छत्तीसगढ़ / रायपुर

छग भाजपा की फिर बैठक

रायपुर : 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की मेगा बैठक संपन्न हुई, इसे विधानसभा चुनाव के पहले ली गई अंतिम बैठक कहा जा सकता है, इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारी जिलों के अध्यक्ष महामंत्री समस्त भाजपा के विधायक और सांसद सहित संख्या लगभग 400 थी।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर फोकस

इस बैठक में स्पष्ट किया गया है कि नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ के और अप्रैल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दिशा निर्देश मंच पर बैठे वक्ताओं ने संदेश देते हुए 18 मई से 20 मई तक जिला कार्यसमिति की बैठक और 22 से 23 मई तक मंडल कार्यसमिति की बैठक में, यहां लिए गए निर्णय की जानकारी अपने अपने कार्यसमिति में देने को कहा गया है और उन्हें कहा गया है कि वे इसे आगे मतदान केंद्र तक पहुंचा इसकी शुरुआत 30 मई 2023 से जो कार्यक्रम दिए गए हैं वह प्रारंभ होंगे, मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चुनावी वैतरणी पार करने के लिए निर्देश दिए गए...

1... छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और अनियमितता के साथ 2003 दिसंबर से 2018 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की डा. रमन सिंह सरकार द्वारा प्रदेश के किए गए विकास और जनहित की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया, साथ ही कहा गया कि 2004 के बाद भाजपा से जुड़े लोग जो आज 2023 तक भाजपा में काम कर रहे हैं उनको भी जोड़ कर रखे हैं उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उसकी सरकार का काम देखा है और उससे प्रभावित हुए हैं ऐसे लोगों को महत्व दिया जाए...

2... 2014 में प्रधानमंत्री के रूप मे नरेंद्र मोदी ने केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार का कार्य प्रारंभ किया, उसके 9 वर्ष हो चुके हैं उनके द्वारा देश के विकास के लिए किए गए कामों को जनता के पास पहुंचाएं, सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो वाले पोस्टर भेजे जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो वाले कैलेंडर भेजे जाएंगे उसे आपको मतदान केंद्र स्तर तक के ग्रामीणों के घरों तक पहुंचाना है, पुराने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि 2014 के बाद मई 2023 तक जो भाजपा के नए सदस्य बने हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के विकास के लिए किए गए कार्यों की खुद आंखों से देखा है उन्हें सहयोग करें उनका साथ दें, उनकी उपेक्षा ना हो और केंद्र सरकार का भरपूर गुणगान किया जाए कि देश में पहली बार देश हित में सोचने वाली सरकार सफलतापूर्वक पूर्ण बहुमत के साथ 9 वर्ष तक काम की है इसलिए 2024 में एक बार फिर पुनः मौका दिया जाए..

जब कांग्रेस की सरकार थी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी और उन्होंने देश में आपातकाल लगाकर विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित किया था देश को अंधकार में डाल दिया था इसके भी साहित्य आपको दिए जाएंगे जिसे आम जनता तक पहुंचाना है क्या ऐसी कांग्रेस की सरकार पुनः आप लाना चाहते हैं...

3... विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव का मुख्य फोकस होगा, 15 साल छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का विकास कार्य और केंद्र सरकार का 9 वर्ष के विकास कार्य को प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर में पहुंचाना है और छत्तीसगढ़ और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाकर भविष्य में सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को काम करने का मौका देने का अपील करना है...

कार्यकर्ताओं का मन बोझिल

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भोजन के बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से हमारे लोगों ने संपर्क किया और चर्चा की तो उनका कहना था कि 15 साल छत्तीसगढ़ में कैसी भाजपा सरकार चली है उसके बारे में प्रदेश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता अच्छी तरह वाकिफ है उसे ज्यादा प्रसारित करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उसका परिणाम हमें 2018 के विधानसभा चुनाव में मिल चुका है लेकिन शायद आज की बैठक में जो मंच पर बैठे थे वह लोग इस बात से वाकिफ नहीं है और ना ही वह कुछ सुनना चाहते हैं जोकि बहुत घातक है...

स्थानीय चुनाव में मोदी गुणगान

रही बात केंद्र सरकार की गुणगान करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले कैलेंडर और विकास कार्य के आंकड़े जो दिए जाएंगे उसे गांव गांव तक प्रत्येक के घर में जो पहुंचाने का निर्देश है अब छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव स्थानीय स्तर पर स्थानीय विषय को लेकर होगा इसमें केंद्र के बारे में ज्यादा प्रचार करने से स्थानीय समस्या और हमारे एजेंडे पीछे छूट जाएंगे....

जिलों में आज बैठक

आज 18 मई को प्रदेश के विभिन्न जिलों में खासकर बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के भाजपा पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से हुई चर्चा के अनुसार उनका कहना था कि आज प्रदेश नेतृत्व और केंद्र के द्वारा नियुक्त प्रदेश प्रभारी पता नहीं इस पर चिंतन क्यों नहीं कर रहे हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव स्थानीय स्तर पर होंगे और जनता की समस्या को लेकर हम सड़क पर कब संघर्ष करेंगे भाजपा के कार्यकर्ता और जनता खासकर आदिवासी वर्ग और पिछड़ा वर्ग उस दिन का इंतजार कर रही है कि हमारी आवाज सड़क पर आंदोलन करके भाजपा कब उठाएगी, लेकिन अब कार्यकर्ता बैठकों से तंग आ गए हैं और प्रदेश के नेताओं से अपनी राय व्यक्त करना लगभग बंद कर चुके हैं सिर्फ वही लोग सक्रिय हैं...

जो प्रदेश प्रभारियों से और प्रदेश नेतृत्व से अपने संपर्क सूत्र बढ़ा रहे हैं जिन्हें विधानसभा का टिकट चाहिए कार्यकर्ता 2018 विधानसभा चुनाव की तरह चुप होते जा रहे हैं जो कि बहुत घातक सिद्ध होगा... 



#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image