छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन
प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा और बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया
भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हुआ रामलीला मैदान
रायपुर : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन आज प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा और बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों ने भजन के माध्यम से श्रीराम के कहानी की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हो उठा।
भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा ने श्रोताओं से कहा कि प्रभु श्रीराम सबको साथ लेकर चले, आप मेरा साथ दें और राम का नाम लें। उनके अपील पर दर्शकों ने श्रीराम का जय घोष किया। श्री लख्खा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह भव्य आयोजन कर संस्कृति को जोड़ने का काम किया है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। महोत्सव के आयोजन से पूरा रायगढ़ शहर राममय हो गया है।
बाबा हंसराज रघुवंशी ने दी भक्तिमय प्रस्तुति - रामायण महोत्सव के दूसरे दिन बाबा हंसराज रघुवंशी की भजनों ने दर्शकों को मन मोह लिया। मेरा भोला है भण्डारी जैसे प्रसिद्ध भजनों के गायक बाबा रघुवंशी को दर्शकों ने उत्सुकता के साथ सुना और श्रोता उनकी गीतों पर आनंदित होकर झूमने लगे। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने श्री लखबीर लख्खा और बाबा रघुवंशी को रामचरित मानस ग्रंथ की प्रति और राजकीय गमछा भेंटकर सम्मानित किया।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़ चित्तपावन कोकणस्थ मराठी समाज के भिलाई दुर्ग इकाई की बैठक
छत्तीसगढ़ चित्तपावन कोकणस्थ मराठी समाज के भिलाई दुर्ग इकाई की बैठक रविवार को गजानन महाराज मंदिर हुडको में संपन्न हुई । बैठक में श्रीमती रोहिणी पाटणकर जी ने सर्वप्रथम इस सभा का उद्देश्य एवं इसको प्रचार प्रसार करने हेतु मार्गदर्शन दिया ।
परशुराम जी के चित्र पर मार्ल्यापण करने के पश्चात रायपुर इकाई से पधारी श्रीमती शुभंागी आपटे डॉ.दीपक बेड़ेकर, श्रीमती मंजूषा बेड़ेकर, आचार्य जयंत वझे, दीपक खरे जी ने अपने विचार रखें। दुर्ग भिलाई के श्री मिलिंद गद्रे , हर्षवर्धन वझे, ने भी संगठन को मजबूत करने के लिये अपने सुझाव दिये । डॉ.दीपक बेड़ेकर, श्रीमती मंजूषा बेड़ेकर ने इस अवसर पर अपनी सांगीतिक प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया । आज की बैठक की शुरुवात गणपति वंदना श्री अजय लोंढे जी के गायन से हुई ।
बोल रे पपीहरा इस मधुर गीत को कु रश्मि गोखले ने प्रस्तुत किया, नो प्लास्टिक कैपेन मोर रायपुर की ब्रांड एम्बेसडर एवं कई लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड बनाने वाली श्रीमती शुभांगी आपटे ने कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया। कवीश गोखले, कु.पदमजा पाटणकर ने विशेष सहयोग दिया । बैठक का संचालन श्रीमती वैष्णवी नातू ने किया । खराब मौसम के रहते हुये भी करीब सौ से ज्यादा सदस्यों का सक्रिय उपस्थिती के साथ अंत में कोकणस्थ समाज का विशेष पेय कोकम शरबत एवं स्वलपहार से बैठक का समापन हुआ ।
प्रवेश वर्ग राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 25 मई के चर्चा सत्र में पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका पर मुझे आमंत्रित किया गया 45 मिनट के कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से आई हुई बहनों और आयोजन समिति की सभी बहनों के साथ बहुत ही अच्छी चर्चा हुई सभी को पर्यावरण संरक्षण के बारे में पूरी जानकारी दी प्रश्नोत्तर भी हुए।फिर सबको नए कपड़े की थैलियां दी और शपथ भी दिलाई। कुछ बच्चियों ने अपने सुझाव भी दिए।इतने अनुशासनबद्ध शिविर में मुझे बहुत ही आनंद आया।मुझे मौका देने के लिए सभी को धन्यवाद
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
मीडिया के विरुद्ध साजिश रचने में मुख्यमंत्री तो इंदिरा गांधी से भी आगे निकल गये : भाजपा*
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय तथा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार पर इरादतन साजिश रचकर पत्रकारों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। श्री पांडेय व श्री चंद्राकर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रताड़ित पत्रकार सुनील नामदेव की पत्नी मनमीत कौर नामदेव ने प्रताड़ना की घटना को विस्तार से बताया।
भाजपा सांसद श्री पांडेय ने कहा कि निर्भीक पत्रकारिता कर रहे और ईडी के छापों व जांच कार्रवाइयों के तथ्य प्रदेश के सामने रख रहे पत्रकार सुनील नामदेव के जेब में ड्रग्स की पुड़िया डालकर षड़यंत्रपूर्वक फंसाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री पांडेय ने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा और सुविधा देने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जवाब दें कि क्या यही पत्रकारों की सुरक्षा है? उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुनील नामदेव को जेब में ड्रग्स की पुड़िया प्लांट करके जिस मामले में गिरफ्तार किया है, वह पूरा मामला नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंपा जाए। सांसद श्री पांडेय ने मांग की कि प्रदेश सरकार पत्रकार और पत्रकार के परिवार के साथ इंसाफ करे।
विधायक, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता श्री चंद्राकर ने कहा कि आपातकाल लगाकर सेंसरशिप लागू करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने भी कभी इस तरह किसी पत्रकार को षड्यंत्र करके नहीं फंसाया, जिस तरह का कृत्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। कांग्रेस शासनकाल (2000-2003) के दौरान पत्रकार राजनारायण मिश्र के साथ भी क्या हुआ था, पूरा प्रदेश यह जानता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल आपातकाल लगाने वाली इंदिरा गांधी से भी आगे निकल चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोग कानून से ऊपर हैं। विरोधी राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों से लेकर आम जनता के साथ कभी भी कोई भी षड्यंत्र हो सकता है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार सुनील नामदेव के साथ हुई यह घटना अब तक की सबसे घटिया हरकत है और यह साबित हो गया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने विरोध में उठने वाली आवाज और निर्भीक पत्रकारिता को बर्दाश्त नहीं करती।
प्रदेश के सभी पत्रकार साथी प्रताड़ित किए जा रहे आज तक के पूर्व पत्रकार सुनील नामदेव व उनके परिवार का साथ दें। राजनीतिक और प्रक्रियागत लड़ाई तो हम सब मिलकर लड़ेंगे ही।
अमेरिका में इन दिनों मोहब्बत दुकान चला रहे राहुल गांधी को भी इस घटना का सच बताया जाना चाहिए।
पत्रकार सुनील नामदेव की धर्मपत्नी मनमीत कौर नामदेव ने पत्रकार वार्ता में उपस्थित होकर पूरे घटनाक्रम का सच सामने रखा और बताया कि किस तरह उनके पति को पड्यंत्रपूर्वक फंसाया गया है।
श्रीमती नामदेव ने बताया कि दो साल से उनके साथ शासन-प्रशासन अत्याचार कर रहा है, उनके पति को हिरासत में रखा गया है, उनका घर तुड़वा दिया गया। घटनाक्रम बयां करती श्रीमती नामदेव भावुक हो गई थीं।
प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू माजूद रहे।
रूंधे गले से श्रीमती नामदेव ने बताया कि बिना सर्च वारंट के उनके घर की कभी भी तलाशी ली जाती है, बिना अरेस्ट वारंट के उनके पति को पुलिस बलपूर्वक गिरफ्तार कर ले गई। उनकी बेटी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया तो पुलिस ने मोबाइल छीनकर सारे वीडियो डिलीट कर दिए।
श्रीमती नामदेव ने भावुक होकर सभी पत्रकारों से इस संघर्ष में अपने परिवार के लिए सहयोग की अपील की।
पत्रवार्ता के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने पिछले चार वर्ष के दौरान प्रदेश भर में उन पत्रकारों की सूची जारी की जिन्हें कांग्रेस सरकार की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा है।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का मंच पर पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
महाराष्ट्र के वर्धा के आए कलाकार दल ने अरण्य कांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
श्रीराम के वनवास कथा से जुड़े प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाराष्ट्र के वर्धा के आए कलाकार दल ने अरण्य कांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
श्रीराम के वनवास कथा से जुड़े प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
चोरी की दोपहिया वाहन के साथ आरोपी नरेन्द्र सागर गिरफ्तार
रायपुर : रायपुर पुलिस को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाड़ी के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र सागर निवासी नेहरू नगर कोतवाली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नरेन्द्र सागर से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नरेन्द्र सागर से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया।
जिस पर आरोपी नरेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 08 ए टी 2431 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - नरेन्द्र सागर पिता धरमू उर्फ धरम सागर उम्र 22 साल निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी- विकास उपाध्याय
गुढ़ियारी वार्ड क्र.19 अंतर्गत झगरहीन डबरा एवं अशोक नगर मुक्तिधाम का हुआ निरीक्षण, साथ ही वार्डवासियों से हुए रूबरू - विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय कल शाम डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 अंतर्गत गुढ़ियारी स्थित झगरहीन डबरा एवं अशोक नगर मुक्तिधाम के सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर निरीक्षण करने पहुँचे। जहाँ नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ उन्होंने झगरहीन डबरा एवं अशोक नगर मुक्तिधाम का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने हेतु निर्देशित भी किये।
साथ ही वार्ड क्र.19 के आमजनमानस से जनसंपर्क कर उनके स्वास्थ्य व वार्ड में मिल रही सुविधाओं व कार्यों के बारे में पूछपरख कर जायजा लिया। विधायक विकास उपाध्याय निरन्तर अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने हर समय तत्परता से कार्यरत् हैं, उन्होंने कहा कि उनकी अधिक से अधिक कोशिश यही रहती है कि वार्ड में उपस्थित सभी नागरिकों से चर्चा हो सके।
निरीक्षण के दौरान जोन अध्यक्ष मनीराम साहू, वार्ड पार्षद मंजू वारेन्द्र साहू, मोहन सेन, नरेश गड़पाल, कुन्दन सिन्हा, सुमीत जोशी, विजय देवांगन, मनीष शाह, वजन मानिक, राकेश यादव, भगत सिंह, विवेक, विकास मेश्राम, भाऊ कण्डरा एवं काफी संख्या में आमजन सहित जोन क्रमांक-08 एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी सम्मिलित हुए।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
मुख्यमंत्री ने रीपा उत्पादों की बिक्री के लिए चैट बोट का किया शुभारंभ
रीपा के उद्यमी आसानी से बेच सकेंगे अपने उत्पाद
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पादों के ऑर्डर के लिए चैट बोट का शुभारंभ किया। इस बोट को आत्मिक भारत - vertex suit द्वारा निर्माण एवं फसल बाजार के माध्यम और जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा एक्टिव किया गया है। इस चैट बोट के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उद्यमी अपने उत्पाद को व्हाट्सअप के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत 14 रीपा ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण हो रहा है। इनमें जूट के बैग, कोसा के कपड़े, टेराकोटा, जवाफूल चावल, रागी के उत्पाद, बांस शिल्प, मसाले, रेडी टू ईट, गोबर पेंट, संबलपुरी साड़ी एवं कपड़े, ढ़ोकरा आर्ट, आचार, बड़ी पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी इत्यादि शामिल हैं।
चैट बोट उपयोग करने में बहुत आसान है, व्हाट्सअप की भांति ही काम करता है। इस बोट की मदद से ऑर्डर को प्लेस किया जाता है और पेमेंट भी की जा सकती है। यह ग्रामीण उद्यमी के लिए उत्पाद को बेचने में बहुत ही ज्यादा लाभकारी व आसान है। साथ ही रीपा में उत्पादित सामग्रियों को ऑनलाईन बाजार जैसे कि अमेजान, फ्लिपकार्ट के माध्यम से ग्राहकों को बेचा जा सकेगा।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की ली बैठक
निजी अस्पतालों में होने वाले टीकाकरण के भी आंकड़े संकलित करें – श्री प्रसन्ना आर.
रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने आज मंत्रालय में टीकाकरण के लिए गठित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने बैठक में राज्य में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे टीकों की जानकारी लेकर इसकी समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम में अन्य विभागों की भी जिम्मेदारियां सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने निजी अस्पतालों में हो रहे बच्चों के टीकाकरण के भी आंकड़े संकलित करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह ने बैठक में सभी टीकाकरण केंद्रों में कोल्ड-चेन की व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इसमें आ रही समस्याओं को तत्काल दूर करने को कहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान ने टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के परिजनों को सोशल मोबिलाइजेशन के माध्यम से जागरूक कर नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए भारत सरकार द्वारा यू-विन (U-Win) डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। इसके माध्यम से लाभार्थियों का नेम बेस्ड ट्रैकिंग किया जा सकता है जिससे सभी बच्चों को समय पर टीका लगाने में सहायता मिलेगी और लेफ्ट-आउट एवं ड्रॉप-आउट बच्चों की संख्या को कम किया जा सकेगा। यू-विन के माध्यम से टीकाकरण के तुरंत बाद डिजिटल सर्टिफिकेट जारी हो जाता है।
वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म की पायलेटिंग राजनांदगांव और महासमुंद जिले में की जा रही है। शीघ्र ही सभी जिलों में यू-विन का उपयोग प्रारंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. वी.आर. भगत, डॉ. महेंद्र सिंह, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रदीप टंडन और इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएनडीपी के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में 12-13 अगस्त और 19-20 अगस्त को आयोजित होंगे विशेष शिविर
मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी
1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में तैयार होगी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली, 4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हैं दावा-आपत्ति
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ले ने ली मान्यता प्राप्त दलों की बैठक, द्वितीय एसएसआर और ईवीएम/वीवीपैट के एफएलसी कार्यक्रम की दी जानकारी
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पहले 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यकम के अनुसार प्रदेश में विगत 25 मई से पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं। मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। सभी जिलों के मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में भी इसे प्रकाशित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे प्रत्येक बूथ पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करने का आग्रह किया है। श्रीमती कंगाले ने बैठक में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की जिला स्तर पर एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) के लिए निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश के सभी जिलों में ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आगामी 10 जून से 27 जून 2023 के बीच संपादित की जाएगी।
द्वितीय एसएसआर के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में मौजूद अभिहित अधिकारी/बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।
दावा-आपत्ति के निराकरण के लिए इस बीच 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 22 सितम्बर तक दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 29 सितम्बर तक तैयार मतदाता सूची के हेल्थ पैरामीटर्स (Health Parameters) की जांच और आयोग से इसके अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करने व डॉटाबेस को अद्यतन करने के साथ पूरक सूची का मुद्रण किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि लोगों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) एवं वोटर सर्विस पोर्टल लांच किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने सभी दलों एवं लोगों से अधिक से अधिक आवेदन ऑनलाइन भरने का आग्रह किया है। प्रकाशन अवधि में मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ceochhattisgarh.nic.in के माध्यम से भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए राज्य सूचना केन्द्र, रायपुर में स्थापित टोल-फ्री नंबर 180023311950 एवं जिलों में संचालित कॉल सेन्टर के टोल-फ्री नंबर 1950 में संपर्क कर सकते हैं।
नए मतदाता के रूप में पंजीयन के लिए प्रारूप-6 में व नाम विलोपन के लिए प्रारूप-7 में करें आवेदन
निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ऐसे भारतीय नागरिक जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे हैं तथा जिनका नाम अभी तक किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर सकते हैं। प्रवासी निर्वाचकों को प्रारूप-6क में आवेदन करना होगा। विद्यमान निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आक्षेप या विलोपन के लिए प्रारूप-7 में आवेदन देना होगा। स्वैच्छिक रूप से निर्वाचकों के आधार नंबर प्राप्त करने के लिए प्रारूप-6ख का प्रावधान किया गया है।
निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि को अन्यत्र रखने के लिए और प्रविष्टि की विशिष्टयों के सुधार के लिए प्रारूप-8 निर्धारित किया गया है। निवास स्थल में परिवर्तन, जैसे एक निर्वाचन क्षेत्र के भीतर एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरण या एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण, निर्वाचक नामावली में विद्यमान प्रविष्टि की शुद्धि, प्रतिस्थापित एपिक जारी करने एवं दिव्यांग मतदाता के तौर पर चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 में आवेदन करना होगा।
प्रारूप-6, 7 एवं 8 में प्राप्त दावा-आपत्तियों की सूची प्रारूप-9, 10, 11, 11क और 11ख में तैयार कर नियमित रूप से इनका प्रकाशन मतदान केन्द्रों में किया जाएगा। साथ ही इसकी साप्ताहिक सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कार्यालय के सूचना पटल एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदान की जाएगी। साप्ताहिक सूची का प्रकाशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट में भी किया जाएगा।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा : यह छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए शुभ संकेत, प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की उलटी गिनती शुरू
2 पद्मश्री,पूर्व आईएएस ,राज्य अलंकरण से पुरस्कृत छग के 13 कलाकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्तियों समेत सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने सैकड़ों साथियों-प्रशंसकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। भाजपा में प्रवेश करने वालों में पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तियां, पूर्व आईएएस, समाज प्रमुख, जन प्रतिनिधि, किसान, छात्र, अधिवक्ता, फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन मैनेजर,व्यापार जगत की मशहूर हस्तियां, राज्यअलंकरण पुरस्कार से पुरस्कृत और अंतरराष्ट्रीय ख्यति प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोककला के अग्रणी कलाकार शामिल हैं।
गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुए एक भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ,प्रदेश महामंत्री द्वय केदार कश्यप व विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत,प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
भाजपा प्रवेश करने वालों में विभिन्न विधाओं के राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हस्तियां, पद्मश्री राधेश्याम बारले के नेतृत्व में, दुर्ग संभाग के 169 कलाकारों के साथ ही रायपुर संभाग के लगभग 100 व बिलासपुर संभाग के 28 कलाकारों सहित 309 कलाकारों ने भाजपा प्रवेश किया। इसी तरह पद्मश्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के एक दर्जन कलाकारों और आधा दर्जन प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोड्क्शन मैनेजर , एक दर्जन कृषकों सहित 52 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया जिनमें छात्र, व्यापारी और अधिवक्ता भी शामिल हैं।
भाजपा शामिल होने वालों में अनेक जिलों के कलक्टर रहे, पूर्व संयुक्त सचिव, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म्स कमीशन के पूर्व सेक्रेटरी राजपाल सिंह त्यागी भी शामिल हैं।
अखिल भारतीय मरार, माली, कुशवाहा, मौर्य, सैनी महासभा छत्तीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के रायपुर संभाग के 28 समाज प्रमुखों ने भाजपा में प्रवेश लिया।
रायपुर संभाग के गोंड आदिवासी समाज के प्रमुख युवा समाजसेवी विजय ध्रुव के नेतृत्व में धमतरी-सिहावा क्षेत्र के साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, कुर्मी समाज और अनुसूचित जाति वर्ग के 35 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
रायपुर नगर निगम के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल के नेतृत्व में 28 समाजसेवियों ने भी भाजपा का दामन थामा। स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, हाईकोर्ट एडवोकेट निशांत श्रीवास्तव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सेवानिवृत्त शासकीय सेवक अभनपुर क्षेत्र के ईश्वरलाल साहू, रायपुर के अधिवक्ता त्रय दीनबंधु गौर, प्रवीण पाल व रामकृष्ण ध्रुव ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साव ने इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए शुभ संकेतों का प्रारंभ है और इस बात पर मुहर भी है कि प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश के लोग कांग्रेस के कुशासन से बेहद त्रस्त हो चले हैं और अब वे भारतीय जनता पार्टी की ओर विश्वास भरी नजरों से निहार रहे हैं।
श्री साव ने कहा कि प्रदेश का जनमानस भाजपा की रीति-नीति, कार्यक्रमों और विचारधारा से प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों व सुशासन ने देशवासियों के भीतर विश्वास उत्पन्न किया है, जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी, घोटाले और भ्रष्टाचार करके छत्तीसगढ़ को कुशासन दिया है और प्रदेश में चहुं ओर असुरक्षा व अविश्वास का वातावरण निर्मित किया है। श्री साव ने कहा कि भाजपा के सुशासन से प्रभावित होकर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश का मतदाता कृतसंकल्पित हो गया है।
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल से दवा खरीदकर लोगों ने बचाए 102 करोड़ रूपए
मुख्यमंत्री मितान योजना : 76 हजार लोगों को घर पर मिला शासकीय दस्तावेज और प्रमाण-पत्र
स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से राज्य के 1.31 करोड़ से अधिक लोगों को मिला मुफ्त इलाज
अस्पतालों और कार्यालयों में लंबी लाईनों से मिला छुटकारा
रायपुर : प्रदेश में लोगों को समय, पैसे और श्रम से राहत देने मुख्यमंत्री मितान योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना का संचालन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से संचालित इन योजनाओं के माध्यम से अब तक 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोगों को मोहल्ले में ही एम्बुलेंस के जरिए निःशुल्क इलाज मिला है। इन योजनाओं से अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लाइन में खड़े होने और अनावश्यक खर्चों से लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि लोगों को घर बैठे शासकीय दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मितान योजना का मई 2022 को शुभारंभ किया गया है।
घर तक पहुंच रहे मितान-
लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार नगर निगमों, तहसीलों और अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता न पड़े। इसलिए राज्य सरकार ने प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू किया है, जिसमें योजना के प्रथम चरण में 17 नागरिक सेवाओं को प्रारंभ किया गया है। योजना के अंतर्गत 76 हजार से अधिक नागरिकों को उनकी आवश्यकता के शासकीय दस्तावेज घर बैठे ही प्रदान किए गए हैं। अब तक 77 हजार से अधिक नागरिकों ने योजना के लिए जारी टोल फ्री नंबर 14545 पर दस्तावेज बनाने कॉल किया है। योजना का उद्देश्य एक प्रभावी होम डिलीवरी मॉडल की मदद से नागरिकों को लगभग 100 सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। इसीलिए यह योजना मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को अपना बहुमूल्य समय, धन तथा ऊर्जा बचाने में मददगार है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग कार्यालयों में जाने से असमर्थ होने के कारण, इस योजना से अत्याधिक लाभान्वित हो रहा है।
मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शासकीय सेवाओं को नागरिकों के घर पर उपलब्ध कराने के लिए राज्य के बेरोजगार युवाओं को मितान एजेंट के रूप में तैनात करके लाभान्वित किया जा रहा है, जो आवश्यक दस्तावेज लेने और प्रमाण पत्र पहुंचाने के लिए नागरिकों के घर जा रहे हैं। यह योजना युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है, साथ ही आम नागरिकों को उनके घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान कर रही है।
यह योजना राज्य सरकार द्वारा एक अनुकरणीय पहल है। इस योजना के तहत नागरिकों को उनके घरों में आराम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना, आधार कार्ड पंजीकरण (5 वर्ष तक के बच्चों के लिए) आधार के मोबाइल नंबर में सुधार आदि जैसे प्रासंगिक प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। उन्हें विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदक को मितान की सेवा लेने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है और आवश्यकतानुसार प्रमाणपत्र के लिए कॉल सेंटर प्रतिनिधि को निवेदन करते है। कॉल करने पर मितान प्रतिनिधि बताते है कि सेवाओं का लाभ लेने के लिए आप 50 रूपए सेवा शुल्क के साथ संबंधित दस्तावेज तैयार रखे। इसके बाद मितान के प्रतिनिधि तय समय और तिथि पर आवेदक के घर पहुंचते है। दस्तावेज लेकर वे प्रमाण पत्र बनने के बाद मितान प्रतिनिधि घर पहुंचाने आते है।
1.31 करोड़ से ज्यादा मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज-
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक के अंतर्गत स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। इन योजनाओं के जरिए अब तक 1.31 करोड़ से ज्यादा मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ है। स्लम स्वास्थ्य योजना के जरिए प्रदेश में अब तक 58 हजार से ज्यादा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और 44 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया है। साथ ही 10.69 लाख मरीजों का निशुल्क पैथालौजी टेस्ट और करीब 37.71 लाख मरीजों को दवा वितरण किया गया है। अब इस सेवा को विस्तार देते हुए 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से झुग्गी बस्तियों में ही मरीजों का निःशुल्क परामर्श, ईलाज, दवाईयां और पैथालॉजी लैब की सुविधा सभी नगरीय निकायों में उपलब्ध है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के नगरीय निकायों में निवासरत शहरी गरीब परिवारों को उनके घरों के समीप ही मुफ्त चिकित्सीय जांच, लैब टेस्ट एवं मुफ्त दवाईयां मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना का विस्तार करने के उद्देश्य सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में 31 मार्च 2022 से प्रारंभ किया गया है। योजना के पात्र हितग्राही निकाय क्षेत्र के सभी नागरिक है। स्लम क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
60 लाख लोगों को मिली सस्ती दवाईयां-
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना अंतर्गत प्रदेश के सभी 169 नगरीय निकायों में 195 दुकानें शुरू की जा चुकी हैं। इन दुकानों में 329 जेनेरिक दवाएं, 28 सर्जिकल आइटम आदि उपलब्ध है। यह योजना आमजनों को ब्रांडेड जेनेरिक दवाईयां और सर्जिकल आइटम्स की सस्ती दरों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इन दुकानों में शासकीय चिकित्सकों को पर्ची पर जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना के तहत 167.52 करोड़ रूपए एमआरपी की दवाइयों के विक्रय पर 60 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को 101.89 करोड़ रूपए की राशि की बचत का लाभ मिल चुका है। दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इन दुकानों में देश की ख्यातिप्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने की शर्त रखी गई है। उपलब्ध दवाइयों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इंसुलीन आदि सम्मिलित रहेगी। साथ ही साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी न्यूनतम 50 प्रतिशत की भारी छूट के साथ उपलब्ध है।
1.52 लाख महिलाओं को मिली घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा-
दाई-दीदी क्लीनिक योजना अंतर्गत संपूर्ण महिला स्टाफ के साथ मेडिकल यूनिट झुग्गी-बस्तियों में जाकर महिलाओं का इलाज कर रही है। अब तक 2,036 शिविरों के माध्यम से 1.52 लाख हजार महिलाओं को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। योजना अंतर्गत शिविर लगाकर अब तक 29 हजार से ज्यादा महिलाओं का लैब टेस्ट और 1.44 लाख से ज्यादा महिलाओं को निशुल्क दवा का वितरण किया जा चुका है।
हाट बाजार क्लीनिक योजना से 84 लाख लाभान्वित
राज्य के ग्रामीण अंचलों के विशेषकर पहाड़ी और दूरस्त वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग का अमला हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 1.50 लाख से अधिक हाट बाजार क्लीनिक का आयोजन किया जा चुका है और इसके माध्यम से 84 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
प्रदेश के हाट बाजार में आयोजित किए जा रहे क्लीनिकों में लोगों को उपचार के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां और पैथोलॉजी की सुविधाएं मिल रही है। योजना के अंतर्गत राज्य में 429 डेडिकेटेड ब्राडिंग वाहन और चिकित्सा दलों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में लोगों का इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से बस्तर-सरगुजा सहित राज्य के अन्य दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी कम हुई है। इस योजना से महिलाओं और बच्चों के पोषण में सतत् निगरानी तो हो ही रही है साथ ही बस्तर में मलेरिया उन्मूलन अभियान को गति मिली है। इन इलाकों में महिलाओं और बच्चों में पोषण स्तर की जांच और कुपोषण के रोकथाम के लिए भी यह योजना सहायक साबित हुई है।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेंगी एडवांस कैथ लैब एवं आईसीयू की सुविधा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस कैथ लैब, आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी।
बालाजी हॉस्पिटल में 12 वेंटीलेटर के साथ 70 बिस्तरों का एडवांस आईसीयू सेटअप तैयार किया गया है, जिससे जिले के आसपास के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में एडवांस कैथ लैब भी स्थापित किया गया है ताकि दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी विभाग, आधुनिक डायलिसिस मशीन, नेफ्रोलॉजी विभाग, एडवांस गैस्ट्रो विभाग, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग सहित शुगर जांच की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध है।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, खेल एवं उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री उमेश पटेल, पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, सक्ती विधायक श्री राम कुमार यादव, रायगढ़ नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़
रामायण ऐसा महाकाव्य है जिसने सांस्कृतिक रूप से गहरा प्रभाव दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीपों में छोड़ा है।
भारत का गहरा संबंध इन द्वीपों से रहा है और यह संबंध सांस्कृतिक, व्यापारिक रहा।
सैकड़ों बरसों बाद भी आज भी यह सांस्कृतिक संबंध कायम हैं, खूबसूरत बात यह है कि इसकी प्रस्तुति इन देशों की अपनी है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रामलीला मैदान रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में पहुंचे।
"राम राम जय राजाराम, राम राम जय सीताराम" की पंक्तियों के साथ पूरा मंच राममय, भक्ति की अद्भुत बयार।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर, छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
बंगला गाड़ी का शौकीन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा
रिटायर्ड अधिकारी के सुने आवास में की 16 लाख रुपए से अधिक की चोरी
रायपुर 1 जून राजधानी पुलिस ने शंकर नगर खम्हार डी ह इलाके में पिछले दिनों एक रिटायर्ड अधिकारी के घर पर हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चुराए गए सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ₹80000 पुलिस ने बरामद कर लिए हैं तथा आगे की पूछताछ कर रही है पुलिस ने बताया कि आरोपी शाही प्रवृत्ति का है जो महंगे महंगे शौक रखता है और चोरियां शौक को पूरा करने के लिए ही कर रहा था
प्रकरण खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि मामले में आरोपी डी रवि राव पिता डी कृष्णा राव 26 साल निवासी जगन्नाथपुर थाना छतरपुर जिला गंजाम उड़ीसा हाल जल विहार कॉलोनी श्याम नगर तेलीबांधा को गिरफ्तार किया गया है पुलिस का कहना है कि आरोपी सूने मकानों की रेकी कर चोरियां करा करता था इसमें पिछले दिनों गीतांजलि नगर रहने वाले अब्दुल गनी के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था यहां से बदमाश में सोने हीरे प्लेन एटम सहित नगदी 80000 व जेवरात चुराए थे जिनकी कीमत 1600000 रुपए से अधिक की थी
महंगे शौक ने पुलिस को सूचना दी
क्राइम अभिषेक माहेश्वरी का कहना है की बदमाश चोरी करने के बाद चुराई गई रकम को तेजी से खर्च कर रहा था चोरी करने के बाद गांव चला गया चोरी की रकम से कार खरीद लिया यहां तक कि रायपुर के आवास मे बेडरूम सहित कई कमरों में कैमरे लगा लिए और रकम उड़ा रहा था इससे पुलिस को संदेह हुआ और खबरी से जानकारी मिली लिहाजा पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की तो बदमाश ने अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया
मन्नत रखकर बाल नहीं कटवाए
पुलिस ने बताया की बदमाश की आदतें अजीब हैं वह मन्नत रखता है और यह मन्नत रखा है की वह शादी वह बच्चे की प्राप्ति के बाद सिर के बाल को कटवा आएगा आरोपी के सिर के बाल काफी लंबे हैं और देखने से वह आंध्र प्रदेश का दिखलाई पड़ता है
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित करते हुए किया नमन
फीता काटकर किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायगढ़ जिले को मिली 465 करोड़ रूपए की सौगात
धरमजयगढ़ एवं पुसौर में बने हमर लैब का हुआ लोकार्पण
जिला ग्रन्थालय के उन्नयन कार्य का हुआ लोकार्पण
जिला चिकित्सालय में धनवंतरी जेनेरिक दवा दुकान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री युवा केंद्र, घरघोड़ा के उन्नयन हेतु लोकार्पित
जिला परिवहन कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर रायगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने यहां स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही रीपा के कार्यों का अवलोकन कर इससे जुड़े समूहों के कार्यों को सराहा।
मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दिया । जिनमें 258 करोड़ 74 लाख 26 हजार रुपये की लागत वाले 59 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 207 करोड़ 4 लाख 49 हजार रुपये की लागत से निर्मित 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दूरस्थ अंचलों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ एवं पुसौर विकासखण्ड में 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 2 हमर लैब का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय रायगढ़ में सस्ती दवा दुकान धन्वंतरी मेडिकल का भी शुभारंभ किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन और उन्हें तैयारी के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरघोड़ा स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र में सुविधाओं का विस्तार किया गया है, यहां के उन्नयन कार्यों का भी लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। रायगढ़ में संचालित जिला ग्रन्थालय का उन्नयन करते हुए हाईटेक बनाया गया है और छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ायी गयी है। इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।
इसी तरह अन्य लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास के तहत निर्माण विभागों के 186 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से 62 कार्य शामिल है। जिसमें सड़कों, स्कूल भवन व अन्य भवनों के निर्माण और जीर्णाेद्धार/उन्नयन कार्य शामिल है। नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत 14 करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत के सड़क सुधार कार्य, वार्डाे में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 38 करोड़ 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत के कार्य शामिल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 107 करोड़ 68 लाख 20 हजार रूपये की लागत से 27 समूह नलजल, सोलर आधारित नलजल कार्य शामिल है। परिवहन विभाग अंतर्गत 95 लाख 95 हजार रुपये की लागत से जिला परिवहन कार्यालय का भूमिपूजन कार्य शामिल है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये की लागत से 12 कार्य शामिल है। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 68 लाख 70 हजार रुपये की लागत से 3 जगहों पर 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास तथा लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अंतर्गत 108 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 5 पुल का निर्माण कार्य भी शामिल है।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
जनसंपर्क के दौरान जनता से मिल रहा प्यार, आशीर्वाद, स्नेह एवं सुझाव
ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 एवं दानवीर भामाशाह वार्ड क्र.26 में हुआ आमजनों से जनसंपर्क- विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ग्रीष्म ऋतु के नौतप्पा में आम लोगों से मिलने उनके निवास पहुँचकर उनसे हाल-चाल एवं वार्ड के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही आमजनों की परेशानियों का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। आज विधायक विकास उपाध्याय ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 के तुलसी नगर स्थित दुर्गा मैदान में लोगों से मिलने पहुँचे जहाँ ठक्क्र बापा वार्ड के लगभग सभी लोगों ने विधायक से चर्चा की एवं विधायक ने वहाँ उपस्थित जनों से निर्माणाधीन कार्यों के बारे में पूछपरख भी की।
तत्पश्चात् वे दानवीर भामाशाह वार्ड क्र.26 के गुढ़ियारी स्थित शुक्रवारी बाजार पहुँचकर लोगों से मिले एवं डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी किया। लोगों ने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विधायक को बताया कि हमारे क्षेत्र में अब ज्यादा समस्या नहीं है, और यदि हुई तो उसका निराकरण हमारे विधायक तुरंत ही कर देंगे। विधायक विकास उपाध्याय लगातार अपने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने प्रयासरत् हैं चाहे बरसात का समय हो या फिर वर्तमान ग्रीष्म में भरे नौतप्पे का समय, विधायक अपने क्षेत्रवासियों के हित में निरन्तर विकास कार्य के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में लगे हुए हैं।
आज विधायक विकास उपाध्याय के साथ पार्षद डॉ. अन्नू राम साहू, दिनानाथ शर्मा, सुन्दर लाल जोगी, तोरण साहू, अनिल बर्गे, सुरूज बाई गेन्दरे, कुतुब अली, बल्ली भैय्या, रेखा, कौशल्या, रूकमणी, ललिता, लीलू, पार्वती, खुशबु, शीला, माधुरी, गीता, सौमिल, सुनीता, दिलीप, जानकी, लक्ष्मी, रचना सहित काफी संख्या में महिलायें एवं आमजन सम्मिलित हुए।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
महापौर श्री एजाज ढेबर ने विकास कार्यों की प्रगति प्रत्यक्ष देखी,आँगनबाड़ी पहुंचे, बच्चों को कराया अन्नप्रासन
0महापौर श्री एजाज ढेबर ने तरुण बाजार, अयोध्या नगर, भैरव नगर, ब्रिज नगर, मठपुरैना में बारिश पूर्व सफाई, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सहित विकास कार्यों की प्रगति प्रत्यक्ष देखी, आँगनबाड़ी पहुंचे, बच्चों को कराया अन्नप्रासन0
रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन क्रमांक 6 के तहत आने वाले विभिन्न मोहल्ला बस्ती क्षेत्रों तरुण बाजार, अयोध्या नगर, ब्रिज नगर, भैरव नगर, गिट्टी खदान मठपुरैना आदि का सघन भ्रमण करते हुए उक्त क्षेत्रों में मानसून की बारिश के पूर्व नालों एवं नालियों की सफाई, गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति कार्य सहित स्वीकृति अनुसार वार्डों में प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन निगम अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियन्ता श्री हरेन्द्र कुमार साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव शर्मा, उप अभियंतागणों एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया.
महापौर श्री एजाज ढेबर ने सफाई एवं पेयजल पर वार्डवासियों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की एवं बारिश पूर्व सभी नालों एवं नालियों की विशेष अभियान चलाकर सफाई करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन पूर्व निश्चित करवाने एवं जलभराव से सम्बंधित क्षेत्रों में पूर्व के वर्षों के अनुभवों के आधार पर सघन सफाई करवाने के निर्देश दिये, ताकि कहीं पर भी जल भराव की समस्या का सामना नागरिकों को इस वर्ष मानसून के दौरान ना करना पड़े.
महापौर ने सभी क्षेत्रों में टेल एन्ड तक गर्मी के दौरान सुगमता से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाने का कार्य सतत मॉनिटरिंग करके सुनिश्चित करवाने जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियन्ता को निर्देशित किया.
महापौर श्री एजाज ढेबर ने वार्डों में प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से सुनिश्चित करवाने के निर्देश सम्बंधित जोन अधिकारियों को दिये. महापौर ने आँगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन करवाया.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha