छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने की बस्तर के नानगुर को तहसील बनाने की घोषणा औऱ भी बहुत सारी हुई घोषणा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट - मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले के नानगुर पहुंचे । उन्होंने यहां जन चौपाल लगाई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इलाके की जनता से रूबरू हुए । उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को बिकने नहीं देंगे । इसे छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी , लेकिन निजी हाथों में जाने नहीं दिया जाएगा । CM ने कहा कि नगरनार में मैं आप लोगों के लिए धरना दिया हूं , पदयात्रा भी किया हूं । प्रबंधन को नगरनार की बेटियों को नौकरी देनी होगी । वहीं जन चौपाल में स्थानीय युवाओं ने नगरनार में कॉलेज खोलने की मांग की । जिस पर CM ने जवाब देते कहा कि स्टील प्लांट प्रबंधन से ही कॉलेज खुलवाएंगे ।
हसदेव के तट पर जून से बनेगा गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क, जैव विविधता दिवस पर सीएम बघेल ने की घोषणा, गिधवा में बन रहा है पक्षी जागरूकता एवं प्रशिक्षण केंद्र...
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित 'परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने मैरिन फॉसिल्स और केव पेन्टिंग्स पर केन्द्रित लघु वृत्त चित्रों का किया लोकार्पण
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जैव विविधता पर केन्द्रित दो लघु वृत्त चित्रों का लोकार्पण किया। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल द्वारा तैयार किए जा रहे मैरिन फॉसिल्स पार्क पर आधारित फिल्म ‘छत्तीसगढ़ में जीवन चिन्ह: मानव अस्तित्व के परे‘ तथा राज्य के वनक्षेत्रों में पाए जाने वाले शैल चित्रों (केव पेन्टिंग्स) पर आधारित फिल्म ‘प्रथम अभिव्यक्ति‘ का लोकार्पण किया।
हाथियों के दल ने 2 को कुचला, मृतक की पत्नी ने भागकर बचाई जान, बीती रात 2 बजे की घटना.. घटना घटने के बाद गाँव का माहौल गरमाया.. आक्रोशित ग्रामीण वन आमले की टीम पर पथराव करने की कोशिश..
मनेन्द्रगढ़| कुछ दिनों पूर्व मध्यप्रदेश में तांडव मचा कर वापस लौटे हाथियों के दल ने वन मण्डल मनेन्द्रगढ़ के वन परिक्षेत्र जनकपुर से 15 किमी. दूर बेलगांव में पिता एवं पुत्री को रौंद कर मार डाला वही मृतक की पत्नी ने भाग कर अपनी जान बचाई.
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हाइवा के टक्कर से 5 फिट तक हवा में उपर गई ऑटो 4 की मौत...
बिलासपुर, 21 मई। शुक्रवार रात को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है । मिली जानकारी के मुताबिक एक मालवाहक ऑटो में ड्रायवर समेत 4 लोग सवार थे, जो तेज गति से आ रही हाइवा ने अपनी चपेट में आ गए । हादसा इतना भींषण था कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ,उसमे सवार तीन यात्री रोड पर गिर गए, जबकि ड्रायवर अपनी सीट में ही फंस गया। जानकारी के मुताबिक , हादसा तखतपुर क्षेत्र का है ,जहां शुक्रवार को जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू ऑटो को लेकर बिलासपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसकी गाड़ी में अन्य तीन भी सवार थे ,तभी तखतपुर के मोछ मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मारकर उनकी जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि तेज टक्कर के कारण वाहन चालक अपनी सीट पर भी चिपक गया ,जबकि दो सवार सड़क से दूर जा गिरे,जिन्हे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती जानकारी मिलते ही ,जहां उनकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा एक सवार हाइवा की नीचे आ गया। स्थानीय थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि हादसे की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी । उन्होंने बताया कि ऑटो चालक की शिनाख्त जरहागांव क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश साहू के तौर पर हुई है। जबकि, बाकि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
छत्तीसगढ़: पिता को नक्सलियों ने गांव से भगाया, बेटे ने देश में मान दिलाया, अबूझमाड़ से निकलकर 12 साल के राकेश ने जीती राष्ट्रीय मल्लखंभ प्रतियोगिता...गिनीज बुक आफ रिकार्ड के नामांकन राशि के लिए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश...इंडिया बुक आफ रिकार्ड में शामिल हुआ नाम..पहले और दूसरे दोनों स्थान पर अबूझमाड़ के खिलाड़ी
रायपुर| छत्तीसगढ़ के सुदूर गांव अबूझमाड़ के रहने वाले 12 साल के राकेश वर्दा को चार साल पहले अपने पिता के साथ ओरछा गांव छोड़ना पड़ा था. बेटे की खेल में रूचि को देखते हुए नक्सलियों ने पिता को धमकी दी ओर बेटे को खेलना बंद करने को कहा. ऐसा ना करने पर नक्सलियों ने राकेश के पिता को गांव छोड़ने को कहा. पिता ने बेटे की रुचि को प्राथमिकता दी और उसे कुतुलगरपा गांव ले आए. यहां 8 साल के राकेश वर्दा को छत्तीसगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स में काम करने वाले मनोज प्रसाद मिले जो मल्लखंब के प्रशिक्षक हैं.
छत्तीसगढ़: साढ़े 3 हज़ार से ज्यादा कांटा झाड़ू बिके, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जनकपुर के प्रगति समूह को मिला 40 हजार से ज्यादा का लाभ, पड़ोसी राज्यों तक पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के कांटा झाड़ू
मनेन्द्रगढ़| सघन वनांचल कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए वनोपज आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम है। विभिन्न लघुवनोपज जैसे माहुल पत्ता, हर्रा कचरिया, बहेड़ा, रंगीनी लाख, बेलगुदा, चिरौंजी गुठली, महुआ फूल, इमली, सालबीज आदि के साथ यहाँ उत्तम गुणवत्ता के कांटा झाड़ू घास की भी प्रचुरता है। विकासखण्ड भरतपुर के जनकपुर की प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाएं कांटाझाड़ू घास संग्रहण द्वारा कांटा झाड़ू निर्माण कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
कोरिया: जिले में लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही शुरू करें -चेयरमैन, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी अंकित आनंद
कोरिया/मनेन्द्रगढ़| सरगुजा संभाग के जिलों के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चेयरमैन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी श्री आनंद ने ली कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक.
आंगनबाडी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओ से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्वयं को बताता था आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार..
मनेन्द्रगढ़| कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश में मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही.
खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में जिले के खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 21 एवं 22 मई को
मनेन्द्रगढ़| खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला बिलासपुर के बहतराई में संचालित खेल प्रशिक्षण केन्द्र में बालक व बालिकाओं हेतु एथलेटिक्स तथा बालिकाओं हेतु कबड्डी के लिए आवासीय खेल आकदमी आरंभ की जानी है। प्रवेश हेतु खिलाड़ियों के लिए जिला स्तर पर एथलेटिक्स हेतु चयन ट्रायल 21 मई 2022 को महाजन स्टेडियम चरचा कॉलरी में तथा कबड्डी हेतु एवं 22 मई को चयन ट्रायल मिनी स्टेडियम ग्राम पंचायत पटना बैकुण्ठपुर में प्रातः 6.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। उन्होने जिले के इच्छुक बालक एवं बालिकाओ को सूचित करते हुए बताया कि भाग लेने हेतु बालक, बालिकाओ की आयु 13 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। ट्रायल प्रारंभ होने से पूर्व पंजीयन कराना होगा तथा अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति प्रतिभगियों को साथ लाना आवश्यक होगा। उन्होने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु व्यय प्रतिभागी द्वारा वहन किया जायेगा तथा इच्छुक प्रतिभागी व्यायाम शिक्षक विकासखण्ड खडगवां के श्री सजीव डे मो0 +91-7999789818, विकासखण्ड सोनहत के श्री भूपेन्द्र पाल मो. +91-9424261963, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के श्री गोपाल सिंह मो० +91-7067364101, विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के श्री विजेन्द्र मानिकपुरी मो0 +91-9977705121, विकासखण्ड भरतपुर के श्री अनिल राजवाड़े +91-7792848804 से संपर्क कर पंजीयन करा सकते है।
अम्बिकापुर: पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा हेतु उड़नदस्ता दल गठित
दुबछोला-अखराडांड़ पहुंचे कलेक्टर, शासकीय कार्यों और गतिविधियों का निरीक्षण, आवेदनों पर लिया संज्ञान, लापरवाही पर पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश..
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज ग्राम पंचायत दुबछोला और अखराडांड़ में शासकीय कार्यों और गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। अखराडांड़ में कलेक्टर ने पंचायत कार्यालय एवं गौठान का औचक निरीक्षण किया। दुबछोला गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में संलग्न राधे कृष्ण समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में इसी वर्ष जनवरी से अब तक कुल 193 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है जिसमें से 12 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन किया गया है। यहां बकरी शेड भी तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण कर 10 दिनों के भीतर तैयार कर बकरी पालन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिलाओं ने गौठान में एलईडी बल्ब निर्माण और मोमबत्ती बनाने का काम भी शुरू किया है। एलईडी बल्ब निर्माण का कार्य कर रही महिलाओं ने बताया कि मात्र 15 दिनों में ही 100 बल्ब का निर्माण किया गया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से गतिविधियों के विषय मे चर्चा करते हुए बेहतर काम करने उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ चारागाह और बाड़ी का अवलोकन कर बेहतर कार्य के निर्देश दिए।
कभी नक्सली कमांडर रहे मड़कम ने कहा: मुख्यमंत्री जी आपने सड़क , कैम्प और स्कूलों को सुधारकर बदल दी है नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर...
मेरे बच्चे पढ़ रहे इंग्लिश मीडियम स्कूल में और जी रहे अच्छी लाइफ स्टाइल
रायपुर: ऑनलाइन ठगी के मामले में कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, राज्य साइबर पुलिस थाना को मिली बड़ी सफलता..प्रकरण में विदेशी नागरिकों संलिप्तता की जांच..
रायपुर| राज्य साइबर पुलिस थाना द्वारा ऑनलाइन ठगी के प्रकरणों को बड़ी सजगता के साथ विवेचना कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर को राज्य साइबर पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ठगी की राशि 96 लाख रूपये जिन खातों में जमा की गई थी, उसे फ्रिज कराया गया है।
हादसा या हत्या ? छत्तीसगढ़ में 6 साल के बच्चे ने लगाई फाँसी....
छत्तीसगढ़ बिलासपुर । बिलासपुर में छह साल के बच्चे की लाश फंदे पर लटकती मिली है । बच्चे के माता - पिता व परिजन पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे । बच्चा भी उनके साथ था । अचानक वह खेलने के लिए घर आ गया । महज 20 मिनट बाद उसकी मौसी व भाई घर पहुंचे , तब
सहायता केंद्र बचरा पोड़ी के प्रभारी समेत सभी लाइन हाजिर, 2 उप निरीक्षक 6 सहायक उपनिरीक्षक एक प्रधान आरक्षक एवं 14 आरक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी...
मनेन्द्रगढ़| पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा आज दिनांक 16 मई 2022 को स्थानांतरण सूची जारी किया गया है। जिसमें उप निरीक्षक सुबल सिंह को थाना प्रभारी कोटाडोल, संदीप सिंह को थाना प्रभारी जनकपुर बनाया गया है। वही जगदेव कुशवाहा को खोंगापानी, दिनेश्वर रवि को कोड़ा, राजेंद्र सिंह को कुवारपुर एवं ओम प्रकाश दुबे को बचरापोड़ी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा थाना खड़गवा के कर्मचारीगण जो बचरापोड़ी में कार्यरत रहे उन सभी को लाइन तलब किया गया है, इन सभी कर्मचारियों की वास्तविक तैनाती खड़गवा रही एवं खड़गवा थाना प्रभारी द्वारा सहायता केन्द्र बचरापोड़ी में थाने के कर्मचारियों में से डयूटी लगाई जाती है इसी तारतम्य में 01 प्रधान आरक्षक एवं 07 आरक्षकों की ड्यूटी सहायता केंद्र बचरापोडी में रही जिनका स्थानांतरण किया गया है। साथ ही रक्षित केंद्र से 07 आरक्षकों को थाना खड़गवा में पदस्थ किया गया है ।
ग्राम बड़े साल्ही के जंगल में जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, थाना खड़गवा की कार्यवाही..
मनेन्द्रगढ़| श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी.पी सिंह के निर्दश पर दिनांक 15.05.2022 को मुखबीर की सूचना पर खड़गवां पुलिस द्वारा टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई। जिसके तहत ग्राम बड़े साल्ही के जंगल में जुआड़ियों के द्वारा बैटरी से लाइट व्यवस्था कर जुआ खेल रहे थे जिन्हें पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ा गया जिनमें जुआड़ी 01. जमिरूददीन पिता सलीमुददीन उम्र 50 वर्ष सा. वार्ड नं. 15 बैकुण्ठपुर, 02. राम विलास पिता चेतनारायण उम्र 43 वर्ष सा. कुडेली पटना, 03. जयराम सिंदे पिता कृष्णाराम उम्र 50 वर्ष सा कुसमुण्डा कोरबा को मौके से पकड़ लिया गया जिनके कब्जे से फड़ से जुआ का 7500/- रूपये, ताश का 52 पत्ता ताश तथा मौके पर चार 04 पहिया वाहन कार इको क्रमाक सी.जी. 12 ए. जेड. -2326 रेनाल्ड क्वीड क्रमांक सी.जी. 12- बी.ए.-5706, टवेरा कार क्रमाक सी.जी. 12-ए. एम 7522, एवं रेनाल्ड ट्रिबर सोल्ड एवं 02 पहिया मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर क्र. सी.जी. 16 सीएम 4139 तथा मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर क्र. सी. जी. 16 एफ 0669 जिसका कुल अनुमानित कीमत लगभग 2000000/- रूपये को मौके पर जप्त किया गया। एवं आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया तथा सभी जुआड़ियों एवं वाहन स्वामी नसीम खान पिता बाहिद खान निवासी बांकी मोगरा कोरबा के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के समय कुछ जुआड़ी पुलिग का आहट पाकर अंधेरे से भाग गये, गिरफ्तार किये गये आरोपी जुआ खेलने के आदतन अपराधी है जो स्थान बदल बदलकर अक्सर थानों के बार्डर क्षेत्रों में जुआ खेलते है। जुआ रेड की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय सिंह थाना प्रभारी खड़गवा, प्र.आर. सुखलाल खलखो, संजय पाण्डेय, आर रवि शर्मा, मो. आजाद, हरीश शर्मा, धनंजय कुमार, विनोद सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, सुरेश तिग्गा, राजेश सिंह, अजय सिंह, राज कुमार सेन, जय कुमार निकुंज, भोलानाथ की विशेष भूमिका रही।