छत्तीसगढ़
गुरुघासीदास टाईगर रिजर्व स्थित सलगवाखुर्द में बाघ हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर में रविवार को बाघ का शव मिला था जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने 17 साल की नाबालिग को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या
छत्तीसगढ़ बालोद । बालोद में सुबह एक युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया । लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी । इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है । बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने वारदात की है । मामला बालोद थाना क्षेत्र का है । जानकारी के मुताबिक , सांकरा ( क ) गांव निवासी भूमिका कोसरे ( 17 ) पुत्री घनश्याम कोसरे मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी । इसी दौरान बरही गांव के रहने वाला रवि निषाद ( 32 ) ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया । इसके चलते भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई । खून से लथपथ भावना के जमीन पर गिरते ही रवि भाग निकला ।
बिलासपुर। केंद्रीय विद्यालय के छात्र छह वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड तथा एशिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है।
रामधारी सिंह दिनकर की कविता रश्मिरथी का तृतीय सर्ग, यह प्रदीप जो दिख रहा है तथा शक्ति और क्षमा, जयशंकर प्रसाद की कविता हिमाद्रि तुंग श्रृंग से, सोहनलाल द्विवेदी की कविता लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, दुष्यंत कुमार की गजल हो गई है पीर पर्वत-सी, अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कदम मिलाकर चलना होगा, माखनलाल चतुर्वेदी की कविता पुष्प की अभिलाषा, हरिवंशराय बच्चन की कविता अग्निपथ, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता वीर तुम बढ़े चलो, नागार्जुन की कविता अकाल और उसके बाद, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की कविता जागो प्यारे, केदारनाथ अग्रवाल की कविता जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है, शिवमंगल सिंह सुमन की कविता तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार, सुजश कुमार शर्मा की कविता आखिर क्या है सत्य तथा स्वरचित कविता मुझे तो सब अच्छा लगता है, का एक साथ सिद्धार्थ शर्मा द्वारा काव्य प्रस्तुति दी गई। इसे इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इस रिकार्ड को एशिया बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है।
कोरिया मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मनेन्द्रगढ़ में छात्रों को बेल्ट प्रमोशन परीक्षा की दिगयी जानकारी..
कोरिया मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन मनेंद्रगढ़ में, स्वर्गीय ग्रैंड मास्टर याकूब खान के शिष्य मास्टर वसीम अंसारी के द्वारा मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के छात्रों का बेल्ट प्रमोशन परीक्षा (Belt grading exam) जानकी सरोवर वाटिका मनेंद्रगढ़ में संपन्न हुआ।
गुपचुप-चाट खाने से बच्ची की मौत, 25 फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 4 की हालत गंभीर
बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम देव किरारी में गुपचुप और चाट खाने से महिलाओं और बच्चियां सहित 25 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। एक बच्ची की इलाज के दौरान CIMS में मौत हो गई है। बच्ची की बड़ी बहन सहित 4 बच्चियों की हालत गंभीर है। बड़ी बहन का भी CIMS में उपचार चल रहा है। बाकी दोनों बच्चियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य बीमार लोगों का उपचार बिल्हा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
ट्रैक्टर पलटने से 2 मासूमो की मौत जुताई के दौरान पलटा ट्रेक्टर...
छत्तीसगढ़ । दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में खेत जुताई के समय ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत हो गई है । हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित है । बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों बच्चे उसी के नीचे दब गए । करीब एक घंटे बाद उनके शवों को बाहर निकाला जा सका । मामला गीदम थाना क्षेत्र का है । जानकारी के मुताबिक , जिले के समलूर गांव के रहने वाला माधव अपने समधी के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था । ट्रैक्टर पर अपने 3 साल के नाती युवराज और 4 साल की नातिन हरप्रिया को बिठाया हुआ था । जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर मेड़ पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया ।
हसदेव पर कुछ लोग राजनीति कर रहे है अपने घर की बिजली बंद कर दे फिर आकर मैदान में लड़े भुपेश बघेल मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ । हसदेव पेड़ काटने के विरोध में CM बघेल ने कहा कि कुछ लोग इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रहे हैं । कोयला चाहिए तो खदान चलानी पड़ेगी । इस साल यहां 8 हजार पेड़ काटे जाएंगे , लेकिन कुछ लोग 8 लाख पेड़ कटने का हल्ला कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि जितने पेड़ कटेंगे उतने यहां लगेंगे भी । वहीं जितनी जरूरत होगी उतना ही कोयला दिया जाएगा । CM ने कहा कि , जो लोग विरोध कर रहे हैं वे पहले अपने घर की बिजली बंद कर दें । AC , कूलर , पंखा , फ्रीज सब बंद करें और फिर मैदान में आकर लड़ें ।
पं. रविशंकर विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक हुई खत्म, सेमेस्टर एग्जाम ऑनलाइन कराने हेतु बनी सहमति, बैठक में ऑनलाइन एग्जाम समेत 24 प्रस्ताव पर लगी मुहर.. ऑनलाइन एग्जाम को लेकर जल्द जारी हो सकते है निर्देश...
रायपुर| आज दिनांक 03.06.2022 को अपराह्न 03.00 बजे आयोजित कार्यपरिषद् की बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय निम्नानुसार है :
पहले केंचुओं को देखकर डर लगता था, लेकिन अब तो ये मेरे घर के सदस्य हैं -उर्वशी एवं संगीता
रायपुर| गितपहर की महिलाओं के असली मितान हैं किसानों के मित्र कहे जाने वाले केंचुए, इनसे चल रहा है दो दर्जन महिलाओं का घर.मिट्टी को उर्वरा बनाने वाले केंचुए किसानों के मित्र कहलाते हैं, लेकिन क्या मिट्टी में लिपटे रहने वाले केंचुए महिलाओं के मितान हो सकते हैं...क्या यही केंचुए महिलाओं के लिए आय के साधन बन सकते हैं... सुनने में तो अजीब लगता है लेकिन ऐसा हो रहा है और ये संभव कर दिखाया है कांकेर के गीतपहर ग्राम पंचायत में रहने वाली महिलाओं ने गीतपहर की महिलाओं को न तो केंचुओं से डर लगता है न ही वो इन्हें देखकर दूर भागती हैं, बल्कि केंचुओं को ही अपना मितान बनाकर महिलाओं ने अपने लिए समृद्धि का द्वार खोल लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गीतपहर की रहने वाली उर्वशी जैन ने लगभग डेढ़ साल पहले गौठान के माध्यम से केंचुआ पालन का काम शुरू किया था और आज सरस्वती महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उर्वशी अब तक 1 लाख 37 हजार रूपए के 7 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं और अभी भी इनके पास नए गौठानों और किसानों की आपूर्ति के लिए पर्याप्त केंचुए हैं, इसके साथ ही वर्मी कंपोस्ट बेचकर 1 लाख 39 हजार रूपए का लाभ कमा चुकी हैं। ये कहानी सिर्फ उर्वशी की ही नही है बल्कि जेपरा ग्राम की रहने वाली संगीता पटेल भी डेढ़ वर्षों में 90 हजार रूपए के 5 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं और इन्हीं केंचुओं की मदद से 40 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 2 लाख रूपए का लाभ कमाया है।
9 साल की बच्ची से किया था रेप कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
छत्तीसगढ़ के पेन्ड्रा - मरवाही । कोटमी पुलिस चौकी इलाके में रेप की वारदात को अंजाम देने के आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने सजा सुनाई है . पेण्ड्रा रोड एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाया है . हैवान को 20 साल की सजा सुनाई गई है . दरअसल , 7 जनवरी 2021 को 9 साल की बच्ची से बलात्कार किया था . आरोपी लक्ष्मण सारथी को पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल के सश्रम कारावास की सजा और 1000 का जुर्माना लगाया गया है . एडीजे किरण थवाईत ने फैसला सुनाया है .
रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर रेल्वे की जनरल टिकट काउंटर शुरू , अभी तक रिजर्ववेशन ना होने पर देना पड़ता था पेनाल्टी
रायपुर। एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है । बिलासपुर रेलवे जोन ने 1 जून से अपने जनरल टिकट काउंटर खोल दिए हैं । अब यात्री बिना किसी पेनाल्टी के सीधे काउंटर से टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं । रायपुर , बिलासपुर और नागपुर मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में तत्काल प्रभाव से यह आदेश अमल में लाया गया है , तो वहीं 27 और ट्रेनों में जनरल टिकट मिलने की तारीख घोषित की गई हैं , जो 30 जून के पहले की हैं ।
छत्तीसगढ़ पंचायत उपचुनाव 28 जून को 30 जून को आएगा परिणाम प्रदेश में इतने पदों पर होना है पंचायत उपचुनाव...
एडमिन
छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग कलेक्टर व निगम कमिश्नर सहित इन IAS अफसरों का हुआ तबादला…गरियाबंद के नए कलेक्टर होंगे अब ....
राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 6 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। रायपुर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में तेज रफ़्तार कार ने 2 बच्चों को रौंदते हुए भागा 2 बच्चों की मौत....
जांजगीर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद दिया । कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे करीब 10 फीट दूर जा गिरे । इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया । इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जाम लगा दिया । घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर जाकर चालक और अंदर बैठे लोग कार छोड़कर भाग निकले ।
दुष्कर्म का मामला : शराब पीने के बाद पति ने किशोरी से दुष्कर्म किया , फिर पत्नी के साथ मिलकर की हत्या पुलिस चौकी के 100 मीटर दूर मिली लाश पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
सरगुज़ा। अंबिकापुर में मणिपुर चौकी अंतर्गत मिली नाबालिग लड़की की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की पतासाजी कर ली. पुलिस आरोपियों को रायगढ़ से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाई है ।
भीषण सड़क हादसा तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 1 महिला की मौत, 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आज सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है।
पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अमीन मेमन, एआईसीसी ने जारी किया आदेश
रायपुर: छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ (अल्पसंख्यक विभाग ) के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन नियुक्त किए गए है, मेमन की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री के सी वेणुगोपाल जी प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है। यह नियुक्ति ईमरान प्रतापगढ़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रस्ताव पर की गई है।