्वामी, बलदाऊ यादव, कमल यादव, मनहरण साहू, गोपी ठाकुर, रामजी ठाकुर, तोमन साहू, जय सोनकर, रोशन टण्डन, छबी यदु, राजू यादव, मंगल सिंह ठाकुर, प्रेम साहू, तिलक साहू सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।
महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज एवं विप्रो कला एवं शिक्षण महाविद्यालय में चल रही कार्यशाला का चतुर्थ दिवस
इंडियन एथिक्स से विद्यार्थियों को जोड़ना वर्तमान की महती आवश्यकता कुलपति आर पी दास केके एच मुक्त विश्वविद्यालय गुवाहाटी
टीचिंग जॉब चुनौती से परिपूर्ण प्रोफेसर एके श्रीवास्तव डायरेक्टर प्रबंध विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर
रायपुर: महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय एवं विप्र कला एवं शिक्षण महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वधान में शिक्षा शास्त्र और नई शिक्षा नीति पर चल रही कार्यशाला के चौथे दिन दो महत्वपूर्ण शिक्षा शास्त्रियों ने सहभागिता दी और मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार रखें इसमें केके एच मुक्त विश्वविद्यालय गुवाहाटी में कुलपति प्रोफेसर आर पी दास ने मुख्य वक्ता के तौर पर चर्चा में कहा कि इंडियन एथिक्स को जानना वर्तमान युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इस कार्य में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं इसलिए शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यों के दौरान छात्र छात्राओं को मठ मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा दरगाह इत्यादि स्थान पर ले जाकर प्रायोगिक तौर पर उसके महत्व को समझाना चाहिए ताकि विद्यार्थी एथिक्स को समझ सके यही नहीं उनका कहना था कि शिक्षक को पढ़ाते समय सेमिनार वर्कशॉप कांफ्रेंस के माध्यम से भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से छात्र छात्राओं को जुड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि आने वाला कल भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो सकेगा |
शिक्षक को टीचिंग और सिलेबस के महत्व को भी समझते हुए अध्ययन और अध्यापन की प्रक्रिया जारी रखनी चाहिए इसलिए प्रोफेसर दास ने कहा कि टीचिंग शिक्षा शास्त्र में बदलाव लाते हुए अध्यापन कार्य कराया जाना चाहिए उन्होंने कहा यह एक टीम स्पिरिट का कार्य है जिसे शिक्षक समझे और अपने अहम को त्याग कर शिक्षा में नई तकनीक का उपयोग शामिल करें यह सब बातें नई शिक्षा नीति में शामिल है लोकल फॉर्म व कल के कांसेप्ट को भी समझना होगा आयोजन में दूसरे प्रमुख वक्ता प्रोफेसर एके श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रबंध विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने कहा इस कार्यशाला में मौजूद कई शिक्षक टीचर बाई चांस और टीचर बाय चॉइस हो सकते हैं |
ऐसे में यह समझना होगा कि जब आपकी से जुड़ते हैं तो आपके कार्य में अंतर होता है और जब आप आरुषि के कार्यों में जोड़ते हैं तो आपके कार्यों में अंतर होता है हर टीचर की एक पहचान होती है जिसे कायम करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि टीचर को टीचर्स को तथ्यों के साथ अध्ययन और अध्यापन कार्य कराना चाहिए आज का वर्तमान युग मल्टीडिसीप्लिनरी शिक्षा का युग है जिससे विद्यार्थियों शिक्षकों को दोनों को जुड़ना होगा तभी महत्वपूर्ण जानकारी एक दूसरे से साझा कर पाएंगे उन्होंने कहा की शैक्षणिक कार्य चुनौती भरा हो गया है इसलिए हर शिक्षक को जानकारी से यूज़फुल होना होगा नई शिक्षा नीति है कहती है कि टीचर लेसन प्लान बनाकर अध्यापन अध्यापन कराएं ताकि विद्यार्थी तेजी से आत्मसात कर सकें इसमें प्रयोगात्मक बिंदुओं का भी उपयोग होना चाहिए तो और बेहतर हो सकेगा इसीलिए हर एक शिक्षक को अटेंशन और अट्रैक्शन पर अधिक जोर देना होगा तभी क्लास मजबूत और शानदार बन पाएगी
आयोजन मुख्य आयोजक महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने दोनों विद्वत गुरुजनों का परिचय कराया और कहा कि एक कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ रही है और सार मजबूत निकल कर सामने आएगा ऐसा उम्मीद की जा रही है और इस कार्यशाला का संक्षिप्त को भी एकत्रित कर एक पुस्तक के रूप में अवश्य महाविद्यालय सामने रखने की कोशिश करेगा ताकि यह जानकारी अन्य लोगों तक साझा हो सके
""रायपुर जिला सीनियर एवमअंडर 7 शतरंज चयन प्रतियोगिता 2023""
"सीनियर में विवेक साहू ,अंडर 7 में अर्णव गोयल एवम अंडर 7 बालिका वर्ग में शावी जैन बने रायपुर जिला चैंपियन""
रायपुर जिला शंतरंज संघ द्वारा रायपुर जिला के सीनियर एवम अंडर 7 कैटेगरी की चयन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को आनंद समाज वाचनालय ,ब्राम्हण पारा रायपुर में विकास चेस अकादमी के तत्वाधान में किया गया.
इसमें रायपुर जिला प्रतिभागियों ने भाग लिया,
प्रतियोगिता मे विवेक साहू ने सीनियर ओपन एवम अर्णव गोयल , ने अंडर 7 में , रायपुर जिला का खिताब अपने नाम किया.
सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान पर मयंक देवांगन रहे, तृतीय स्थान शुभम बसोने रहे और चौथे स्थान पर विनेश दौलतानी रहे, इन सभी प्लेयर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टाईब्रेक पॉइंट के आधार पर स्थान तय किया गया ।
अंडर 7 ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान पर राजवीर अज़वानी रहे, तृतीय स्थान पर अमर्त्य झा रहे, वही बालिका अंडर 7 वर्ग में शावी जैन रायपुर जिला चैंपियन एवम अनिका गुप्ता उप विजेता बनी, इन सभी प्लेयर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टाईब्रेक पॉइंट के आधार पर स्थान तय किया गया ।
इस प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता 7 से 10 जुलाई तक मुंगेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर चयन प्रतियोगिता 2023 मे रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इसमें प्रथम एवम द्वितीय , तृतीय, चतुर्थ स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ट्राफी के साथ 5000रु व 3000रु , 2000रु व 1000 रु का नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया तथा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र एवम गिफ्ट प्रदान किये गए।
गए ,प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियो को हमारे अतिथियों द्वारा पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता के संचालक श्री विकास शर्मा एवम प्रतियोगिता निर्देशक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विनोद शर्मा थे.
पुरुस्कार वितरण श्री नवीन शुक्ला सचिव जिला शतरंज संघ, श्री आंनद अवधिया सह सचिव छग राज्य शतरंज संघ के द्वारा किया गया.समापन समारोह में जिला शतरंज संघ के संदीप दीवान,गौरव दीवान,रोहित यादव समेत शतरंज खिलाड़ी एवम उनके परिजन उपस्थित थे।
*सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से मुलाकात कर की हड़ताल खत्म*
*प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त*
*किसानों के हित को देखते हुए काम पर लौटने का लिया निर्णय*
रायपुर: प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने किसानों के हित को देखते हुए एक जून से जारी अपनी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की। मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधि मंडल से किसानों के हित में ऋण, खाद, बीज आदि के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हड़ताल वापिस लेने की समझाईश दी।
डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि समितियों से संबद्ध कृषकों को ऋण, खाद-बीज का वितरण में किसी भी प्रकार की बांधा नहीं आए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कृषकों को सभी प्रकार की सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराना है। मंत्री डॉ. टेकाम की समझाईश से सहमत होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने हड़ताल वापिस लेते हुए प्रदेश सरकार और मंत्री डॉ. टेकाम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कर्मचारियों को वेतन नियमित रूप से मिलने की व्यवस्था के लिए आश्वास्त किया और विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि वेतन में बढ़ोतरी के संबंध में समिति कर्मचारियों के सेवानियम में संशोधन के लिए अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक की अध्यक्षता में पूर्व से ही समिति गठित है, इस कमेटी के रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत होने पर विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि समिति के कर्मचारियों के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कैडर के समिति प्रबंधक के पदों में से 50 प्रतिशत पर प्राथमिक समितियों के कर्मचारियों के आरक्षित किए गए हैं और समिति कर्मचारियों के लिए उम्र सीमा 55 वर्ष तक की गई है। इस पद के लिए 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले कर्मचारी व्यापम के माध्यम से आयोजित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। समिति कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा वेतन अनुदान शासन से दिलाने की मांग करते हुए, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से समन्वय कर कर्मचारी प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने आश्वास्त किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकार सिंह, प्रांतीय संयोजन श्री संतोष साहू, प्रांतीय महासचिव श्री अरूण बेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज साय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
एलन रायपुर में बजे सफलता के ढोल, सिटी टॉपर 1,2,3 के साथ टॉप-4000 में एलन के 9 स्टूडेंट्स
एलन रायपुर के अखिलेश ने हासिल की एआईआर-155
रायपुर. आईआईटी गुवाहाटी ने रविवार को देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम जारी कर दिया। परिणामों में एलन रायपुर ने श्रेष्ठता साबित की है।
एलन रायपुर के सेंटर हेड कुणाल सिंह ने बताया कि एलेन के स्टूडेंट्स ने सिटी मै पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। अखिलेश अग्रवाल ने 275 अंकों के साथ आल इंडिया रैंक 155 प्राप्त कर रायपुर मैं पहला स्थान प्राप्त किया है। रायपुर में स्थापना के साथ ही एलन ने लगातार दूसरे साल बेस्ट रिजल्ट्स दिये है। अखिलेश ने जेईई-मेन में आल इंडिया रैंक-107 हासिल की थी। इसके साथ ही विराज विजयकुमार लिल्हारे ने एआईआर- 459 के साथ रायपुर मैं दूसरा, नमन शर्मा ने 518 के साथ रायपुर मैं तीसरा स्थान, नीलाक्ष मलिक ने 1080 तथा चैतन्य धवन 2779, लक्ष्य खिलवानि 3079, जसमीत सिंह चढ़ा 3114, स्वप्निल मदान 3676 और ताहेर हुसैन 3841 ने आल इंडिया रैंक प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि नेशनल रिजल्ट में टॉप-10 में एलन के 4 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इनमें क्लासरूम स्टूडेंट राघव गोयल ने आल इंडिया रैंक-4, क्लासरूम स्टूडेंट प्रभव खंडेलवाल ने आल इंडिया रैंक-6, क्लासरूम स्टूडेंट मलय केडिया ने आल इंडिया रैंक 8 और वहीं नागिरेड्डी बालाजी ने आल इंडिया रैंक 9 प्राप्त की है। इसके अलावा हर्षित कंसल ने आल इंडिया रैंक-16, मौलिक जिंदल ने आल इंडिया रैंक-19, समीर अरविन्द पाटिल ने आल इंडिया रैंक-20, देशांक प्रताप सिंह ने रैंक-22, जत्सया जरीवाला ने रैंक-24, मयंक सोनी ने रैंक-26 प्राप्त की है। टॉप-50 में 19 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसके साथ ही एलन के टॉप-100 में 37 स्टूडेंट्स रहे हैं, जिनमें 31 क्लासरूम कोर्स से तथा 6 स्टूडेंट्स दूरस्थ शिक्षा से एलन से जुड़े हुए हैं
डाउट सॉल्विंग होने से टॉपिक पर पकड़ मजबूतः अखिलेश अग्रवाल
जेईई एडवांस्ड रैंकः 155
इंस्टीट्यूट - एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
पिताः निर्मल अग्रवाल
मांः गोल्डी अग्रवाल
जन्मतिथि : 9th अगस्त 2005
अखिलेश ने जेईई एडवांस्ड-2023 में ऑल इंडिया रैंक 155 हासिल की है। मलय ने बताया कि जेईई एडवांस्ड में सक्सेस के लिए मैंने एलन फैकल्टीज की गाइडेंस के अनुसार ही तैयारी की थी। फिजिक्स और मैथ्स में थ्योरी क्लीयर करने के साथ ही प्रेक्टिस पर ज्यादा जोर दिया, जबकि कैमेस्ट्री में एनसीईआरटी सिलेबस पर पूरा फोकस करते हुए तैयारी की। सवालों की प्रेटिक्स बार-बार करता था। इससे कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ। एलन की ओर से मिलने वाले मॉड्यूल्स व स्टडी मैटेरियल परफेक्ट होते हैं। मेरी सक्सेस में माता-पिता के साथ एलन की फैकल्टीज व मेंटोर्स का पूरा सहयोग है। ये समय-समय पर मुझे मोटिवेट करते रहते थे। जेईई की तैयारी एलन से करने का निर्णय मेरे लिए अच्छा था। वीकली टेस्ट से परफॉर्मेन्स में सुधार आता गया और नियमित डाउट सॉल्विंग होने से टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत होती चली गई। अखिलेश अग्रवाल ने जेईई मेन 2023 की परीक्षा में 99.99 परसेन्टाइल स्कोर और मैथ्स मैं 100 परसेन्टाइल स्कोर कर ऑल इंडिया रैंक 107 हासिल की थी।
एक एसपी समेत 13 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण
रायपुर : राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में एक और बड़ी सर्जरी करते हुए एक एएसपी सहित 13 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किया है इसमें सभी अधिकारियों को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में नई पदस्थापना दी गई है
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सीडी तिर्की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल पुलिस मुख्यालय अजय शर्मा उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र बोस छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी सुरेश कुमार ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक रायपुर रमेश मरकाम उप पुलिस अधीक्षक बलरामपुर कृष्ण कुमार पटेल उप पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी सत्य प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक रायपुर हरविंदर सिंह निरीक्षक बिलासपुर राहुल तिवारी निरीक्षक गरियाबंद विवेक सिंगर दंतेवाड़ा प्रणाली कुमार वैद्य निरीक्षक धमतरी शरद कुमार चंद्रा निरीक्षक रायगढ़ चितरंजन साहू उपनिरीक्षक बीजापुर जितेंद्र कुमार नंदे उप निरीक्षक कोंडागांव इत्यादि सभी अधिकारियों को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में नवीन पदस्थापना दी गई है
*माधव राव सप्रे ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी : श्री बघेल*
*मुख्यमंत्री ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया याद*
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सप्रे जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने सैकड़ों सत्याग्रहियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है।
श्री बघेल ने कहा कि सप्रे जी जीवन भर देश और साहित्य की सेवा में लगे रहे। उनके कई लेख और कृतियां प्रकाशित हुई। उन्होंने अनेक संस्थाओं को जन्म दिया जिनके माध्यम से लोग देश और जन सेवा के लिए आगे आए। सन् 1900 में जब प्रकाशन के लिए पर्याप्त सुविधाएं और आधुनिक तकनीकी नहीं थी, उन्होंने वामनराव लाखे जी और रामराव चिंचोलकर जी के सहयोग से पेण्ड्रा में मासिक हिन्दी समाचार पत्र ‘छत्तीसगढ़ मित्र‘ का सम्पादन और प्रकाशन शुरू किया। सप्रे जी द्वारा रचित कहानी ‘टोकरी भर मिट्टी‘ को भारतीय साहित्य में हिन्दी की पहली मौलिक कहानी का गौरव प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्रे जी का व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्यकारों और पत्रकारों सहित आम जनता के लिए भी प्रेरणादायक है।
*छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*
*सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए देश-प्रदेश से आए साधु-संत*
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज डॉ. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। श्री बघेल ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में अनेक संतों को एक साथ देखकर सुख की अनुभूति हो रही है। यहां लोगों के दिलों में संत कबीर बसे है। छत्तीसगढ़ के कण-कण में संत कबीर की वाणी बसती है। उन्होंने कबीर आश्रमों, जिन्हें अब तक अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है, को 5-5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा साधु-संत भारत देश में अवतरित हुए हैं। समाज में साधु-संत वर्तमान समस्याओं को हल करने और उसके उत्तर देने वाले होते हैं। अलग-अलग संत के विचार भिन्न हो सकते हैं। आज किसी की तबियत खराब हो जाए तो वह डॉक्टर, वैद्य या किसी हकीम के पास जाकर अपना इलाज करवा लेता है। जब कोई व्यक्ति मन से बीमार हो जाए, तो उसका समाधान साधु संत-गुरू करते है।
उन्होंने कहा कि बच्चे जब बड़े होते है तो उन्हें लगता है कि 12वीं पास कर लूं, उसके पश्चात कॉलेज जाने में सुख है, कॉलेज के बाद नौकरी का सुख, फिर घर-गृहस्थी (परिवार) का सुख और आखिरी में वह श्मशान पहुंच जाता है, तब भी उसे सुख हासिल नहीं हो पाता। आज के समय में कोई व्यक्ति खुश नहीं है, सभी को सुख की तलाश है। लोगों को आज अच्छा भोजन, नए कपड़े और आधुनिक सुख-समृद्धि चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज संत कबीर तो नहीं है, लेकिन उनके संदेशों को आगे बढ़ाने वाले संतों का सानिध्य प्राप्त करके उनके बताए रास्ते पर चल सकते है। संतों के विचारों को अपने जीवन में उतारे और आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत करें। आज किसी को दुखी होने की जरूरत नहीं है, लोग बाहर सुख की तलाश करते है जबकि सुख तो हमारे अंदर ही व्याप्त है।
महोत्सव का आयोजन सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन की ओर से किया गया। महोत्सव में पद्मश्री मदन सिंह चौहान ने भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा शामिल हुए। कबीर स्मृति महोत्सव में देशभर से आए संत शामिल हुए। इनमें बाराबंकी (उ.प्र.) से आए संत श्री निष्ठा साहेब, खरसिया के संत श्री सुधाकर शास्त्री, कबीरमठ नादिया के आचार्य श्री मंगल साहेब, दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास, दामाखेड़ा परम्परा प्रतिनिधि श्री रविकर साहेब, जागु साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, दयानाम साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन से संत गुरूजन एवं साध्वीजन शामिल हुए।
रायपुर जिले के 27 शैक्षणिक संस्थानों से कुल 123 स्कूल बसों का किया गया मैकेनिकल जांच व चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण।
यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग जिला रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल बसों का जांच शिविर का दूसरी बार किया गया आयोजन।
उक्त दोनों शिविर में अब तक कुल 722 स्कूल बसों का जांच किया गया।
बता दे कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विगत 11 जून 2023 को स्कूल बसों का जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 71 शैक्षणिक संस्थानों के 599 स्कूली बस जांच हेतु उपस्थित आए थे , जिन शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बस उक्त शिविर में नहीं आए थे उन्हें पुनः 18 जून 2023 को जांच शिविर में उपस्थित होने आहूत की गई थी जिसमें जिला रायपुर के 27 शैक्षणिक संस्थानों से 123 बसे उपस्थित हुए जिनका यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण किया गया साथ ही एमटी शाखा अमलेश्वर दुर्ग एवं रायपुर के टाटा मोटर्स , स्वराज मजदा कंपनी के कुशल इंजीनियर व मैकेनिकों द्वारा मेकनिकाल जांच किया गया जिसमें उपस्थित सभी बसें फीट पाई गई।
साथ ही उपस्थित सभी चालकों का जिला अस्पताल रायपुर से डॉक्टर ऊर्जा गर्ग , डॉ अपूर्वा चंद्राकर की टीम एवं ए एस जी आई अस्पताल शंकर नगर रायपुर से डॉक्टर विनोद एवं टीम के द्वारा स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। जिनमें से कुल 8 बस चालकों में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित होना पाया गया जो निम्नानुसार है। कृष्णा पब्लिक स्कूल से 03 , शिवोम विद्यापीठ से 01 , वृंदा नॉटी किड्स से 01, ब्राइटन स्कूल से 01 एवं आरके शारदा विद्या मंदिर से 02 बस चालकों में से 03 बस चालकों को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप दोनों होना पाया गया , 04 बस चालको को मधुमेह एवं 01 बस चालक को उच्च रक्तचाप से पीड़ित होना पाया गया जिन्हें चिकित्सक द्वारा उचित परामर्श दिया गया।
*भूपेश राज का शराब कोचिया सिंडिकेट बदस्तूर कायम- केदार गुप्ता*
रायपुर: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश भर में शराब दुकानों से मुंहमांगी तादात में कोचियों को शराब उपलब्ध होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला उजागर होने के बावजूद भूपेश बघेल के राज का शराब कोचिया सिंडिकेट बदस्तूर जारी है। बड़े शराब घोटाले में सरकार की शराब विपणन कंपनी का एमडी रहा आबकारी अफसर जेल चला गया। सरकार की भरपूर सहानुभूति होने के बाद भी उसे जमानत नहीं मिली। अवैध तरीके से गली गली में शराब बिक्री का लक्ष्य पूरा करने शराब दुकानों को कोचियों का अड्डा बना दिया गया है, वह कारोबार अब भी धड़ल्ले से चल रहा है। शराब दुकानों के कर्मचारी किसके निर्देश पर पूरे प्रदेश में कोचियों को मांग के मुताबिक शराब उपलब्ध करा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि 2 हजार करोड़ रुपये का संगठित शराब घोटाला पकड़े जाने के पहले तक शराब दुकानों में दो तरह की शराब बिक रही थी, एक वैध और दूसरी अवैध। एक की बिक्री की रकम सरकार के खजाने में जा रही थी तो दूसरी की रकम सरकार संरक्षित सिंडिकेट के खजाने में। यह बात पूरे प्रदेश की जनता जानती है। विधानसभा में भाजपा ने लगातार यह मुद्दा उठाया। अभूतपूर्व शराब घोटाला ईडी ने पकड़ा तो तथ्य सामने आया कि 40 फीसदी तक राजस्व सिंडिकेट की तिजोरी में चला गया। अब मुख्यमंत्री बतायें कि यह कोचिया नेटवर्क किसके लिए काम कर रहा है। यह कोचिये कौन है ? जो सरकारी शराब दुकानों के खास ग्राहक हैं। कोचियागिरी की कमाई क्या चुनावी खर्चे के लिए बटोरी जा रही है?
सरकार क्यों मौन है,कोचियें के कारण संगठित अपराध बढ़ रहे है
*क्या घोटालों की ट्रेनिंग देंगे कांग्रेस के मास्टर ट्रेनर- चौधरी*
रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस द्वारा मास्टर ट्रेनर भेजकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रशिक्षण देने की योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह विचारहीन भ्रष्ट पार्टी अब तक वैकेंसी निकालकर वक्ता नियुक्त करने साक्षात्कार ले रही थी और अब बूथों के कार्यकर्ताओं को गुर सिखाने मास्टर ट्रेनर भेजकर क्या भ्रष्टाचार का हुनर सिखाएगी? छत्तीसगढ़ में हर प्रकार के घपले घोटाले करके भ्रष्टाचार का विश्व कीर्तिमान गढ़ने वाली पार्टी चुनावी भ्रष्टाचार घपलेबाजी का हुनर सिखाने निकलने वाली है लेकिन हर बूथ पर तैनात भाजपा के सजग कार्यकर्ता कांग्रेस को किसी तरह की धांधली नहीं करने देंगे। कांग्रेस बूथ कमेटी तक गठित करने की हैसियत में नहीं है, यह बात जगजाहिर हो गई है। अब धांधली सिखाई जा रही है लेकिन कांग्रेस की करतूतों के कारण उसकी विदाई तय है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई है और कांग्रेस पहले से ही भ्रष्टाचार का नरवा है तो यह पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को वही सिखा सकती है, जिसमें उसकी मास्टरी है। कांग्रेस को दस हजार नेताओं को 23 हजार बूथ पर भेजने की क्या जरूरत है। इस पार्टी में कार्यकर्ता हैं कहां? कांग्रेस 10 हजार नेताओं की सूची बना रही है तो स्पष्ट है कि कांग्रेस में सब नेता हैं, कार्यकर्ता नहीं हैं और ये सारे नेता फुल ट्रेंड हैं घोटालों के लिए। फिर मास्टर ट्रेनर की भी जरूरत नहीं है। कांग्रेस के पास सबसे बड़ा कलाकार उपलब्ध है। सारे गोरखधंधे सिखाने में उनके जैसा ट्रेनर पूरी दुनिया में नहीं होगा। एक कैम्प लगाएं और घोटालों के सरताज से घुट्टी पिलवा दें।
*फिल्म आदिपुरुष को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान*
*कहा, भारत के रोम-रोम मे बसे हैं श्री राम, फ़िल्म में श्री राम और रामायण के चरित्र को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना ठीक नहीं*
रायपुर: आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म आदिपुरुष पर अपनी राय व्यक्त की उन्होंने इस फिल्म के विरोध को लेकर कहा कि श्री रामचन्द्र जी भारत के रोम-रोम मे बसे हुए हैं, युग-युगांतर से श्री राम जी की छवि पूरे देश में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में बसी हुई है।
यही कारण है कि आज जब एक फ़िल्म श्री राम और रामायण के चरित्र को तोड़-मरोड़ रही है तब पूरा देश इस नकारात्मकता के विरुद्ध खड़ा है।
*पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को लिखा पत्र*
*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल खोल कृषकों के बीमा रिकार्ड में सुधार करने का किया आग्रह, कहा इससे राजनांदगांव के वंचित किसानों को मिलेगा केंद्र की जनकल्याणकारी योजना का लाभ*
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल को सीमित अवधि के लिए खोलकर विगत वर्षों के बीमित कृषकों के बीमा रिकार्ड में सुधार करने का आग्रह किया, जिससे कि राजनांदगांव जिले के वंचित किसानों को केंद्र की इस जनहितकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
*मुख्यमंत्री श्री बघेल 18 जून को लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे*
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 जून को हिदायतउल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल 18 जून को दोपहर 12ः35 बजे से राजधानी के ऑडिटोरियम हॉल मेकाहारा में ‘सदगुरू कबीर विश्व शांति मिशन‘, छत्तीसगढ़ संत संगठन के तत्वाधान में आयोजित सदगुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 3ः20 बजे ट्रीपल आई टी आडिटोरियम नवा रायपुर पहुुंचेंगे और वहां आयोजित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6 वां दीक्षांत समारोह में भाग लेंगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5ः30 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर 5.50 बजें होटल वीडब्यू कैन्यान पहंुचेंगें और वहां बी.एस.टी.व्ही. मध्यभारत के कार्यक्रम ‘‘नवा बिहान - नवा छत्तीसगढ़‘‘ में शामिल होंगें।
*मुख्यमंत्री को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की* *रथयात्रा में शामिल होने का मिला आमंत्रण*
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष श्री राधेश्याम विभार के नेतृत्व में आए उत्कल महासभा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आगामी 20 जून को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी के रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में आमंत्रण हेतु उत्कल महासभा रायपुर के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर श्री श्यामलाल कुलदीप, श्री लक्ष्मण बघेल, श्री राजू दुर्गा, श्री अजय नन्द सहित उत्कल महासभा रायपुर के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
*बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी अपनी पीठें थपथपाना आश्चर्यजनक : भाजपा।*
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। डॉक्टर्स, दवाओं, स्वास्थ्य उपकरणों समेत दीगर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से प्रदेश के अस्पताल जूझ रहे हैं और अब प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल चुकी प्रदेश सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन माह से वेतन तक नहीं दे पा रही है। श्री चंदेल ने कहा कि ऐसी दशा में भी स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे करना अजीब है।
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे दावे और फर्जी आंकड़े पेश करके अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बनने में लगी हुई है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि उसके पास न तो हर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए पर्याप्त डॉक्टर्स हैं, न स्वास्थ्य उपकरण हैं, न दवाएँ हैं और न ही स्टाफ नर्सों को वेतन देने के लिए पैसे हैं। अकेले रायपुर जिले में तीन महीने पहले ही 300 स्टाफ नर्सों की भर्ती की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें इन तीन महीनों के वेतन का एक रूपया भी इस प्रदेश सरकार ने नहीं दिया है। श्री चंदेल ने सवाल किया कि लाखों करोड़ रुपए का कर्ज लेकर भी अगर सरकार अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं पा रही है तो आखिर कर्ज ली गई राशि जा कहां रही है? क्या यह राशि भी प्रदेश के ‘सीएम’ (कलेक्शन मास्टर) दिल्ली के 10,जनपथ की तिजोरी में भर रहे हैं?
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने प्रदेश में चल रही मोबाइल मेडिकल युनिट को भी घोटालों की एक नई शाखा बताया है। श्री चंदेल ने कहा कि इस योजना में शहरी युनिट में प्रति वाहन 7 लाख रुपए तक खर्च बताया जा रहा है, जबकि इसी योजना की ग्रामीण युनिट में यही खर्च 1.8 लाख रुपए तक बताया जा रहा है। वाहनों व उपकरणों के मामूली अंतर के अलावा बाकी सभी सुविधाएं एक जैसी होने के बाद भी खर्च की राशि में इतना भारी अंतर बड़ी गड़बड़ियों का संकेत कर रही है। श्री चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों को कालातीत (एक्सपायरी) दवाएँ देने के मामले में दोषियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त किया है।
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि जिस प्रदेश में स्वयं मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र तक में पर्याप्त डॉक्टर्स नहीं हों, जिस प्रदेश में राजधानी स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल अंबेडकर अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए 18 करोड़ रुपए में खरीदी गई पेट स्कैन (पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी) मशीन लगभग 6 वर्षों से धूल खा रही हो और कैंसर मरीजों को 25 हजार रुपए तक खर्च करके निजी अस्पतालों में जाँच करानी पड़ रही हो, जिस प्रदेश मे आदिवासी बहुल जिला जशपुरनगर के जिले के 7 प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों में एक भी डॉक्टर पदस्थ नहीं हों और सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्थित ये सारे स्वास्थ्य केन्द्र नर्सों के भरोसे चल रहे हों, जिस प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज शुरू करने के दावे की धज्जियाँ उड़ाते राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ग्लूकोज की सलाइन तक मरीजों या उनके परिजनों को बाजार से खुद खरीदकर लाने को कहा जाता हो, समुचित इलाज के अभाव में छत्तीसगढ़ के 25 हजार बच्चों की मौत तक हो जाती हो, उस प्रदेश की सरकार को झूठी शेखियाँ बघारने के बजाय अपने तमाम दावों के खोखलेपन पर शर्म महसूस होनी चाहिए।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।
एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से उड़ीसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 18 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर चलने तथा 1-2 जिलों में उष्ण रात्रि रहने की संभावना। है।